Is page par Romantic mood ka content kaise select hota hai?
Mood-specific query terms aur engagement-based ordering ke combination se top 20 sher choose kiye jate hain.
Top 20 sher sorted by likes (high to low).
Yeh page romantic mood ke sher ko discover karne ke liye optimized hai. Isme high-engagement entries ko priority di gayi hai, taaki aapko quality reading flow mile.
लौट कर नहीं आता कब्र से कोई लेकिन प्यार करने वालों को इंतिज़ार रहता है
मुझ ऐसा शख़्स अगर क़हक़हों से भर जाए ये साँस लेती उदासी तो घुट के मर जाए वो मेरे बा'द तरस जाएगा मोहब्बत को उसे ये कहना अगर हो सके तो मर जाए
क्या कहूँ तुम से मैं कि क्या है इश्क़ जान का रोग है बला है इश्क़
उन की सोहबत में गए सँभले दोबारा टूटे हम किसी शख़्स को दे दे के सहारा टूटे ये अजब रस्म है बिल्कुल न समझ आई हमें प्यार भी हम ही करें दिल भी हमारा टूटे
इश्क़ ने 'ग़ालिब' निकम्मा कर दिया वर्ना हम भी आदमी थे काम के
कबूतर इश्क़ का उतरे तो कैसे? तुम्हारी छत पे निगरानी बहुत है इरादा कर लिया गर ख़ुद-कुशी का तो ख़ुद की आँख का पानी बहुत है
गिला भी तुझ से बहुत है मगर मोहब्बत भी वो बात अपनी जगह है ये बात अपनी जगह
क्यूँ लिखूँ ज़ुल्फ़-ओ-लब-ओ-रुख़सार पे नग़्में बहुत प्यार की पहली नज़र रुस्वाइयाँ ही क्यूँ लिखूँ
दौलतें मुद्दा बनीं या ज़ात आड़े आ गई इश्क़ में कोई न कोई बात आड़े आ गई
यूँँ तो रुस्वाई ज़हर है लेकिन इश्क़ में जान इसी से पड़ती है
बात करो रूठे यारों से सन्नाटों से डर जाते हैं प्यार अकेला जी लेता है दोस्त अकेले मर जाते हैं
प्यार दो बार थोड़ी होता है हो तो फिर प्यार थोड़ी होता है यही बेहतर है तुम उसे रोको मुझ सेे इनकार थोड़ी होता है
अकेलेपन से कहाँ तालमेल होता है खिलाड़ी इश्क़ में दो हों तो खेल होता है न लेना इश्क़ के पर्चे में सौ से कम नंबर यहाँ निनानवे वाला भी फेल होता है
झुकी झुकी सी नज़र बे-क़रार है कि नहीं दबा दबा सा सही दिल में प्यार है कि नहीं
तुम ने जब से अपनी पलकों पर रक्खा कालिख़ को सब काजल काजल कहते हैं इश्क़ में पागल ही तो होना होता है पागल हैं जो मुझ को पागल कहते हैं
कुछ तबीयत में उदासी भी हुआ करती है हर कोई इश्क़ का मारा हो, ज़रूरी तो नहीं
तू मोहब्बत से कोई चाल तो चल हार जाने का हौसला है मुझे
अगर है इश्क़ सच्चा तो निगाहों से बयाँ होगा ज़बाँ से बोलना भी क्या कोई इज़हार होता है
मोहब्बत से मोहब्बत मिल गई जैसे कि सहरा में कली इक खिल गई जैसे न जाने कैसे तुम बिन जी रहा था मैं समझ लो हर घड़ी मुश्किल गई जैसे
कोई तो पूछे मोहब्बत के इन फ़रिश्तों से वफ़ा का शौक़ ये बिस्तर पे क्यूँ उतर आया
Mood-specific query terms aur engagement-based ordering ke combination se top 20 sher choose kiye jate hain.
Data refresh ke saath ranking adjust hoti rehti hai, isliye mood page par naye entries aur ordering updates mil sakte hain.
Haan, har sher card me writer name visible hota hai aur detail page se writer profile tak navigation available hai.