Top 20 Sher Series

Top 20 Sher by Imdad Ali Bahr

Imdad Ali Bahr ke selected Top 20 sher ek clean reading flow me, writer aur full-detail links ke saath.

Total

20

Sher

20

Ghazal

0

Nazm

0

Featured Picks

Series se pehle kuch standout sher padhein.

आँखें न जीने देंगी तिरी बे-वफ़ा मुझे क्यूँ खिड़कियों से झाँक रही है क़ज़ा मुझे

~ Unknown

हम न कहते थे हँसी अच्छी नहीं आ गई आख़िर रुकावट देखिए

बनावट वज़्अ'-दारी में हो या बे-साख़्ता-पन में हमें अंदाज़ वो भाता है जिस में कुछ अदा निकले

आँखें न जीने देंगी तिरी बे-वफ़ा मुझे क्यूँ खिड़कियों से झाँक रही है क़ज़ा मुझे

~ Unknown

हम न कहते थे हँसी अच्छी नहीं आ गई आख़िर रुकावट देखिए

बनावट वज़्अ'-दारी में हो या बे-साख़्ता-पन में हमें अंदाज़ वो भाता है जिस में कुछ अदा निकले

ख़्वाहिश-ए-दीदार में आँखें भी हैं मेरी रक़ीब सात पर्दों में छुपा रक्खा है उस के नूर को

मुझ को रोने तो दो दिखा दूँगा बुलबुला है ये आसमान नहीं

कौसर का जाम उस को इलाही नसीब हो कोई शराब मेरी लहद पर छिड़क गया

जूता नया पहन के वो पंजों के बल चले कपड़े बदल के जामे से बाहर निकल चले

काफ़िर-ए-इश्क़ हूँ मैं सब से मोहब्बत है मुझे एक बुत क्या कि समाया है कलीसा दिल में

ज़ाहिद सुनाऊँ वस्फ़ जो अपनी शराब के पढ़ने लगें दरूद फ़रिश्ते सवाब के

किसी ने का'बा बनाया किसी ने बुत-ख़ाना बना न एक घरौंदा तुम्हारे घर की तरह

दीवानगी में फेंक रहे थे जो हम लिबास उतरी क़बा बुख़ार बदन से उतर गया

दुनिया में 'बहर' कौन इबादत-गुज़ार है सौम-ओ-सलात दाख़िल-ए-रस्म-ओ-रिवाज है

मेरा दिल किस ने लिया नाम बताऊँ किस का मैं हूँ या आप हैं घर में कोई आया न गया

भटक के कोई गया दैर को कोई का'बे अजीब भूल-भुलय्याँ है मरहला दिल का

अब्र-ए-बहार अब भी जचता नहीं नज़र में कुछ आँसुओं के क़तरे अब भी हैं चश्म-ए-तर में

बे-तरह दिल में भरा रहता है ज़ुल्फ़ों का धुआँ दम निकल जाए किसी रोज़ न घुट कर अपना

उँगलियाँ तू ने जो ऐ रश्क-ए-चमन चटकाईं मुझ को ग़ुंचों के चटकने की सदाएँ आईं

रत्ब-ओ-याबिस में है तसर्रुफ़-ए-इश्क़ आँख दरिया है दिल जज़ीरा है

तलाश-ए-यार में गर्दिश को मैं तौफ़-ए-हरम समझूँ करूँ चारों-तरफ़ सज्दे कि वो हर-सू निकलते हैं

मुद्दत से इल्तिफ़ात मिरे हाल पर नहीं कुछ तो कजी है दिल में कि सीधी नज़र नहीं

You have reached the end.

Explore Similar Collections

Top 20 Sher by Imdad Ali Bahr FAQs

Imdad Ali Bahr Top 20 me kya milega?

Imdad Ali Bahr ke selected sher readable cards, internal detail links, aur writer discovery ke saath milenge.

Kya is page ki links internal hain?

Haan, collection links, writer links aur detail links sab Kuch Alfaaz ke internal routes par map kiye gaye hain.

Collection ko kaise explore karein?

Type filter (Sher/Ghazal/Nazm), featured picks aur similar collections rail use karke fast discovery kar sakte hain.