वो जो सूरत थी साथ साथ कभी सुर्ख़ महके गुलाब की सूरत उस की यादें उतरती रहती हैं ज़ेहन-ओ-दिल पे अज़ाब की सूरत ये रवय्या सही नहीं होता यूँँ हमें कश्मकश में मत डालो या हमें सच की तरह अपना लो या भुला भी दो ख़्वाब की सूरत उस ने अन-देखा अन-सुना कर के बे-तअल्लुक़ किया है तो अब हम उस की तस्वीर से निकालेंगे आँसुओं के हिसाब की सूरत अपनी झूटी अना की बातों में आ के उस को सुला तो बैठे हैं अब हैं सहराओं के मुसाफ़िर हम और वो सूरत सराब की सूरत
Related Ghazal
उसी जगह पर जहाँ कई रास्ते मिलेंगे पलट के आए तो सब सेे पहले तुझे मिलेंगे अगर कभी तेरे नाम पर जंग हो गई तो हम ऐसे बुज़दिल भी पहली सफ़ में खड़े मिलेंगे तुझे ये सड़कें मेरे तवस्सुत से जानती हैं तुझे हमेशा ये सब इशारे खुले मिलेंगे
Tehzeeb Hafi
465 likes
ये ग़म क्या दिल की आदत है नहीं तो किसी से कुछ शिकायत है नहीं तो है वो इक ख़्वाब-ए-बे-ताबीर उस को भुला देने की निय्यत है नहीं तो किसी के बिन किसी की याद के बिन जिए जाने की हिम्मत है नहीं तो किसी सूरत भी दिल लगता नहीं हाँ तो कुछ दिन से ये हालत है नहीं तो तेरे इस हाल पर है सब को हैरत तुझे भी इस पे हैरत है नहीं तो हम-आहंगी नहीं दुनिया से तेरी तुझे इस पर नदामत है नहीं तो हुआ जो कुछ यही मक़्सूम था क्या यही सारी हिकायत है नहीं तो अज़िय्यत-नाक उम्मीदों से तुझ को अमाँ पाने की हसरत है नहीं तो तू रहता है ख़याल-ओ-ख़्वाब में गुम तो इस की वज्ह फ़ुर्सत है नहीं तो सबब जो इस जुदाई का बना है वो मुझ सेे ख़ूब-सूरत है नहीं तो
Jaun Elia
355 likes
तुम हक़ीक़त नहीं हो हसरत हो जो मिले ख़्वाब में वो दौलत हो तुम हो ख़ुशबू के ख़्वाब की ख़ुशबू और इतने ही बेमुरव्वत हो किस तरह छोड़ दूँ तुम्हें जानाँ तुम मेरी ज़िन्दगी की आदत हो किसलिए देखते हो आईना तुम तो ख़ुद से भी ख़ूब-सूरत हो दास्ताँ ख़त्म होने वाली है तुम मेरी आख़िरी मुहब्बत हो
Jaun Elia
315 likes
चादर की इज़्ज़त करता हूँ और पर्दे को मानता हूँ हर पर्दा पर्दा नहीं होता इतना मैं भी जानता हूँ सारे मर्द एक जैसे हैं तुम ने कैसे कह डाला मैं भी तो एक मर्द हूँ तुम को ख़ुद से बेहतर मानता हूँ मैं ने उस सेे प्यार किया है मिल्कियत का दावा नहीं वो जिस के भी साथ है मैं उस को भी अपना मानता हूँ चादर की इज़्ज़त करता हूँ और पर्दे को मानता हूँ हर पर्दा पर्दा नहीं होता इतना मैं भी जानता हूँ
Ali Zaryoun
105 likes
तुम्हें बस ये बताना चाहता हूँ मैं तुम से क्या छुपाना चाहता हूँ कभी मुझ से भी कोई झूठ बोलो मैं हाँ में हाँ मिलाना चाहता हूँ ये जो खिड़की है नक़्शे में तुम्हारे यहाँ मैं दर बनाना चाहता हूँ अदाकारी बहुत दुख दे रही है मैं सच-मुच मुस्कुराना चाहता हूँ परों में तीर है पंजों में तिनके मैं ये चिड़िया उड़ाना चाहता हूँ लिए बैठा हूँ घुँघरू फूल मोती तिरा हँसना बनाना चाहता हूँ अमीरी इश्क़ की तुम को मुबारक मैं बस खाना-कमाना चाहता हूँ मैं सारे शहर की बैसाखियों को तिरे दर पर नचाना चाहता हूँ मुझे तुम सेे बिछड़ना ही पड़ेगा मैं तुम को याद आना चाहता हूँ
