धड़कते साँस लेते रुकते चलते मैं ने देखा है कोई तो है जिसे अपने में पलते मैं ने देखा है तुम्हारे ख़ून से मेरी रगों में ख़्वाब रौशन है तुम्हारी आदतों में ख़ुद को ढलते मैं ने देखा है न जाने कौन है जो ख़्वाब में आवाज़ देता है ख़ुद अपने-आप को नींदों में चलते मैं ने देखा है मेरी ख़ामोशियों में तैरती हैं तेरी आवाज़ें तिरे सीने में अपना दिल मचलते मैं ने देखा है बदल जाएगा सब कुछ बादलों से धूप चटख़ेगी बुझी आँखों में कोई ख़्वाब जलते मैं ने देखा है मुझे मालूम है उन की दुआएँ साथ चलती हैं सफ़र की मुश्किलों को हाथ मलते मैं ने देखा है
Related Ghazal
मेरे बस में नहीं वरना क़ुदरत का लिखा हुआ काटता तेरे हिस्से में आए बुरे दिन कोई दूसरा काटता लारियों से ज़्यादा बहाव था तेरे हर इक लफ्ज़ में मैं इशारा नहीं काट सकता तेरी बात क्या काटता मैं ने भी ज़िंदगी और शब ए हिज्र काटी है सबकी तरह वैसे बेहतर तो ये था के मैं कम से कम कुछ नया काटता तेरे होते हुए मोमबत्ती बुझाई किसी और ने क्या ख़ुशी रह गई थी जन्मदिन की, मैं केक क्या काटता कोई भी तो नहीं जो मेरे भूखे रहने पे नाराज़ हो जेल में तेरी तस्वीर होती तो हँसकर सज़ा काटता
Tehzeeb Hafi
456 likes
चाँद सितारे फूल परिंदे शाम सवेरा एक तरफ़ सारी दुनिया उस का चर्बा उस का चेहरा एक तरफ़ वो लड़कर भी सो जाए तो उस का माथा चूमूँ मैं उस सेे मुहब्बत एक तरफ़ है उस सेे झगड़ा एक तरफ़ जिस शय पर वो उँगली रख दे उस को वो दिलवानी है उस की ख़ुशियाँ सब से अव्वल सस्ता महँगा एक तरफ़ ज़ख़्मों पर मरहम लगवाओ लेकिन उस के हाथों से चारासाज़ी एक तरफ़ है उस का छूना एक तरफ़ सारी दुनिया जो भी बोले सब कुछ शोर शराबा है सब का कहना एक तरफ़ है उस का कहना एक तरफ़ उस ने सारी दुनिया माँगी मैं ने उस को माँगा है उस के सपने एक तरफ़ है मेरा सपना एक तरफ़
Varun Anand
406 likes
क्यूँँ डरें ज़िन्दगी में क्या होगा कुछ न होगा तो तजरबा होगा हँसती आँखों में झाँक कर देखो कोई आँसू कहीं छुपा होगा इन दिनों ना-उमीद सा हूँ मैं शायद उस ने भी ये सुना होगा देख कर तुम को सोचता हूँ मैं क्या किसी ने तुम्हें छुआ होगा
Javed Akhtar
371 likes
तेरी मुश्किल न बढ़ाऊँगा चला जाऊँगा अश्क आँखों में छुपाऊँगा चला जाऊँगा अपनी दहलीज़ पे कुछ देर पड़ा रहने दे जैसे ही होश में आऊँगा चला जाऊँगा ख़्वाब लेने कोई आए कि न आए कोई मैं तो आवाज़ लगाऊँगा चला जाऊँगा चंद यादें मुझे बच्चों की तरह प्यारी हैं उन को सीने से लगाऊँगा चला जाऊँगा मुद्दतों बा'द मैं आया हूँ पुराने घर में ख़ुद को जी भर के रुलाऊँगा चला जाऊँगा इस जज़ीरे में ज़ियादा नहीं रहना अब तो आजकल नाव बनाऊँगा चला जाऊँगा मौसम-ए-गुल की तरह लौट के आऊँगा 'हसन' हर तरफ़ फूल खिलाऊँगा चला जाऊँगा
Hasan Abbasi
235 likes
तुम्हें बस ये बताना चाहता हूँ मैं तुम से क्या छुपाना चाहता हूँ कभी मुझ से भी कोई झूठ बोलो मैं हाँ में हाँ मिलाना चाहता हूँ ये जो खिड़की है नक़्शे में तुम्हारे यहाँ मैं दर बनाना चाहता हूँ अदाकारी बहुत दुख दे रही है मैं सच-मुच मुस्कुराना चाहता हूँ परों में तीर है पंजों में तिनके मैं ये चिड़िया उड़ाना चाहता हूँ लिए बैठा हूँ घुँघरू फूल मोती तिरा हँसना बनाना चाहता हूँ अमीरी इश्क़ की तुम को मुबारक मैं बस खाना-कमाना चाहता हूँ मैं सारे शहर की बैसाखियों को तिरे दर पर नचाना चाहता हूँ मुझे तुम सेे बिछड़ना ही पड़ेगा मैं तुम को याद आना चाहता हूँ
