kahan se dhundh ke laun purane khvab ankhon men koi manzar nahin tikta miri sairab ankhon men na ninden thiin na aansu the na khushiyan thiin magar tu tha ki ab tu bhi nahin aata hai in be-khvab ankhon men kisi bhi aaine men ab mira chehra nahin dikhta mira chehra nikalta hai inhin betab ankhon men jise ta'mir ka dar hai chala jaae vo bin bole jo hain tayyar sach ko vo rahenge khvab ankhon men dafaa kar 'ishq ka charcha kahin tu bhi na bah jaae abhi to bandh ke rakkhen hain sab sailab ankhon men kahan se dhundh ke laun purane khwab aankhon mein koi manzar nahin tikta meri sairab aankhon mein na ninden thin na aansu the na khushiyan thin magar tu tha ki ab tu bhi nahin aata hai in be-khwab aankhon mein kisi bhi aaine mein ab mera chehra nahin dikhta mera chehra nikalta hai inhin betab aankhon mein jise ta'mir ka dar hai chala jae wo bin bole jo hain tayyar sach ko wo rahenge khwab aankhon mein dafa kar 'ishq ka charcha kahin tu bhi na bah jae abhi to bandh ke rakkhen hain sab sailab aankhon mein
Related Ghazal
बरसों पुराना दोस्त मिला जैसे ग़ैर हो देखा रुका झिझक के कहा तुम उमैर हो मिलते हैं मुश्किलों से यहाँ हम-ख़याल लोग तेरे तमाम चाहने वालों की ख़ैर हो कमरे में सिगरेटों का धुआँ और तेरी महक जैसे शदीद धुंध में बाग़ों की सैर हो हम मुत्मइन बहुत हैं अगर ख़ुश नहीं भी हैं तुम ख़ुश हो क्या हुआ जो हमारे बग़ैर हो पैरों में उस के सर को धरें इल्तिजा करें इक इल्तिजा कि जिस का न सर हो न पैर हो
Umair Najmi
59 likes
उसे इस वक़्त इस महफ़िल में होना चाहिए था ख़ैर मुहब्बत में अना को दिल से खोना चाहिए था ख़ैर बिछड़ते वक़्त उस की आँख में कुछ भी नहीं देखा उसे दो पल तो पलकों को भिगोना चाहिए था ख़ैर मुझे मसरूफ़ लम्हों ने कही फ़ुर्सत की सच्चाई उसे बस एक अच्छा सा खिलौना चाहिए था ख़ैर मेरे क़िस्सों में सुन कर नाम उस का लोग हँसते थे उसे इस बात पर थोड़ा तो रोना चाहिए था ख़ैर मेरे दिल की तसल्ली के लिए तस्वीर भेजी है तुम्हें इस वक़्त मेरे पास होना चाहिए था ख़ैर
Sapna Moolchandani
15 likes
यहाँ हर शख़्स हर पल हादसा होने से डरता है खिलौना है जो मिट्टी का फ़ना होने से डरता है मिरे दिल के किसी कोने में इक मासूम सा बच्चा बड़ों की देख कर दुनिया बड़ा होने से डरता है न बस में ज़िंदगी उस के न क़ाबू मौत पर उस का मगर इंसान फिर भी कब ख़ुदा होने से डरता है अजब ये ज़िंदगी की क़ैद है दुनिया का हर इंसाँ रिहाई माँगता है और रिहा होने से डरता है
Rajesh Reddy
28 likes
अलमारी से ख़त उस के पुराने निकल आए फिर से मिरे चेहरे पे ये दाने निकल आए माँ बैठ के तकती थी जहाँ से मिरा रस्ता मिट्टी के हटाते ही ख़ज़ाने निकल आए मुमकिन है हमें गाँव भी पहचान न पाए बचपन में ही हम घर से कमाने निकल आए ऐ रेत के ज़र्रे तिरा एहसान बहुत है आँखों को भिगोने के बहाने निकल आए अब तेरे बुलाने से भी हम आ नहीं सकते हम तुझ से बहुत आगे ज़माने निकल आए एक ख़ौफ़ सा रहता है मिरे दिल में हमेशा किस घर से तिरी याद न जाने निकल आए
Munawwar Rana
16 likes
किसी की मर्ज़ी को अपनी क़िस्मत बना चुके हैं हम अपने हाथों की सब लकीरें मिटा चुके हैं चलो समुंदर की वुसअतों में सुकून ढूँढ़े कि साहिलों पर बहुत घरौंदें बना चुके हैं उन्हीं छतों से हमारे आँगन में मौत बरसी वही छतें जिन से हम पतंगें उड़ा चुके हैं
Meraj Faizabadi
11 likes
Similar Writers
Our suggestions based on Sawan Shukla.
Similar Moods
More moods that pair well with Sawan Shukla's ghazal.