Fahmi Badayuni
249 likes
More from Subhan Asad
इस तरह से तर्जुमानी कर गया मेरे अश्कों को वो पानी कर गया उस ने चेहरे से हटा डाला नक़ाब और मेरी ग़ज़लें पुरानी कर गया रख गया वो अपने कपड़े सूखने धूप भी कितनी सुहानी कर गया भूल जाने की क़सम देना तेरा याद आने की निशानी कर गया दो घड़ी को पास आया था कोई दिल पे बरसों हुक्मरानी कर गया जिस पे मैं ईमान ले आया 'असद' मुझ से वो ही बे-ईमानी कर गया
Subhan Asad
1 likes
रग-ए-जाँ में समा जाती हो जानाँ तुम इतना याद क्यूँँ आती हो जानाँ तुम्हारे साए है पहलू में अब तक कि जा कर भी कहाँ जाती हो जानाँ मिरी नींदें उड़ा रक्खी हैं तुम ने ये कैसे ख़्वाब दिखलाती हो जानाँ किसी दिन देखना मर जाऊँगा मैं मिरी क़स्में बहुत खाती हो जानाँ वो सुनता हूँ मैं अपनी धड़कनों से तुम आँखों से जो कह जाती हो जानाँ पराया-पन नहीं अपनाइयत है जो यूँँ आँखें चुरा जाती हो जानाँ
Subhan Asad
0 likes
मुझे मलाल में रखना ख़ुशी तुम्हारी थी मगर मैं ख़ुश हूँ कि वाबस्तगी तुम्हारी थी बिछड़ के तुम से ख़िज़ाँ हो गए तो ये जाना हमारे हुस्न में सब दिलकशी तुम्हारी थी ब-नाम-ए-शर्त-ए-मोहब्बत ये अश्क बहने दो हमें ख़बर है कि जो बेबसी तुम्हारी थी वो सिर्फ़ मैं तो नहीं था जो हिज्र में रोया वो कैफ़ियत जो मिरी थी वही तुम्हारी थी गिला नहीं कि मिरे हाल पर हँसी दुनिया गिला तो ये है कि पहली हँसी तुम्हारी थी
Subhan Asad
2 likes
इस का ग़म है कि मुझे वहम हुआ है शायद कोई पहलू में मिरे जाग रहा है शायद जागते जागते पिछली कई रातें गुज़री चाँद होना मिरी क़िस्मत में लिखा है शायद दौड़ जाऊँ हर इक आहट पे किवाड़ों की तरफ़ और फिर ख़ुद को ही समझाऊँ हवा है शायद उस की बातों से वो अब फूल नहीं झड़ते हैं उस के होंटों पे अभी मेरा गिला है शायद उस को खोलूँ तो रग-ए-दिल को कोई डसता है याद की गठरी में इक साँप छुपा है शायद मुझ को हर राह उजालों से भरी मिलती है ये उन आँखों के चराग़ों की दुआ है शायद
Subhan Asad
4 likes
दर्द के दाइमी रिश्तों से लिपट जाते हैं अक्स रोते हैं तो शीशों से लिपट जाते हैं हाए वो लोग जिन्हें हम ने भुला रक्खा है याद आते हैं तो साँसों से लिपट जाते हैं किस के पैरों के निशाँ हैं कि मुसाफ़िर भी अब मंज़िलें भूल के रस्तों से लिपट जाते हैं जब वो रोता है तो यक-लख़्त मिरी प्यास के होंट उस की आँखों के किनारों से लिपट जाते हैं जब उन्हें नींद पनाहें नहीं देती हैं 'असद' ख़्वाब फिर जागती आँखों से लिपट जाते हैं
Subhan Asad
1 likes
Similar Writers
Our suggestions based on Subhan Asad.
Similar Moods
More moods that pair well with Subhan Asad's ghazal.







