तसव्वुर तजरबा तेवर तमन्ना और तन्हाई मिलेंगे फूल सब इस में ग़ज़ल गुलदान है यारों पढ़ाई नौकरी शादी फिर उस के बा'द दो बच्चे हमारी ज़िन्दगी इतनी कहाँ आसान है यारों
Related Sher
मौत ने सारी रात हमारी नब्ज़ टटोली ऐसा मरने का माहौल बनाया हम ने घर से निकले चौक गए फिर पार्क में बैठे तन्हाई को जगह-जगह बिखराया हम ने
Shariq Kaifi
59 likes
शोर की इस भीड़ में ख़ामोश तन्हाई सी तुम ज़िन्दगी है धूप तो मद-मस्त पुर्वाई सी तुम चाहे महफ़िल में रहूँ चाहे अकेले में रहूँ गूँजती रहती हो मुझ में शोख़ शहनाई सी तुम
Kunwar Bechain
49 likes
ये बात अभी सब को समझ आई नहीं है दीवाना है दीवाना तमन्नाई नहीं है दिल मेरा दुखाकर ये मुझे तेरा मनाना मरहम है फ़क़त ज़ख़्म की भरपाई नहीं है
Vikram Gaur Vairagi
51 likes
निगाह-ए-शोख़ का क़ैदी नहीं है कौन यहाँ किसे तमन्ना नहीं फूल चूमने को मिले
Aks samastipuri
51 likes
इक तर्ज़-ए-तग़ाफ़ुल है सो वो उन को मुबारक इक अर्ज़-ए-तमन्ना है सो हम करते रहेंगे
Faiz Ahmad Faiz
38 likes
More from Tanoj Dadhich
बहुत हैरान हैं हम भी तुम्हारे बिन बना दिया किसी की मुस्कुराहट ने हमारा दिन बना दिया
Tanoj Dadhich
5 likes
ज़िन्दगी पर लिख दिया था नाम मैं ने राम का और फिर दुख के समुंदर पार सारे हो गए
Tanoj Dadhich
9 likes
दो दफ़ा ग़ुस्सा हुए वो एक ग़लती पर मेरी रात की रोटी सवेरे काम में लाई गई
Tanoj Dadhich
13 likes
पतंग ऐसे नहीं उड़ती इसे वैसे उड़ाओ तुम वही कहता है ये अक्सर जो बस चरखी पकड़ता है
Tanoj Dadhich
11 likes
तेरी तारीफ़ करने लग गए हैं तेरे दुश्मन हमारे शे'र सुनके
Tanoj Dadhich
13 likes
Similar Writers
Our suggestions based on Tanoj Dadhich.
Similar Moods
More moods that pair well with Tanoj Dadhich's sher.







