zindagi se ek din mausam khafa ho jaenge rang-e-gul aur bu-e-gul donon hava ho jaenge aankh se aansu nikal jaenge aur tahni se phuul vaqt badlega to sab qaidi riha ho jaenge phuul se khushbu bichhad jaegi suraj se kiran saal se din vaqt se lamhe juda ho jaenge kitne pur-ummid kitne khub-surat hain ye log kya ye sab baazu ye sab chehre fana ho jaenge zindagi se ek din mausam khafa ho jaenge rang-e-gul aur bu-e-gul donon hawa ho jaenge aankh se aansu nikal jaenge aur tahni se phul waqt badlega to sab qaidi riha ho jaenge phul se khushbu bichhad jaegi suraj se kiran sal se din waqt se lamhe juda ho jaenge kitne pur-ummid kitne khub-surat hain ye log kya ye sab bazu ye sab chehre fana ho jaenge
Related Ghazal
किया बादलों में सफ़र ज़िंदगी भर ज़मीं पर बनाया न घर ज़िंदगी भर सभी ज़िंदगी के मज़े लूटते हैं न आया हमें ये हुनर ज़िंदगी भर मोहब्बत रही चार दिन ज़िंदगी में रहा चार दिन का असर ज़िंदगी भर
Anwar Shaoor
95 likes
मुझे उदास कर गए हो ख़ुश रहो मिरे मिज़ाज पर गए हो ख़ुश रहो मिरे लिए न रुक सके तो क्या हुआ जहाँ कहीं ठहर गए हो ख़ुश रहो ख़ुशी हुई है आज तुम को देख कर बहुत निखर सँवर गए हो ख़ुश रहो उदास हो किसी की बे-वफ़ाई पर वफ़ा कहीं तो कर गए हो ख़ुश रहो गली में और लोग भी थे आश्ना हमें सलाम कर गए हो ख़ुश रहो तुम्हें तो मेरी दोस्ती पे नाज़ था इसी से अब मुकर गए हो ख़ुश रहो किसी की ज़िन्दगी बनो कि बंदगी मिरे लिए तो मर गए हो ख़ुश रहो
Fazil Jamili
73 likes
सफ़र में धूप तो होगी जो चल सको तो चलो सभी हैं भीड़ में तुम भी निकल सको तो चलो किसी के वास्ते राहें कहाँ बदलती हैं तुम अपने आप को ख़ुद ही बदल सको तो चलो यहाँ किसी को कोई रास्ता नहीं देता मुझे गिरा के अगर तुम सँभल सको तो चलो कहीं नहीं कोई सूरज धुआँ धुआँ है फ़ज़ा ख़ुद अपने आप से बाहर निकल सको तो चलो यही है ज़िंदगी कुछ ख़्वाब चंद उम्मीदें इन्हीं खिलौनों से तुम भी बहल सको तो चलो
Nida Fazli
61 likes
वो एक पक्षी जो गुंजन कर रहा है वो मुझ में प्रेम सृजन कर रहा है बहुत दिन हो गए है तुम सेे बिछड़े तुम्हें मिलने को अब मन कर रहा है नदी के शांत तट पर बैठ कर मन तेरी यादें विसर्जन कर रहा है
Azhar Iqbal
61 likes
हर अँधेरा रौशनी में लग गया जिस को देखो शा'इरी में लग गया हम को मर जाने की फ़ुर्सत कब मिली वक़्त सारा ज़िन्दगी में लग गया अपना मैख़ाना बना सकते थे हम इतना पैसा मैकशी में लग गया ख़ुद से इतनी दूर जा निकले थे हम इक ज़माना वापसी में लग गया
Mehshar Afridi
53 likes
More from Ahmad Mushtaq
