अब के मौसम में तिरा शहर वो कैसा होगा मेरी मर्ज़ी के बिना चाँद निकलता होगा कैसे कह दूँ कि मुझे किस ने हैं बर्बाद किया अपना आया हो मिरी बात से रुख़्सत होगा ये कोई बात है जो तुझ को बताई जाए शाम के वक़्त उदासी का सबब क्या होगा अब की सर्दी में कहाँ है वो अलाव सीना अब की सर्दी में मुझे ख़ुद को जलाना होगा तुझ से मिलने की कई दिन से तमन्ना है मुझे तू कभी जिस्म से बाहर तो निकलता होगा
Related Ghazal
वो बे-वफ़ा है तो क्या मत कहो बुरा उस को कि जो हुआ सो हुआ ख़ुश रखे ख़ुदा उस को नज़र न आए तो उस की तलाश में रहना कहीं मिले तो पलट कर न देखना उस को वो सादा-ख़ू था ज़माने के ख़म समझता क्या हवा के साथ चला ले उड़ी हवा उस को वो अपने बारे में कितना है ख़ुश-गुमाँ देखो जब उस को मैं भी न देखूँ तो देखना उस को अभी से जाना भी क्या उस की कम-ख़याली पर अभी तो और बहुत होगा सोचना उस को उसे ये धुन कि मुझे कम से कम उदास रखे मिरी दु'आ कि ख़ुदा दे ये हौसला उस को पनाह ढूँढ़ रही है शब-ए-गिरफ़्ता-दिलाँ कोई बताओ मिरे घर का रास्ता उस को ग़ज़ल में तज़्किरा उस का न कर 'नसीर' कि अब भुला चुका वो तुझे तू भी भूल जा उस को
Naseer Turabi
244 likes
ख़ामोश लब हैं झुकी हैं पलकें, दिलों में उल्फ़त नई नई है अभी तक़ल्लुफ़ है गुफ़्तगू में, अभी मोहब्बत नई नई है अभी न आएँगी नींद तुम को, अभी न हम को सुकूँ मिलेगा अभी तो धड़केगा दिल ज़ियादा, अभी मुहब्बत नई नई है बहार का आज पहला दिन है, चलो चमन में टहल के आएँ फ़ज़ा में ख़ुशबू नई नई है गुलों में रंगत नई नई है जो ख़ानदानी रईस हैं वो मिज़ाज रखते हैं नर्म अपना तुम्हारा लहजा बता रहा है, तुम्हारी दौलत नई नई है ज़रा सा क़ुदरत ने क्या नवाज़ा के आके बैठे हो पहली सफ़ में अभी क्यूँ उड़ने लगे हवा में अभी तो शोहरत नई नई है बमों की बरसात हो रही है, पुराने जांबाज़ सो रहे हैं ग़ुलाम दुनिया को कर रहा है वो जिस की ताक़त नई नई है
Shabeena Adeeb
232 likes
कैसे उस ने ये सब कुछ मुझ सेे छुप कर बदला चेहरा बदला रस्ता बदला बा'द में घर बदला मैं उस के बारे में ये कहता था लोगों से मेरा नाम बदल देना वो शख़्स अगर बदला वो भी ख़ुश था उस ने दिल देकर दिल माँगा है मैं भी ख़ुश हूँ मैं ने पत्थर से पत्थर बदला मैं ने कहा क्या मेरी ख़ातिर ख़ुद को बदलोगे और फिर उस ने नज़रें बदलीं और नंबर बदला
Tehzeeb Hafi
435 likes
अब के हम बिछड़े तो शायद कभी ख़्वाबों में मिलें जिस तरह सूखे हुए फूल किताबों में मिलें ढूँढ़ उजड़े हुए लोगों में वफ़ा के मोती ये ख़ज़ाने तुझे मुमकिन है ख़राबों में मिलें ग़म-ए-दुनिया भी ग़म-ए-यार में शामिल कर लो नशा बढ़ता है शराबें जो शराबों में मिलें तू ख़ुदा है न मिरा इश्क़ फ़रिश्तों जैसा दोनों इंसाँ हैं तो क्यूँँ इतने हिजाबों में मिलें आज हम दार पे खींचे गए जिन बातों पर क्या अजब कल वो ज़माने को निसाबों में मिलें अब न वो मैं न वो तू है न वो माज़ी है 'फ़राज़' जैसे दो शख़्स तमन्ना के सराबों में मिलें
