कभी हम अपने दिल को इस तरह भी शाद करते हैं किसी पंछी को तेरे नाम से आज़ाद करते हैं उदासी में ख़ुशी को इस तरह आबाद करते हैं हँसाकर एक बच्चे को तुझे हम याद करते हैं समझने और सुनने वाले मिलते ही कहाँ है अब यहाँ मौजूद हैं तो हम भी कुछ इरशाद करते हैं मेरा रब मुझ सेे राज़ी है तो बस उस का शबब ये है इबादत पहले सारे काम उस के बा'द करते हैं कभी तुझ सेे मिलेंगे तो कहेंगे झूठ तुझ सेे हम न तेरी फ़िक्र करते हैं न तुझ को याद करते हैं
Related Ghazal
उसी जगह पर जहाँ कई रास्ते मिलेंगे पलट के आए तो सब सेे पहले तुझे मिलेंगे अगर कभी तेरे नाम पर जंग हो गई तो हम ऐसे बुज़दिल भी पहली सफ़ में खड़े मिलेंगे तुझे ये सड़कें मेरे तवस्सुत से जानती हैं तुझे हमेशा ये सब इशारे खुले मिलेंगे
Tehzeeb Hafi
465 likes
तुम्हें बस ये बताना चाहता हूँ मैं तुम से क्या छुपाना चाहता हूँ कभी मुझ से भी कोई झूठ बोलो मैं हाँ में हाँ मिलाना चाहता हूँ ये जो खिड़की है नक़्शे में तुम्हारे यहाँ मैं दर बनाना चाहता हूँ अदाकारी बहुत दुख दे रही है मैं सच-मुच मुस्कुराना चाहता हूँ परों में तीर है पंजों में तिनके मैं ये चिड़िया उड़ाना चाहता हूँ लिए बैठा हूँ घुँघरू फूल मोती तिरा हँसना बनाना चाहता हूँ अमीरी इश्क़ की तुम को मुबारक मैं बस खाना-कमाना चाहता हूँ मैं सारे शहर की बैसाखियों को तिरे दर पर नचाना चाहता हूँ मुझे तुम सेे बिछड़ना ही पड़ेगा मैं तुम को याद आना चाहता हूँ
Fahmi Badayuni
249 likes
चाँद सितारे फूल परिंदे शाम सवेरा एक तरफ़ सारी दुनिया उस का चर्बा उस का चेहरा एक तरफ़ वो लड़कर भी सो जाए तो उस का माथा चूमूँ मैं उस सेे मुहब्बत एक तरफ़ है उस सेे झगड़ा एक तरफ़ जिस शय पर वो उँगली रख दे उस को वो दिलवानी है उस की ख़ुशियाँ सब से अव्वल सस्ता महँगा एक तरफ़ ज़ख़्मों पर मरहम लगवाओ लेकिन उस के हाथों से चारासाज़ी एक तरफ़ है उस का छूना एक तरफ़ सारी दुनिया जो भी बोले सब कुछ शोर शराबा है सब का कहना एक तरफ़ है उस का कहना एक तरफ़ उस ने सारी दुनिया माँगी मैं ने उस को माँगा है उस के सपने एक तरफ़ है मेरा सपना एक तरफ़
Varun Anand
406 likes
ये ग़म क्या दिल की आदत है नहीं तो किसी से कुछ शिकायत है नहीं तो है वो इक ख़्वाब-ए-बे-ताबीर उस को भुला देने की निय्यत है नहीं तो किसी के बिन किसी की याद के बिन जिए जाने की हिम्मत है नहीं तो किसी सूरत भी दिल लगता नहीं हाँ तो कुछ दिन से ये हालत है नहीं तो तेरे इस हाल पर है सब को हैरत तुझे भी इस पे हैरत है नहीं तो हम-आहंगी नहीं दुनिया से तेरी तुझे इस पर नदामत है नहीं तो हुआ जो कुछ यही मक़्सूम था क्या यही सारी हिकायत है नहीं तो अज़िय्यत-नाक उम्मीदों से तुझ को अमाँ पाने की हसरत है नहीं तो तू रहता है ख़याल-ओ-ख़्वाब में गुम तो इस की वज्ह फ़ुर्सत है नहीं तो सबब जो इस जुदाई का बना है वो मुझ सेे ख़ूब-सूरत है नहीं तो
Jaun Elia
355 likes
मेरे बस में नहीं वरना क़ुदरत का लिखा हुआ काटता तेरे हिस्से में आए बुरे दिन कोई दूसरा काटता लारियों से ज़्यादा बहाव था तेरे हर इक लफ्ज़ में मैं इशारा नहीं काट सकता तेरी बात क्या काटता मैं ने भी ज़िंदगी और शब ए हिज्र काटी है सबकी तरह वैसे बेहतर तो ये था के मैं कम से कम कुछ नया काटता तेरे होते हुए मोमबत्ती बुझाई किसी और ने क्या ख़ुशी रह गई थी जन्मदिन की, मैं केक क्या काटता कोई भी तो नहीं जो मेरे भूखे रहने पे नाराज़ हो जेल में तेरी तस्वीर होती तो हँसकर सज़ा काटता
Tehzeeb Hafi
456 likes
More from Sapna Moolchandani
कभी दुश्मनों से लड़ाई नहीं की कभी दोस्तों की बुराई नहीं की मुहब्बत में ज़ख़्मी हुए दिल की ख़ातिर दुआएँ की हम ने दवाई नहीं की हमें क्या पता कैसे जीते हैं वो लोग कभी हम ने तो बेवफ़ाई नहीं की मुख़ालिफ़ हमें जानते ही नहीं थे सो हासिद रहे आशनाई नहीं की वो मुफ़लिस था मुफ़लिस है मुफ़लिस रहेगा मुहब्बत की जिस ने कमाई नहीं की
Sapna Moolchandani
9 likes
उसे इस वक़्त इस महफ़िल में होना चाहिए था ख़ैर मुहब्बत में अना को दिल से खोना चाहिए था ख़ैर बिछड़ते वक़्त उस की आँख में कुछ भी नहीं देखा उसे दो पल तो पलकों को भिगोना चाहिए था ख़ैर मुझे मसरूफ़ लम्हों ने कही फ़ुर्सत की सच्चाई उसे बस एक अच्छा सा खिलौना चाहिए था ख़ैर मेरे क़िस्सों में सुन कर नाम उस का लोग हँसते थे उसे इस बात पर थोड़ा तो रोना चाहिए था ख़ैर मेरे दिल की तसल्ली के लिए तस्वीर भेजी है तुम्हें इस वक़्त मेरे पास होना चाहिए था ख़ैर
Sapna Moolchandani
15 likes
Similar Writers
Our suggestions based on Sapna Moolchandani.
Similar Moods
More moods that pair well with Sapna Moolchandani's ghazal.







