Is page par Life mood ka content kaise select hota hai?
Mood-specific query terms aur engagement-based ordering ke combination se top 20 sher choose kiye jate hain.
Top 20 sher sorted by likes (high to low).
Yeh page life mood ke sher ko discover karne ke liye optimized hai. Isme high-engagement entries ko priority di gayi hai, taaki aapko quality reading flow mile.
ज़िंदगी भर वो उदासी के लिए काफ़ी है एक तस्वीर जो हँसते हुए खिंचवाई थी
बस एक मोड़ मिरी ज़िंदगी में आया था फिर इस के बा'द उलझती गई कहानी मेरी
ऐ ग़म-ए-ज़िंदगी न हो नाराज़ मुझ को आदत है मुस्कुराने की
एक सीता की रिफ़ाक़त है तो सब कुछ पास है ज़िंदगी कहते हैं जिस को राम का बन-बास है
मौत का भी इलाज हो शायद ज़िंदगी का कोई इलाज नहीं
जुदा हुए हैं बहुत लोग एक तुम भी सही अब इतनी बात पे क्या ज़िंदगी हराम करें
फिर उसी बे-वफ़ा पे मरते हैं फिर वही ज़िंदगी हमारी है
दो जहाँ की ज़िंदगी जीकर चले हैं दो घड़ी मरते-मरते फिर मुझे कुछ और मरने दीजिए
ज़िंदगी हम ने तुझे दूर से पहचाना है तू किसी रिन्द का उजड़ा हुआ मैख़ाना है
वो मेरी ज़िन्दगी का आख़िरी ग़म था उसी ने मुझ को ख़ुश रहना सिखाया है
उस के जाने और आने में फ़क़त ये फ़र्क़ है दूर जाती मौत है तो पास आती ज़िन्दगी
हम हैं ना! ये जो मुझ सेे कहते हैं ख़ुद किसी और के भरोसे हैं ज़िंदगी के लिए बताओ कुछ ख़ुद-कुशी के तो सौ तरीक़े हैं
उँगली पकड़ाओ इनको तो, हाथ मिलाने लगते हैं एक ग़ज़ल सुन लो तो ज़ालिम चार सुनाने लगते हैं इस जीवन में थोड़ी दिक़्क़त अच्छी होती है यारो ख़ाली सड़कों पर हम गाड़ी तेज़ चलाने लगते हैं
ज़िन्दगी हो मुबारक तुम्हारी तुम्हें मौत ने आसरा दे दिया है हमें
तसव्वुर तजरबा तेवर तमन्ना और तन्हाई मिलेंगे फूल सब इस में ग़ज़ल गुलदान है यारों पढ़ाई नौकरी शादी फिर उस के बा'द दो बच्चे हमारी ज़िन्दगी इतनी कहाँ आसान है यारों
ज़ख़्म जो तुम ने दिया वो इस लिए रक्खा हरा ज़िंदगी में क्या बचेगा ज़ख़्म भर जाने के बा'द
ज़िंदगी तुझ से हर इक साँस पे समझौता करूँँ शौक़ जीने का है मुझ को मगर इतना भी नहीं
मुख़्तसर होते हुए भी ज़िन्दगी बढ़ जाएगी माँ की आँखें चूम लीजे रौशनी बढ़ जाएगी
ज़िंदगी से मिले हुए हो तुम वो भी मुझ से मज़ाक़ करती है
दर्द सहने का अलग अंदाज़ है जी रहे हैं हम अदा की ज़िंदगी
Mood-specific query terms aur engagement-based ordering ke combination se top 20 sher choose kiye jate hain.
Data refresh ke saath ranking adjust hoti rehti hai, isliye mood page par naye entries aur ordering updates mil sakte hain.
Haan, har sher card me writer name visible hota hai aur detail page se writer profile tak navigation available hai.