दिल पर ख़ूँ है यहाँ तुझ को गुमाँ है शीशा शैख़ क्यूँँ मस्त हुआ है तो कहाँ है शीशा शीशा-बाज़ी तो तनिक देखने आ आँखों की हर पलक पर मिरे अश्कों से रवाँ है शीशा रू-सफेदी है नक़ाब-ए-रुख़ शोर-ए-मस्ती रीश-ए-क़ाज़ी के सबब पुम्बा-दहाँ है शीशा मंज़िल-ए-मस्ती को पहुँचे है उन्हें से आलम निशा-ए-मै-बलद व संग-ए-निशाँ है शीशा दरमियाँ हल्का-ए-मस्तताँ के शब उस की जा थी दौर-ए-साग़र में मगर पीर-ए-मुग़ाँ है शीशा जा के पूछा जो मैं ये कार-गह-ए-मीना में दिल की सूरत का भी ऐ शीशा-गराँ है शीशा कहने लागे कि किधर फिरता है बहका ऐ मस्त हर तरह का जो तू देखे है कि याँ है शीशा दिल ही सारे थे पे इक वक़्त में जो कर के गुदाज़ शक्ल शीशे की बनाए हैं कहाँ है शीशा झुक गया देख के मैं 'मीर' उसे मज्लिस में चश्म-ए-बद-दूर तरहदार जवाँ है शीशा
Related Ghazal
तुम्हें बस ये बताना चाहता हूँ मैं तुम से क्या छुपाना चाहता हूँ कभी मुझ से भी कोई झूठ बोलो मैं हाँ में हाँ मिलाना चाहता हूँ ये जो खिड़की है नक़्शे में तुम्हारे यहाँ मैं दर बनाना चाहता हूँ अदाकारी बहुत दुख दे रही है मैं सच-मुच मुस्कुराना चाहता हूँ परों में तीर है पंजों में तिनके मैं ये चिड़िया उड़ाना चाहता हूँ लिए बैठा हूँ घुँघरू फूल मोती तिरा हँसना बनाना चाहता हूँ अमीरी इश्क़ की तुम को मुबारक मैं बस खाना-कमाना चाहता हूँ मैं सारे शहर की बैसाखियों को तिरे दर पर नचाना चाहता हूँ मुझे तुम सेे बिछड़ना ही पड़ेगा मैं तुम को याद आना चाहता हूँ
Fahmi Badayuni
249 likes
यही अपनी कहानी थी, मियाँ पहले बहुत पहले वो लड़की जाँ हमारी थी, मियाँ पहले बहुत पहले वहम मुझ को ये भाता है,अभी मेरी दिवानी है मगर मेरी दिवानी थी, मियाँ पहले बहुत पहले रक़ीब आ कर बताते हैं यहाँ तिल है, वहाँ तिल है हमें ये जानकारी थी मियाँ पहले, बहुत पहले अदब से माँग कर माफ़ी भरी महफ़िल ये कहता हूँ वो लड़की ख़ानदानी थी, मियाँ पहले बहुत पहले
Anand Raj Singh
526 likes
ज़बाँ तो खोल नज़र तो मिला जवाब तो दे मैं कितनी बार लुटा हूँ मुझे हिसाब तो दे तेरे बदन की लिखावट में है उतार चढ़ाव मैं तुझे कैसे पढूँगा मुझे किताब तो दे तेरा सवाल है साक़ी कि ज़िंदगी क्या है? जवाब देता हूँ पहले मुझे शराब तो दे
Rahat Indori
190 likes
उसी जगह पर जहाँ कई रास्ते मिलेंगे पलट के आए तो सब सेे पहले तुझे मिलेंगे अगर कभी तेरे नाम पर जंग हो गई तो हम ऐसे बुज़दिल भी पहली सफ़ में खड़े मिलेंगे तुझे ये सड़कें मेरे तवस्सुत से जानती हैं तुझे हमेशा ये सब इशारे खुले मिलेंगे
Tehzeeb Hafi
465 likes
चाँद सितारे फूल परिंदे शाम सवेरा एक तरफ़ सारी दुनिया उस का चर्बा उस का चेहरा एक तरफ़ वो लड़कर भी सो जाए तो उस का माथा चूमूँ मैं उस सेे मुहब्बत एक तरफ़ है उस सेे झगड़ा एक तरफ़ जिस शय पर वो उँगली रख दे उस को वो दिलवानी है उस की ख़ुशियाँ सब से अव्वल सस्ता महँगा एक तरफ़ ज़ख़्मों पर मरहम लगवाओ लेकिन उस के हाथों से चारासाज़ी एक तरफ़ है उस का छूना एक तरफ़ सारी दुनिया जो भी बोले सब कुछ शोर शराबा है सब का कहना एक तरफ़ है उस का कहना एक तरफ़ उस ने सारी दुनिया माँगी मैं ने उस को माँगा है उस के सपने एक तरफ़ है मेरा सपना एक तरफ़
Varun Anand
406 likes
More from Meer Taqi Meer
