ghazalKuch Alfaaz

इक बे-वफ़ा को प्यार किया हाए क्या किया ख़ुद दिल को बे-क़रार किया हाए क्या किया मालूम था कि अहद-ए-वफ़ा उन का झूट है इस पर भी ए'तिबार किया हाए क्या किया वो दिल कि जिस पे क़ीमत-ए-कौनैन थी निसार नज़्र-ए-निगाह-ए-यार किया हाए क्या किया ख़ुद हम ने फ़ाश फ़ाश किया राज़-ए-आशिक़ी दामन को तार तार किया हाए क्या किया आहें भी बार बार भरीं उन के हिज्र में नाला भी बार बार किया हाए क्या किया मिटने का ग़म नहीं है बस इतना मलाल ही क्यूँँ तेरा इंतिज़ार किया हाए क्या किया हम ने तो ग़म को सीने से अपने लगा लिया ग़म ने हमें शिकार किया हाए क्या किया सय्याद की रज़ा ये हम आँसू न पी सके उज़्र-ए-ग़म-बहार किया हाए क्या किया क़िस्मत ने आह हम को ये दिन भी दिखा दिए क़िस्मत पे ए'तिबार किया हाए क्या किया रंगीनी-ए-ख़याल से कुछ भी न बच सका हर शय को पुर-बहार किया हाए क्या किया दिल ने भुला भुला के तिरी बेवफ़ाइयाँ फिर अहद उस्तुवार किया हाए क्या किया उन के सितम भी सह के न उन से किया गिला क्यूँँ जब्र इख़्तियार किया हाए क्या किया काफ़िर की चश्म-ए-नाज़ पे क्या दिल-जिगर का ज़िक्र ईमान तक निसार किया हाए क्या किया काली घटा के उठते ही तौबा न रह सकी तौबा पे ए'तिबार किया हाए क्या किया शाम-ए-फ़िराक़ क़ल्ब के दाग़ों को गिन लिया तारों को भी शुमार किया हाए क्या किया 'बहज़ाद' की न क़दर कोई तुम को हो सकी तुम ने ज़लील-ओ-ख़्वार क्या हाए क्या किया

Related Ghazal

ये ग़म क्या दिल की आदत है नहीं तो किसी से कुछ शिकायत है नहीं तो है वो इक ख़्वाब-ए-बे-ताबीर उस को भुला देने की निय्यत है नहीं तो किसी के बिन किसी की याद के बिन जिए जाने की हिम्मत है नहीं तो किसी सूरत भी दिल लगता नहीं हाँ तो कुछ दिन से ये हालत है नहीं तो तेरे इस हाल पर है सब को हैरत तुझे भी इस पे हैरत है नहीं तो हम-आहंगी नहीं दुनिया से तेरी तुझे इस पर नदामत है नहीं तो हुआ जो कुछ यही मक़्सूम था क्या यही सारी हिकायत है नहीं तो अज़िय्यत-नाक उम्मीदों से तुझ को अमाँ पाने की हसरत है नहीं तो तू रहता है ख़याल-ओ-ख़्वाब में गुम तो इस की वज्ह फ़ुर्सत है नहीं तो सबब जो इस जुदाई का बना है वो मुझ सेे ख़ूब-सूरत है नहीं तो

Jaun Elia

355 likes

मेरे बस में नहीं वरना क़ुदरत का लिखा हुआ काटता तेरे हिस्से में आए बुरे दिन कोई दूसरा काटता लारियों से ज़्यादा बहाव था तेरे हर इक लफ्ज़ में मैं इशारा नहीं काट सकता तेरी बात क्या काटता मैं ने भी ज़िंदगी और शब ए हिज्र काटी है सबकी तरह वैसे बेहतर तो ये था के मैं कम से कम कुछ नया काटता तेरे होते हुए मोमबत्ती बुझाई किसी और ने क्या ख़ुशी रह गई थी जन्मदिन की, मैं केक क्या काटता कोई भी तो नहीं जो मेरे भूखे रहने पे नाराज़ हो जेल में तेरी तस्वीर होती तो हँसकर सज़ा काटता

Tehzeeb Hafi

456 likes

क्यूँँ डरें ज़िन्दगी में क्या होगा कुछ न होगा तो तजरबा होगा हँसती आँखों में झाँक कर देखो कोई आँसू कहीं छुपा होगा इन दिनों ना-उमीद सा हूँ मैं शायद उस ने भी ये सुना होगा देख कर तुम को सोचता हूँ मैं क्या किसी ने तुम्हें छुआ होगा

