ghazalKuch Alfaaz

dil mahv-e-jamal ho gaya hai ya sarf-e-khayal ho gaya hai ab apna ye haal ho gaya hai jiina bhi muhal ho gaya hai har lamha hai aah aah lab par har saans vabal ho gaya hai vo dard jo lamha bhar ruka tha muzhda ki bahal ho gaya hai chahat men hamara jiina marna aap apni misal ho gaya hai pahle bhi musibaten kuchh aaiin par ab ke kamal ho gaya hai dil mahw-e-jamal ho gaya hai ya sarf-e-khayal ho gaya hai ab apna ye haal ho gaya hai jina bhi muhaal ho gaya hai har lamha hai aah aah lab par har sans wabaal ho gaya hai wo dard jo lamha bhar ruka tha muzhda ki bahaal ho gaya hai chahat mein hamara jina marna aap apni misal ho gaya hai pahle bhi musibaten kuchh aain par ab ke kamal ho gaya hai

Related Ghazal

उसूलों पर जहाँ आँच आए टकराना ज़रूरी है जो ज़िंदा हो तो फिर ज़िंदा नज़र आना ज़रूरी है नई 'उम्रों की ख़ुदमुख़्तारियों को कौन समझाये कहाँ से बच के चलना है कहाँ जाना ज़रूरी है थके हारे परिंदे जब बसेरे के लिए लौटें सलीक़ामन्द शाख़ों का लचक जाना ज़रूरी है बहुत बेबाक आँखों में तअल्लुक़ टिक नहीं पाता मुहब्बत में कशिश रखने को शर्माना ज़रूरी है सलीक़ा ही नहीं शायद उसे महसूस करने का जो कहता है ख़ुदा है तो नज़र आना ज़रूरी है मेरे होंठों पे अपनी प्यास रख दो और फिर सोचो कि इस के बा'द भी दुनिया में कुछ पाना ज़रूरी है

Waseem Barelvi

107 likes

उसी जगह पर जहाँ कई रास्ते मिलेंगे पलट के आए तो सब सेे पहले तुझे मिलेंगे अगर कभी तेरे नाम पर जंग हो गई तो हम ऐसे बुज़दिल भी पहली सफ़ में खड़े मिलेंगे तुझे ये सड़कें मेरे तवस्सुत से जानती हैं तुझे हमेशा ये सब इशारे खुले मिलेंगे

Tehzeeb Hafi

465 likes

यही अपनी कहानी थी, मियाँ पहले बहुत पहले वो लड़की जाँ हमारी थी, मियाँ पहले बहुत पहले वहम मुझ को ये भाता है,अभी मेरी दिवानी है मगर मेरी दिवानी थी, मियाँ पहले बहुत पहले रक़ीब आ कर बताते हैं यहाँ तिल है, वहाँ तिल है हमें ये जानकारी थी मियाँ पहले, बहुत पहले अदब से माँग कर माफ़ी भरी महफ़िल ये कहता हूँ वो लड़की ख़ानदानी थी, मियाँ पहले बहुत पहले

Anand Raj Singh

526 likes

तुम्हें बस ये बताना चाहता हूँ मैं तुम से क्या छुपाना चाहता हूँ कभी मुझ से भी कोई झूठ बोलो मैं हाँ में हाँ मिलाना चाहता हूँ ये जो खिड़की है नक़्शे में तुम्हारे यहाँ मैं दर बनाना चाहता हूँ अदाकारी बहुत दुख दे रही है मैं सच-मुच मुस्कुराना चाहता हूँ परों में तीर है पंजों में तिनके मैं ये चिड़िया उड़ाना चाहता हूँ लिए बैठा हूँ घुँघरू फूल मोती तिरा हँसना बनाना चाहता हूँ अमीरी इश्क़ की तुम को मुबारक मैं बस खाना-कमाना चाहता हूँ मैं सारे शहर की बैसाखियों को तिरे दर पर नचाना चाहता हूँ मुझे तुम सेे बिछड़ना ही पड़ेगा मैं तुम को याद आना चाहता हूँ

Fahmi Badayuni

249 likes

महीनों बा'द दफ्तर आ रहे हैं हम एक सद में से बाहर आ रहे हैं तेरी बाहों से दिल उकता गया हैं अब इस झूले में चक्कर आ रहे हैं कहाँ सोया है चौकीदार मेरा ये कैसे लोग अंदर आ रहे हैं समुंदर कर चुका तस्लीम हम को खजाने ख़ुद ही ऊपर आ रहे हैं यही एक दिन बचा था देखने को उसे बस में बिठा कर आ रहे हैं

Tehzeeb Hafi

116 likes

More from Meeraji

नगरी नगरी फिरा मुसाफ़िर घर का रस्ता भूल गया क्या है तेरा क्या है मेरा अपना पराया भूल गया क्या भूला कैसे भूला क्यूँँ पूछते हो बस यूँँ समझो कारन दोश नहीं है कोई भूला भाला भूल गया कैसे दिन थे कैसी रातें कैसी बातें घातें थीं मन बालक है पहले प्यार का सुंदर सपना भूल गया अँधियारे से एक किरन ने झाँक के देखा शरमाई धुँदली छब तो याद रही कैसा था चेहरा भूल गया याद के फेर में आ कर दिल पर ऐसी कारी चोट लगी दुख में सुख है सुख में दुख है भेद ये न्यारा भूल गया एक नज़र की एक ही पल की बात है डोरी साँसों की एक नज़र का नूर मिटा जब इक पल बीता भूल गया सूझ-बूझ की बात नहीं है मन-मौजी है मस्ताना लहर लहर से जा सर पटका सागर गहरा भूल गया

Meeraji

2 likes

Similar Writers

View All ›

Our suggestions based on Meeraji.

Similar Moods

View All ›

More moods that pair well with Meeraji's ghazal.