ख़राबी कुछ न पूछो मुलकत-ए-दिल की इमारत की ग़मों ने आज-कल सुनियो वो आबादी ही ग़ारत की निगाह-ए-मस्त से जब चश्म ने इस की इशारत की हलावत मय की और बुनियाद मयख़ाने की ग़ारत की सहर-गह मैं ने पूछा गुल से हाल-ए-ज़ार बुलबुल का पड़े थे बाग़ में यक-मुशत पर ऊधर इशारत की जलाया जिस तजल्ली-ए-जल्वा-गर ने तूर को हम-दम उसी आतिश के पर काले ने हम से भी शरारत की नज़ाकत क्या कहूँ ख़ुर्शीद-रू की कल शब-ए-मह में गया था साए साए बाग़ तक तिस पर हरारत की नज़र से जिस की यूसुफ़ सा गया फिर उस को क्या सूझे हक़ीक़त कुछ न पूछो पीर-ए-कनआँ' की बसारत की तिरे कूचे के शौक़-ए-तौफ़ में जैसे बगूला था बयाबाँ मैं ग़ुबार 'मीर' की हम ने ज़ियारत की
Meer Taqi Meer
0 likes
नहीं वसवास जी गँवाने के हाए रे ज़ौक़ दिल लगाने के मेरे तग़ईर-ए-हाल पर मत जा इत्तिफ़ाक़ात हैं ज़माने के दम-ए-आख़िर ही क्या न आना था और भी वक़्त थे बहाने के इस कुदूरत को हम समझते हैं ढब हैं ये ख़ाक में मिलाने के बस हैं दो बर्ग-ए-गुल क़फ़स में सबा नहीं भूके हम आब-ओ-दाने के मरने पर बैठे हैं सुनो साहब बंदे हैं अपने जी चलाने के अब गरेबाँ कहाँ कि ऐ नासेह चढ़ गया हाथ उस दिवाने के चश्म-ए-नजम सिपहर झपके है सदक़े उस अँखड़ियाँ लड़ाने के दिल-ओ-दीं होश-ओ-सब्र सब ही गए आगे आगे तुम्हारे आने के कब तू सोता था घर मरे आ कर जागे ताला ग़रीब-ख़ाने के मिज़ा-ए-अबरू-निगह से इस की 'मीर' कुश्ता हैं अपने दिल लगाने के तीर-ओ-तलवार-ओ-सैल यकजा हैं सारे अस्बाब मार जाने के
Meer Taqi Meer
0 likes
जब रोने बैठता हूँ तब क्या कसर रहे है रूमाल दो दो दिन तक जूँ अब्र तर रहे है आह-ए-सहर की मेरी बर्छी के वसवसे से ख़ुर्शीद के मुँह ऊपर अक्सर सिपर रहे है आगह तो रहिए उस की तर्ज़-ए-रह-ओ-रविश से आने में उस के लेकिन किस को ख़बर रहे है उन रोज़ों इतनी ग़फ़लत अच्छी नहीं इधर से अब इज़्तिराब हम को दो दो पहर रहे है आब-ए-हयात की सी सारी रविश है उस की पर जब वो उठ चले है एक आध मर रहे है तलवार अब लगा है बे-डोल पास रखने ख़ून आज कल किसू का वो शोख़ कर रहे है दर से कभू जो आते देखा है मैं ने उस को तब से उधर ही अक्सर मेरी नज़र रहे है आख़िर कहाँ तलक हम इक रोज़ हो चुकेंगे बरसों से वादा-ए-शब हर सुब्ह पर रहे है 'मीर' अब बहार आई सहरा में चल जुनूँ कर कोई भी फ़स्ल-ए-गुल में नादान घर रहे है
Meer Taqi Meer
0 likes
शब था नालाँ अज़ीज़ कोई था मुर्ग़-ए-ख़ुश-ख़्वाँ अज़ीज़ कोई था थी तुम्हारे सितम की ताब उस तक सब्र जो याँ अज़ीज़ कोई था शब को उस का ख़याल था दिल में घर में मेहमाँ अज़ीज़ कोई था चाह बेजा न थी ज़ुलेख़ा की माह-ए-कनआँ अज़ीज़ कोई था अब तो उस की गली में ख़ार है लेक 'मीर' बे-जाँ अज़ीज़ कोई था
Meer Taqi Meer
0 likes
क्या मिरे आने पे तू ऐ बुत-ए-मग़रूर गया कभी उस राह से निकला तो तुझे घूर गया ले गया सुब्ह के नज़दीक मुझे ख़्वाब ऐ वाए आँख उस वक़्त खुली क़ाफ़िला जब दूर गया गोर से नाले नहीं उठते तो नय उगती है जी गया पर न हमारा सर पुर-शोर गया चश्म-ए-ख़ूँ-बस्ता से कल रात लहू फिर टपका हम ने जाना था कि बस अब तो ये नासूर गया ना-तवाँ हम हैं कि हैं ख़ाक गली की उस की अब तो बे-ताक़ती से दिल का भी मक़्दूर गया ले कहीं मुँह पे नक़ाब अपने कि ऐ ग़ैरत-ए-सुब्ह शम्अ''' के चहरा-ए-रख्शां से तो अब नूर गया नाला-ए-मीर नहीं रात से सुनते हम लोग क्या तिरे कूचे से ऐ शोख़ वो रंजूर गया
Meer Taqi Meer
0 likes
Similar Writers
Our suggestions based on Meer Taqi Meer.
Similar Moods
More moods that pair well with Meer Taqi Meer's ghazal.







