ghazalKuch Alfaaz

ता'रीफ़ उस ख़ुदा की जिस ने जहाँ बनाया कैसी ज़मीं बनाई क्या आ समाँ बनाया पाँव तले बिछाया क्या ख़ूब फ़र्श-ए-ख़ाकी और सर पे लाजवर्दी इक साएबां बनाया मिट्टी से बेल-बूटे क्या ख़ुशनुमा उगाए पहना के सब्ज़ ख़िलअत उन को जवां बनाया ख़ुश-रंग और ख़ुशबू गुल फूल हैं खिलाए इस ख़ाक के खंडर को क्या गुलिस्ताँ बनाया मेवे लगाए क्या क्या ख़ुश-ज़ाएक़ा रसीले चखने से जिन के मुझ को शीरीं-द हाँ बनाया सूरज बना के तू ने रौनक़ जहाँ को बख़्शी रहने को ये हमारे अच्छा मकाँ बनाया प्यासी ज़मीं के मुँह में मेंह का चुवाया पानी और बादलों को तू ने मेंह का निशां बनाया ये प्यारी प्यारी चिड़ियाँ फिरती हैं जो चहकती क़ुदरत ने तेरी उन को तस्बीह-ख़्वाँ बनाया तिनके उठा उठा कर लाईं कहाँ-कहाँ से किस ख़ूब-सूरती से फिर आशियाँ बनाया ऊंची उड़ें हवा में बच्चों को पर न भूलें इन बे-परों का उन को रोज़ी-रसाँ बनाया क्या दूध देने वाली गायें बनाईं तू ने चढ़ने को मेरे घोड़ा क्या ख़ुश-इनाँ बनाया रहमत से तेरी क्या क्या हैं नेमतें मुयस्सर इन नेमतों का मुझ को है क़द्र-दाँ बनाया आब-ए-रवाँ के अंदर मछली बनाई तू ने मछली के तैरने को आब-ए-रवाँ बनाया हर चीज़ से है तेरी कारीगरी टपकती ये कारख़ाना तू ने कब राएगां बनाया

Related Ghazal

उसी जगह पर जहाँ कई रास्ते मिलेंगे पलट के आए तो सब सेे पहले तुझे मिलेंगे अगर कभी तेरे नाम पर जंग हो गई तो हम ऐसे बुज़दिल भी पहली सफ़ में खड़े मिलेंगे तुझे ये सड़कें मेरे तवस्सुत से जानती हैं तुझे हमेशा ये सब इशारे खुले मिलेंगे

Tehzeeb Hafi

465 likes

चाँद सितारे फूल परिंदे शाम सवेरा एक तरफ़ सारी दुनिया उस का चर्बा उस का चेहरा एक‌ तरफ़ वो लड़कर भी सो जाए तो उस का माथा चूमूँ मैं उस सेे मुहब्बत एक तरफ़ है उस सेे झगड़ा एक तरफ़ जिस शय पर वो उँगली रख दे उस को वो दिलवानी है उस की ख़ुशियाँ सब से अव्वल सस्ता महँगा एक तरफ़ ज़ख़्मों पर मरहम लगवाओ लेकिन उस के हाथों से चारासाज़ी एक तरफ़ है उस का छूना एक तरफ़ सारी दुनिया जो भी बोले सब कुछ शोर शराबा है सब का कहना एक तरफ़ है उस का कहना एक तरफ़ उस ने सारी दुनिया माँगी मैं ने उस को माँगा है उस के सपने एक तरफ़ है मेरा सपना एक तरफ़

Varun Anand

406 likes

चादर की इज़्ज़त करता हूँ और पर्दे को मानता हूँ हर पर्दा पर्दा नहीं होता इतना मैं भी जानता हूँ सारे मर्द एक जैसे हैं तुम ने कैसे कह डाला मैं भी तो एक मर्द हूँ तुम को ख़ुद से बेहतर मानता हूँ मैं ने उस सेे प्यार किया है मिल्कियत का दावा नहीं वो जिस के भी साथ है मैं उस को भी अपना मानता हूँ चादर की इज़्ज़त करता हूँ और पर्दे को मानता हूँ हर पर्दा पर्दा नहीं होता इतना मैं भी जानता हूँ

Ali Zaryoun

105 likes

फिर मिरी याद आ रही होगी फिर वो दीपक बुझा रही होगी फिर मिरे फेसबुक पे आ कर वो ख़ुद को बैनर बना रही होगी अपने बेटे का चूम कर माथा मुझ को टीका लगा रही होगी फिर उसी ने उसे छुआ होगा फिर उसी से निभा रही होगी जिस्म चादर सा बिछ गया होगा रूह सिलवट हटा रही होगी फिर से इक रात कट गई होगी फिर से इक रात आ रही होगी

Kumar Vishwas

53 likes

वो तो अच्छा है ग़ज़ल तेरा सहारा है मुझे वर्ना फ़िक्रों ने तो बस घेर के मारा है मुझे जिस की तस्वीर मैं काग़ज़ पे बना भी न सका उस ने मेहँदी से हथेली पे उतारा है मुझे ग़ैर के हाथ से मरहम मुझे मंज़ूर नहीं तुम मगर ज़ख़्म भी दे दो तो गवारा है मुझे

Abrar Kashif

54 likes

Similar Writers

View All ›

Our suggestions based on Ismail Merathi.

Similar Moods

View All ›

More moods that pair well with Ismail Merathi's ghazal.