हाथ से नापता हूँ दर्द की गहराई को ये नया खेल मिला है मेरी तन्हाई को था जो सीने में चराग़-ए-दिल-पुर-ख़ूँ न रहा चाटिए बैठ के अब सब्र-ओ-शकेबाई को दिल-ए-अफ़सुर्दा किसी तरह बहलता ही नहीं क्या करें आप की इस हौसला-अफ़ज़ाई को ख़ैर बदनाम तो पहले भी बहुत थे लेकिन तुझ से मिलना था कि पर लग गए रुस्वाई को निगह-ए-नाज़ न मिलते हुए घबरा हम से हम मोहब्बत नहीं कहने के शनासाई को दिल है नैरंगी-ए-अय्याम पे हैराँ अब तक इतनी सी बात भी मालूम नहीं भाई को
Ahmad Mushtaq
0 likes
ख़ून-ए-दिल से किश्त-ए-ग़म को सींचता रहता हूँ मैं ख़ाली काग़ज़ पर लकीरें खींचता रहता हूँ मैं आज से मुझ पर मुकम्मल हो गया दीन-ए-फ़िराक़ हाँ तसव्वुर में भी अब तुझ से जुदा रहता हूँ मैं तू दयार-ए-हुस्न है ऊँची रहे तेरी फ़सील मैं हूँ दरवाज़ा मोहब्बत का, खुला रहता हूँ मैं शाम तक खींचे लिए फिरते हैं इस दुनिया के काम सुब्ह तक फ़र्श-ए-नदामत पर पड़ा रहता हूँ मैं हाँ कभी मुझ पर भी हो जाता है मौसम का असर हाँ किसी दिन शाकी-ए-आब-ओ-हवा रहता हूँ मैं अहल-ए-दुनिया से तअ'ल्लुक़ क़त्अ होता ही नहीं भूल जाने पर भी सूरत-आश्ना रहता हूँ मैं
Ahmad Mushtaq
0 likes
किस झुट-पुटे के रंग उजालों में आ गए टुकड़े शफ़क़ के धूप से गालों में आ गए अफ़्सुर्दगी की लय भी तिरे क़हक़हों में थी पतझड़ के सुर बहार के झालों में आ गए उड़ कर कहाँ कहाँ से परिंदों के क़ाफ़िले नादीदा पानियों के ख़यालों में आ गए हुस्न-ए-तमाम थे तो कोई देखता न था तुम दर्द बन के देखने वालों में आ गए काँटे समझ के घास पे चलता रहा हूँ मैं क़तरे तमाम ओस के छालों में आ गए कुछ रत-जगे थे जिन की ज़रूरत नहीं रही कुछ ख़्वाब थे जो मेरे ख़यालों में आ गए
Ahmad Mushtaq
0 likes
इश्क़ में कौन बता सकता है किस ने किस से सच बोला है हम तुम साथ हैं इस लम्हे में दुख सुख तो अपना अपना है मुझ को तो सारे नामों में तेरा नाम अच्छा लगता है भूल गई वो शक्ल भी आख़िर कब तक याद कोई रहता है
Ahmad Mushtaq
0 likes
तुम आए हो तुम्हें भी आज़मा कर देख लेता हूँ तुम्हारे साथ भी कुछ दूर जा कर देख लेता हूँ हवाएँ जिन की अंधी खिड़कियों पर सर पटकती हैं मैं उन कमरों में फिर शमएँ जला कर देख लेता हूँ अजब क्या इस क़रीने से कोई सूरत निकल आए तिरी बातों को ख़्वाबों से मिला कर देख लेता हूँ सहर-ए-दम किर्चियाँ टूटे हुए ख़्वाबों की मिलती हैं तो बिस्तर झाड़ कर चादर हटा कर देख लेता हूँ बहुत दिल को दुखाता है कभी जब दर्द-ए-महजूरी तिरी यादों की जानिब मुस्कुरा कर देख लेता हूँ उड़ा कर रंग कुछ होंटों से कुछ आँखों से कुछ दिल से गए लम्हों को तस्वीरें बना कर देख लेता हूँ नहीं हो तुम भी वो अब मुझ से यारो क्या छुपाओगे हवा की सम्त को मिट्टी उड़ा कर देख लेता हूँ सुना है बे-नियाज़ी ही इलाज-ए-ना-उमीदी है ये नुस्ख़ा भी कोई दिन आज़मा कर देख लेता हूँ मोहब्बत मर गई 'मुश्ताक़' लेकिन तुम न मानोगे मैं ये अफ़्वाह भी तुम को सुना कर देख लेता हूँ
Ahmad Mushtaq
1 likes
Similar Writers
Our suggestions based on Ahmad Mushtaq.
Similar Moods
More moods that pair well with Ahmad Mushtaq's ghazal.