Fahmi Badayuni
249 likes
More from Aalok Shrivastav
घर की बुनियादें दीवारें बाम-ओ-दर थे बाबू जी सब को बाँध के रखने वाला ख़ास हुनर थे बाबू जी तीन मोहल्लों में उन जैसी क़द काठी का कोई न था अच्छे-ख़ासे ऊँचे पूरे क़द-आवर थे बाबू जी अब तो उस सूने माथे पर कोरे-पन की चादर है अम्मा जी की सारी सज-धज सब ज़ेवर थे बाबू जी भीतर से ख़ालिस जज़्बाती और ऊपर से ठेठ पिता अलग अनूठा अनबूझा सा इक तेवर थे बाबू जी कभी बड़ा सा हाथ-ख़र्च थे कभी हथेली की सूजन मेरे मन का आधा साहस आधा डर थे बाबू जी
Aalok Shrivastav
2 likes
तू वफ़ा कर के भूल जा मुझ को अब ज़रा यूँँ भी आज़मा मुझ को ये ज़माना बुरा नहीं है मगर अपनी नज़रों से देखना मुझ को बे-सदा काग़ज़ों में आग लगा आज की रात गुनगुना मुझ को तुझ को किस किस में ढूँढ़ता आख़िर तू भी किस किस से माँगता मुझ को अब किसी और का पुजारी है जिस ने माना था देवता मुझ को
Aalok Shrivastav
3 likes
ठीक हुआ जो बिक गए सैनिक मुट्ठी भर दीनारों में वैसे भी तो ज़ंग लगा था पुश्तैनी हथियारों में सर्द नसों में चलते चलते गर्म लहू जब बर्फ़ हुआ चार पड़ोसी जिस्म उठा कर झोंक आए अंगारों में खेतों को मुट्ठी में भरना अब तक सीख नहीं पाया यूँँ तो मेरा जीवन बीता सामंती अय्यारों में कैसे उस के चाल-चलन में अंग्रेज़ी अंदाज़ न हो आख़िर उस ने साँसें लीं हैं पच्छिम के दरबारों में नज़दीकी अक्सर दूरी का कारन भी बन जाती है सोच-समझ कर घुलना-मिलना अपने रिश्ते-दारों में चाँद अगर पूरा चमके तो उस के दाग़ खटकते हैं एक न एक बुराई तय है सारे इज़्ज़त-दारों में
Aalok Shrivastav
1 likes
ये सोचना ग़लत है कि तुम पर नज़र नहीं मसरूफ़ हम बहुत हैं मगर बे-ख़बर नहीं अब तो ख़ुद अपने ख़ून ने भी साफ़ कह दिया मैं आप का रहूँगा मगर उम्र भर नहीं आ ही गए हैं ख़्वाब तो फिर जाएँगे कहाँ आँखों से आगे उन की कोई रहगुज़र नहीं कितना जिएँ कहाँ से जिएँ और किस लिए ये इख़्तियार हम पे है तक़दीर पर नहीं माज़ी की राख उलटीं तो चिंगारियाँ मिलीं बे-शक किसी को चाहो मगर इस क़दर नहीं
Aalok Shrivastav
14 likes
जब भी तक़दीर का हल्का सा इशारा होगा आसमाँ पर कहीं मेरा भी सितारा होगा दुश्मनी नींद से कर के हूँ पशेमानी में किस तरह अब मिरे ख़्वाबों का गुज़ारा होगा मुंतज़िर जिस के लिए हम हैं कई सदियों से जाने किस दौर में वो शख़्स हमारा होगा मैं ने पलकों को चमकते हुए देखा है अभी आज आँखों में कोई ख़्वाब तुम्हारा होगा दिल परस्तार नहीं अपना पुजारी भी नहीं देवता कोई भला कैसे हमारा होगा तेज़-रौ अपने क़दम हो गए पत्थर कैसे कौन है किस ने मुझे ऐसे पुकारा होगा
Aalok Shrivastav
0 likes
Similar Writers
Our suggestions based on Aalok Shrivastav.
Similar Moods
More moods that pair well with Aalok Shrivastav's ghazal.







