'mushafi' ham to ye samjhe the ki hoga koi zakhm tere dil men to bahut kaam rafu ka nikla यह मुस्हफ़ी के मशहूर अशआर में से एक है। ख़्याल नाज़ुक है इसलिए लोग इसे पसंद करते हैं। इस शे'र में दो किरदार हैं, एक मुस्हफ़ी से गुफ़्तगू करने वाला और दूसरा ख़ुद मुस्हफ़ी। हम तो ये समझते थे, में तअ'ज्जुब भी और अफ़सोस का इज़हार भी कि “होगा कोई ज़ख़्म” यानी कोई एक-आध आम सा या छोटा सा ज़ख़्म होगा जो ख़ुदबख़ुद भर जाएगा। रफ़ू करने के मानी हैं, फटे हुए कपड़े को धागे से मरम्मत करना, फटी हुई जगह को भरना। उर्दू शायरी में “रफ़ू” लफ़्ज़ का बहुत इस्तेमाल हुआ है और इससे तात्पर्य आशिक़ के दिल के ज़ख़्मों की मरम्मत करना यानी टाँके लगाना है। शायर से वाचक यानी बात करने वाला कहता है, ऐ मुस्हफ़ी तुमने तो ये जाना था कि तुम्हारे दिल में कोई छोटा सा ज़ख़्म होगा जो ख़ुद-ब-ख़ुद भर जाएगा मगर जब मैंने उसमें झांक कर देखा तो मैंने ये पाया कि तुम्हारे दिल में बहुत से ज़ख़्म मौजूद हैं जिन्हें मरम्मत की ज़रूरत है। ज़ाहिर है कि ये इश्क़ के ज़ख़्म हैं। कोई असली ज़ख़्म नहीं हैं कि जिन पर टाँके लगाए जाएं, जिन पर मरहम रखा जाए। इसलिए यहाँ रफ़ू से ये मतलब है कि इन ज़ख़्मों की मरम्मत तभी होगी जब शायर का महबूब उसकी तरफ़ तवज्जो देगा। इस तरह से शे’र का भावार्थ ये निकलता है कि ऐ मुस्हफ़ी बज़ाहिर तुम्हारे दिल में लगता था कि कोई एक-आध ज़ख़्म होगा जो ख़ुदबख़ुद भर जाएगा मगर देखने पर मालूम हुआ कि अस्ल में तुमने इश्क़ में दिल पर बहुत ज़ख़्म खाए हैं और उन ज़ख़्मों की मरम्मत करना कोई आसान काम नहीं, अलबत्ता तुम्हारा महबूब अगर तुम्हारी तरफ़ लुत्फ़ की निगाहों से देखेगा तो ज़रूर ये ज़ख़्म भर सकते हैं। shafaq sopori
Related Sher
kisi ko ghar se nikalte hi mil gaii manzil koi hamaari tarah umr bhar safar men raha
Ahmad Faraz
594 likes
gale milnaa na milnaa to teri marzi hai lekin tere chehre se lagta hai teraa dil kar raha hai
Tehzeeb Hafi
575 likes
mujh se mat poochho ke us shaKHs men kya achha hai achchhe achhon se mujhe meraa bura achha hai kis tarah mujh se muhabbat men koi jeet gaya ye na kah dena ke bistar men badaa achha hai
Tehzeeb Hafi
566 likes
tumhein ham bhi sataane par utar aayen to kya hogaa tumhaara dil dukhaane par utar aayen to kya hogaa ha men badnaam karte phir rahe ho apni mehfil men agar ham sach bataane par utar aayen to kya hogaa
Santosh S Singh
339 likes
hamaare baad tere ishq men naye ladke badan to choomenge zulfen nahin sanvaarenge
Vikram Gaur Vairagi
333 likes
Similar Writers
Our suggestions based on Mushafi Ghulam Hamdani.
Similar Moods
More moods that pair well with Mushafi Ghulam Hamdani's sher.