Ahmad Faraz
130 likes
इक पल में इक सदी का मज़ा हम से पूछिए दो दिन की ज़िंदगी का मज़ा हम से पूछिए भूले हैं रफ़्ता रफ़्ता उन्हें मुद्दतों में हम क़िस्तों में ख़ुद-कुशी का मज़ा हम से पूछिए आग़ाज़-ए-आशिक़ी का मज़ा आप जानिए अंजाम-ए-आशिक़ी का मज़ा हम से पूछिए जलते दियों में जलते घरों जैसी ज़ौ कहाँ सरकार रौशनी का मज़ा हम से पूछिए वो जान ही गए कि हमें उन सेे प्यार है आँखों की मुख़बिरी का मज़ा हम सेे पूछिए हँसने का शौक़ हम को भी था आप की तरह हँसिए मगर हँसी का मज़ा हम से पूछिए हम तौबा कर के मर गए बे-मौत ऐ 'ख़ुमार' तौहीन-ए-मय-कशी का मज़ा हम से पूछिए
Khumar Barabankvi
95 likes
More from Naeem Sarmad
ख़ुद को मुर्शिद मान ले प्यारे क्यूँँ और क्या का भेद समझ अपनी सूरत तकता रह और फिर कैसा का भेद समझ तुझ से बढ़ कर दश्त नहीं है तुझ से बढ़ कर गोर नहीं इस जंगल में आ उस गोर में रह मौला का भेद समझ जानने वाले मानने वालों से अफ़ज़ल है ध्यान रहे मजनूँ मत बन होश में रह और फिर लैला का भेद समझ पानी सर से ऊपर चढ़ने दे साँसों की माला फिर दो जान होता मैं बैठ और दिल दरिया का भेद समझ हर इक़रार से पहले इक इनकार की हिफ़ाज़त होती है अल्लाह के बंदे अल्लाह से पहले ला का भेद समझ
Naeem Sarmad
0 likes
तुम्हारे चेहरे पे ध्यान ऐसे टिका हुआ है तमाम सम्तों को एक जानिब रखा हुआ है हरे दरख़्तों से बेलें कैसे लिपट रही हैं ज़मीन पर आसमान कैसे झुका हुआ है वो एक लड़की जो मर रही है हया के मारे वो एक लड़का जो देखने पर तुला हुआ है शब-ए-विसाल उस का सुर्ख़ आँचल मुसल्ला कर के बदन-वज़ीफ़े का विर्द जारी रखा हुआ है तू सिर्फ़ वहशत के दम पे दिल-दश्त में ना आना ये इस्म भी राएगाँ है मेरा पढ़ा हुआ है फिर उस के बा'द उस ने मेरी आँखें भी गीली कर दीं मैं पूछ बैठा था तेरी आँखों को क्या हुआ है ये वक़्त-ए-मग़रिब से क़ब्ल का आफ़्ताब 'सरमद' ये उस के हाथों में कैसे कैसे लगा हुआ है
Naeem Sarmad
0 likes
सुर्ख़ मिट्टी को हवाओं में उड़ाते हुए हम अपनी आमद के लिए दश्त सजाते हुए हम तुझ तबस्सुम की मोहब्बत में हुए हैं बर्बाद मुस्कुराएँगे तिरा सोग मनाते हुए हम ला-मकानी में हमें छोड़ के जाता हुआ तू दश्त-ए-इम्काँ से तुझे ढूँड के लाते हुए हम ऐ ख़ुदा तू ही बता कैसे करेंगे इनकार आलम-ए-हू में तुझे हाथ लगाते हुए हम रक़्स करते हैं तो मिट्टी तो उड़ेगी प्यारे उन को लगते हैं करामात दिखाते हुए हम अपने होने से भी इनकार किए जाते हैं तेरे होने का यक़ीं ख़ुद को दिलाते हुए हम अब ऐ वहशत में गुँधी ख़ाक रखी चाक पे और अपने होने के लिए चाक घुमाते हुए हम हालत-ए-वज्द के हालात बता बात हो तो हालत-ए-हाल में तफ़रीह उठाते हुए हम ख़ामुशी शोर हैं और शोर बला का 'सरमद' तुम ने देखे हैं कहीं शोर मचाते हुए हम
Naeem Sarmad
1 likes
Similar Writers
Our suggestions based on Naeem Sarmad.
Similar Moods
More moods that pair well with Naeem Sarmad's ghazal.







