ग़ज़ल तुम को सुनाने के बहाने ढूँड लेता हूँ मैं यूँँ ही मुस्कुराने के बहाने ढूँड लेता हूँ मैं काफ़िर हूँ ख़ुदा के दर कभी सज्दा नहीं करता मगर मैं सर झुकाने के बहाने ढूँड लेता हूँ कोई भी खेल हो मैं एहतियात इतनी बरतता हूँ मैं पहले हार जाने के बहाने ढूँढ़ लेता हूँ नहीं दिखता है मुझ को ठीक से अब दूर का कह कर तिरे नज़दीक आने के बहाने ढूँड लेता हूँ मैं उस के दर पे जा कर माँगता हूँ हाथ जब तेरा ख़ुदा को आज़माने के बहाने ढूँड लेता हूँ तिरी महफ़िल में आता हूँ पहन कर धूप का चश्मा नज़र तुझ पर टिकाने के बहाने ढूँड लेता हूँ मैं ला-जवाब हूँ लेकिन है अक़ीदा ईद पर मेरा गले तुझ को लगाने के बहाने ढूँड लेता हूँ है मक़्सद ये कि लोगों के कलेजों को मिले ठंडक मैं अपना दिल जलाने के बहाने ढूँड लेता हूँ बहुत ज़ोरों से हँस पड़ता हूँ मैं बिन बात के अक्सर मैं यूँँ आँसू बहाने के बहाने ढूँड लेता हूँ
Related Ghazal
क्यूँँ डरें ज़िन्दगी में क्या होगा कुछ न होगा तो तजरबा होगा हँसती आँखों में झाँक कर देखो कोई आँसू कहीं छुपा होगा इन दिनों ना-उमीद सा हूँ मैं शायद उस ने भी ये सुना होगा देख कर तुम को सोचता हूँ मैं क्या किसी ने तुम्हें छुआ होगा
Javed Akhtar
371 likes
तुम हक़ीक़त नहीं हो हसरत हो जो मिले ख़्वाब में वो दौलत हो तुम हो ख़ुशबू के ख़्वाब की ख़ुशबू और इतने ही बेमुरव्वत हो किस तरह छोड़ दूँ तुम्हें जानाँ तुम मेरी ज़िन्दगी की आदत हो किसलिए देखते हो आईना तुम तो ख़ुद से भी ख़ूब-सूरत हो दास्ताँ ख़त्म होने वाली है तुम मेरी आख़िरी मुहब्बत हो
Jaun Elia
315 likes
इतना मजबूर न कर बात बनाने लग जाएँ हम तेरे सर की क़सम झूठ ही खाने लग जाएँ इतने सन्नाटे पिए मेरी समा'अत ने कि अब सिर्फ़ आवाज़ पे चाहूँ तो निशाने लग जाएँ चलिए कुछ और नहीं आह-शुमारी ही सही हम किसी काम तो इस दिल के बहाने लग जाएँ हम वो गुम-गश्त-ए-मोहब्बत हैं कि तुम तो क्या हो ख़ुद को हम ढूँडने निकलें तो ज़माने लग जाएँ ख़्वाब कुछ ऐसे दिखाए हैं फ़क़ीरी ने मुझे जिन की ता'बीर में शाहों के ख़ज़ाने लग जाएँ मैं अगर अपनी जवानी के सुना दूँ क़िस्से ये जो लौंडे हैं मिरे पाँव दबाने लग जाएँ
Mehshar Afridi
173 likes
क्या ग़लतफ़हमी में रह जाने का सदमा कुछ नहीं वो मुझे समझा तो सकता था कि ऐसा कुछ नहीं इश्क़ से बच कर भी बंदा कुछ नहीं होता मगर ये भी सच है इश्क़ में बंदे का बचता कुछ नहीं जाने कैसे राज़ सीने में लिए बैठा है वो ज़ह्र खा लेता है पर मुँह से उगलता कुछ नहीं शुक्र है कि उस ने मुझ सेे कह दिया कि कुछ तो है मैं उस सेे कहने ही वाला था कि अच्छा कुछ नहीं
Tehzeeb Hafi
105 likes
सितम ढाते हुए सोचा करोगे हमारे साथ तुम ऐसा करोगे? अँगूठी तो मुझे लौटा रहे हो अँगूठी के निशाँ का क्या करोगे? मैं तुम सेे अब झगड़ता भी नहीं हूँ तो क्या इस बात पर झगड़ा करोगे? मेरा दामन तुम्हीं था में हुए हो मेरा दामन तुम्हीं मैला करोगे बताओ वा'दा कर के आओगे ना? के पिछली बार के जैसा करोगे? वो दुल्हन बन के रुख़्सत हो गई है कहाँ तक कार का पीछा करोगे? मुझे बस यूँँ ही तुम सेे पूछना था अगर मैं मर गया तो क्या करोगे?
Zubair Ali Tabish
140 likes
Similar Writers
Our suggestions based on Chandra Shekhar Varma.
Similar Moods
More moods that pair well with Chandra Shekhar Varma's ghazal.