Javed Akhtar

371 likes

तमाशा-ए-दैर-ओ-हरम देखते हैं तुझे हर बहाने से हम देखते हैं हमारी तरफ़ अब वो कम देखते हैं वो नज़रें नहीं जिन को हम देखते हैं ज़माने के क्या क्या सितम देखते हैं हमीं जानते हैं जो हम देखते हैं

Dagh Dehlvi

84 likes

कैसे उस ने ये सब कुछ मुझ सेे छुप कर बदला चेहरा बदला रस्ता बदला बा'द में घर बदला मैं उस के बारे में ये कहता था लोगों से मेरा नाम बदल देना वो शख़्स अगर बदला वो भी ख़ुश था उस ने दिल देकर दिल माँगा है मैं भी ख़ुश हूँ मैं ने पत्थर से पत्थर बदला मैं ने कहा क्या मेरी ख़ातिर ख़ुद को बदलोगे और फिर उस ने नज़रें बदलीं और नंबर बदला

Tehzeeb Hafi

435 likes

More from Behzad Lakhnavi

मोहब्बत मुस्तक़िल कैफ़-आफ़रीं मालूम होती है ख़लिश दिल में जहाँ पर थी वहीं मालूम होती है तिरे जल्वों से टकरा कर नहीं मालूम होती है नज़र भी एक मौज-ए-तह-नशीं मालूम होती है नुक़ूश-ए-पा के सदक़े बंदगी-इश्क़ के क़ुर्बां मुझे हर सम्त अपनी ही जबीं मालूम होती है मिरी रग रग में यूँँ तो दौड़ती है इश्क़ की बिजली कहीं ज़ाहिर नहीं होती कहीं मालूम होती है ये ए'जाज़-ए-नज़र कब है ये कब है हुस्न की काविश हसीं जो चीज़ होती है हसीं मालूम होती है उमीदें तोड़ दे मेरे दिल-ए-मुज़्तर ख़ुदा-हाफ़िज़ ज़बान-ए-हुस्न पर अब तक नहीं मालूम होती है उसे क्यूँँ मय-कदा कहता है बतला दे मिरे साक़ी यहाँ की सर-ज़मीं ख़ुल्द-ए-बरीं मालूम होती है अरे ऐ चारा-गर हाँ हाँ ख़लिश तू जिस को कहता है ये शय दिल में नहीं दिल के क़रीं मालूम होती है किसी के पा-ए-नाज़ुक पर झुकी है और नहीं उठती मुझे 'बहज़ाद' ये अपनी जबीं मालूम होती है

Behzad Lakhnavi

0 likes

इक बे-वफ़ा को दर्द का दरमाँ बना लिया हम ने तो आह कुफ़्र को ईमाँ बना लिया दिल की ख़लिश-पसंदियाँ हैं कि अल्लाह की पनाह तीर-ए-नज़र को जान-ए-रग-ए-जाँ बना लिया मुझ को ख़बर नहीं मिरे दिल को ख़बर नहीं किस की नज़र ने बंदा-ए-एहसाँ बना लिया महसूस कर के हम ने मोहब्बत का हर अलम ख़्वाब-ए-सुबुक को ख़्वाब-ए-परेशाँ बना लिया दस्त-ए-जुनूँ की उक़्दा-कुशाई तो देखिए दामन को बे-नियाज़ गरेबाँ बना लिया तस्कीन-ए-दिल की हम ने भी परवाह छोड़ दी हर मौज-ए-ग़म को हासिल-ए-तूफ़ाँ बना लिया जब उन का नाम आ गया हम मुज़्तरिब हुए आहों को अपनी ज़ीस्त का उनवाँ बना लिया हम ने तो अपने दिल में वो ग़म हो कि हो अलम जो कोई आ गया उसे मेहमाँ बना लिया आईना देखने की ज़रूरत न थी कोई अपने को ख़ुद ही आप ने हैराँ बना लिया इक बे-वफ़ा पे कर के तसद्दुक़ दिल-ओ-जिगर 'बहज़ाद' हम ने ख़ुद को परेशाँ बना लिया

