आस टूटी मगर मुस्कुराते रहे साँस छूटी मगर मुस्कुराते रहे तुम भी रोने लगोगी यही सोच कर रेल छूटी मगर मुस्कुराते रहे
Related Sher
तुम्हें हम भी सताने पर उतर आएँ तो क्या होगा तुम्हारा दिल दुखाने पर उतर आएँ तो क्या होगा हमें बदनाम करते फिर रहे हो अपनी महफ़िल में अगर हम सच बताने पर उतर आएँ तो क्या होगा
Santosh S Singh
339 likes
मर चुका है दिल मगर ज़िंदा हूँ मैं ज़हर जैसी कुछ दवाएँ चाहिए पूछते हैं आप आप अच्छे तो हैं जी मैं अच्छा हूँ दुआएँ चाहिए
Jaun Elia
302 likes
वो नहीं मेरा मगर उस से मोहब्बत है तो है ये अगर रस्मों रिवाजों से बग़ावत है तो है
Deepti Mishra
102 likes
मेरे आँसू नहीं थम रहे कि वो मुझ सेे जुदा हो गया और तुम कह रहे हो कि छोड़ो अब ऐसा भी क्या हो गया मय-कदों में मेरी लाइनें पढ़ते फिरते हैं लोग मैं ने जो कुछ भी पी कर कहा फ़लसफ़ा हो गया
Tehzeeb Hafi
388 likes
क्या ग़लत-फ़हमी में रह जाने का सदमा कुछ नहीं वो मुझे समझा तो सकता था कि ऐसा कुछ नहीं इश्क़ से बच कर भी बंदा कुछ नहीं होता मगर ये भी सच है इश्क़ में बंदे का बचता कुछ नहीं
Tehzeeb Hafi
306 likes
More from Priyanshu Tiwari
जग में पौरुष का इक नाम बनते नहीं ज्ञान, गौरव व गुण धाम बनते नहीं राम के साथ होती नहीं यदि सिया राम राजा से श्री राम बनते नहीं
Priyanshu Tiwari
1 likes
मुहब्बत की लड़ाई में कभी भी सर नहीं जाता मगर ता-उम्र इस दिल से इसी का डर नहीं जाता यही तो सोच कर के बस अभी तक जी रहा हूँ मैं किसी की बे-वफ़ाई से कोई भी मर नहीं जाता
Priyanshu Tiwari
1 likes
ख़्वाब अपने सभी अब सजा लीजिये दिल कहीं और अपना लगा लीजिये बैठते वक़्त डोली में उस ने कहा आप भी अपनी दुनिया बसा लीजिये
Priyanshu Tiwari
2 likes
साथ लश्कर बना के देखेंगे ये भी मंज़र बना के देखेंगे अब तलक मोम थे मोहब्बत में ख़ुद को पत्थर बना के देखेंगे
Priyanshu Tiwari
3 likes
ज़िंदगी भर सहायक नहीं हो सके इस कहानी के नायक नहीं हो सके सारी दुनिया की आँखों के तारे रहे बस तुम्हारे ही लाइक़ नहीं हो सके
Priyanshu Tiwari
3 likes
Similar Writers
Our suggestions based on Priyanshu Tiwari.
Similar Moods
More moods that pair well with Priyanshu Tiwari's sher.







