सारी दुनिया से किनारा भी नहीं कर सकते तेरी यादों पे गुज़ारा भी नहीं कर सकते रू-ब-रू आज हुए भी तो हुए ऐसी जगह हम कोई साफ़ इशारा भी नहीं कर सकते
Related Sher
बिछड़ गए तो ये दिल उम्र भर लगेगा नहीं लगेगा लगने लगा है मगर लगेगा नहीं नहीं लगेगा उसे देख कर मगर ख़ुश है मैं ख़ुश नहीं हूँ मगर देख कर लगेगा नहीं
Umair Najmi
1244 likes
शायद मुझे किसी से मोहब्बत नहीं हुई लेकिन यक़ीन सब को दिलाता रहा हूँ मैं
Jaun Elia
839 likes
गले मिलना न मिलना तो तेरी मर्ज़ी है लेकिन तेरे चेहरे से लगता है तेरा दिल कर रहा है
Tehzeeb Hafi
575 likes
उस को फ़ुर्सत नहीं मिलती कि पलट कर देखे हम ही दीवाने हैं दीवाने बने रहते हैं
Waseem Barelvi
151 likes
जो दुनिया को सुनाई दे उसे कहते हैं ख़ामोशी जो आँखों में दिखाई दे उसे तूफ़ान कहते हैं
Rahat Indori
132 likes
More from Daagh Aligarhi
मिटते मिटते मिटती है हो अगर कसक कोई ज़ख़्म चाहे जैसा हो, भरते भरते भरता है
Daagh Aligarhi
0 likes
ले हम भी सर उठाते हैं मुहब्बत दिखा जो दाँव आते हैं मुहब्बत अलिफ़ से मीम तक लाए थे जिन को वो हम को ही सिखाते हैं मुहब्बत
Daagh Aligarhi
0 likes
जिस की इक तस्वीर ले आई लहू इन आँखों में वो मुक़ाबिल आएगा तो आँखें ही ले जाएगा
Daagh Aligarhi
0 likes
आप हैं दोस्त तो फिर आपसे दुश्मन बेहतर राम को याद तो कर लेता था रावण अक्सर आप मज़बूर थे बिकने को बिके मंदे में हमनें बाजार की शर्तों को लगा दी ठोकर
Daagh Aligarhi
0 likes
बस्ती बस्ती ख़ाक उड़ाये, बस वहशत का मारा हो उस सेे इश्क़ की आस न करना जिस का मन बंजारा हो ख़ुद को शाइ'र कहते रहना दिल को लाख सुकूँ दे दे लेकिन दुनिया की नज़रों में तुम अब भी आवारा हो
Daagh Aligarhi
32 likes
Similar Writers
Our suggestions based on Daagh Aligarhi.
Similar Moods
More moods that pair well with Daagh Aligarhi's sher.