Behzad Lakhnavi

0 likes

ख़ुदा को ढूँड रहा था कहीं ख़ुदा न मिला ज़हे-नसीब कि बंदे को मुद्दआ' न मिला निगाह-ए-शौक़ में बे-नूरियों का रंग बढ़ा निगाह-ए-शौक़ को जब कोई दूसरा न मिला हम अपनी बे-ख़ुदी-ए-शौक़ पर निसार रहे ख़ुदी को ढूँढ़ लिया जब हमें ख़ुदा न मिला तुम्हारी बज़्म में लब खोल कर हुआ ख़ामोश वो बद-नसीब जिसे कोई आसरा न मिला हर एक ज़र्रे में मैं ख़ुद तो आ रहा था नज़र अजीब बात तुम्हारा कहीं पता न मिला बस इक सुकून ही हम को न मिल सका ता-उम्र वगरना तेरे तसद्दुक़ में हम को क्या न मिला तिरी निगाह-ए-मोहब्बत-नवाज़ ही की क़सम कि आज तक तो हमें तुझ सा दूसरा न मिला तिरा जमाल फ़ज़ाओं में मुंतशिर था मगर निगाह-ए-शौक़ को फिर भी तिरा पता न मिला हज़ार ठोकरें खाईं हज़ार सू 'बहज़ाद' जहान-ए-हुस्न में कोई भी बा-वफ़ा न मिला

Behzad Lakhnavi

0 likes

है ख़िरद-मंदी यही बा-होश दीवाना रहे है वही अपना कि जो अपने से बेगाना रहे कुफ़्र से ये इल्तिजाएँ कर रहा हूँ बार बार जाऊँ तो का'बा मगर रुख़ सू-ए-मय-ख़ाना रहे शम-ए-सोज़ाँ कुछ ख़बर भी है तुझे ओ मस्त-ए-ग़म हुस्न-ए-महफ़िल है जभी जब तक कि परवाना रहे ज़ख़्म-ए-दिल ऐ ज़ख़्म-ए-दिल नासूर क्यूँँ बनता नहीं लुत्फ़ तो जब है कि अफ़्साने में अफ़्साना रहे हम को वाइज़ का भी दिल रखना है साक़ी का भी दिल हम तो तौबा कर के भी पाबंद-ए-मय-ख़ाना रहे आख़िरश कब तक रहेंगी हुस्न की नादानियाँ हुस्न से पूछो कि कब तक इश्क़ दीवाना रहे फ़ैज़-ए-राह-ए-इश्क़ है या फ़ैज़-ए-जज़्ब-ए-इश्क़ है हम तो मंज़िल पा के भी मंज़िल से बेगाना रहे मय-कदे में हम दुआएँ कर रहे हैं बार बार इस तरफ़ भी चश्म-ए-मस्त-ए-पीर-ए-मय-ख़ाना रहे आज तो साक़ी से ये 'बहज़ाद' ने बाँधा है अहद लब पे तौबा हो मगर हाथों में पैमाना रहे

Behzad Lakhnavi

0 likes

दिल मेरा तेरा ताब-ए-फ़रमाँ है क्या करूँँ अब तेरा कुफ़्र ही मिरा ईमाँ है क्या करूँँ बा-होश हूँ मगर मिरा दामन है चाक चाक आलम ये देख देख के हैराँ है क्या करूँँ हर तरह का सुकून है हर तरह का है कैफ़ फिर भी ये मेरा क़ल्ब परेशाँ है क्या करूँँ कहता नहीं हूँ और ज़माना है बा-ख़बर चेहरे से दिल का हाल नुमायाँ है क्या करूँँ दामन करूँँ न चाक ये मुमकिन तो है मगर मुज़्तर हर एक तार-ए-गरेबाँ है क्या करूँँ सादा सा इक वरक़ हूँ किताब-ए-हयात का हसरत से अब न अब कोई अरमाँ है क्या करूँँ हर सम्त पा रहा हूँ वही रंग-ए-दिल-फ़रेब हाथों में कुफ़्र के मिरा ईमाँ है क्या करूँँ दाग़ों का क़ल्ब-ए-ज़ार से मुमकिन तो है इलाज उन के ही दम से दिल में चराग़ाँ है क्या करूँँ इक बे-वफ़ा के वास्ते से सब कुछ लुटा दिया 'बहज़ाद' अब न दीन न ईमाँ है क्या करूँँ

Behzad Lakhnavi

0 likes

Similar Writers

View All ›

Our suggestions based on Behzad Lakhnavi.

Similar Moods

View All ›

More moods that pair well with Behzad Lakhnavi's ghazal.