शिकस्त-ए-ज़िंदगी वैसे भी मौत ही है ना तो सच बता ये मुलाक़ात आख़िरी है ना कहा नहीं था मिरा जिस्म और भर यारब सो अब ये ख़ाक तिरे पास बच गई है ना तू मेरे हाल से अंजान कब है ऐ दुनिया जो बात कह नहीं पाया समझ रही है ना इसी लिए हमें एहसास-ए-जुर्म है शायद अभी हमारी मोहब्बत नई नई है ना ये कोर-चश्म उजालों से इश्क़ करते हैं जो घर जला के भी कहते हैं रौशनी है ना मैं ख़ुद भी यार तुझे भूलने के हक़ में हूँ मगर जो बीच में कम-बख़्त शाएरी है ना मैं जान-बूझ के आया था तेग़ और तिरे बीच मियाँ निभानी तो पड़ती है दोस्ती है ना
Related Ghazal
तुम्हें बस ये बताना चाहता हूँ मैं तुम से क्या छुपाना चाहता हूँ कभी मुझ से भी कोई झूठ बोलो मैं हाँ में हाँ मिलाना चाहता हूँ ये जो खिड़की है नक़्शे में तुम्हारे यहाँ मैं दर बनाना चाहता हूँ अदाकारी बहुत दुख दे रही है मैं सच-मुच मुस्कुराना चाहता हूँ परों में तीर है पंजों में तिनके मैं ये चिड़िया उड़ाना चाहता हूँ लिए बैठा हूँ घुँघरू फूल मोती तिरा हँसना बनाना चाहता हूँ अमीरी इश्क़ की तुम को मुबारक मैं बस खाना-कमाना चाहता हूँ मैं सारे शहर की बैसाखियों को तिरे दर पर नचाना चाहता हूँ मुझे तुम सेे बिछड़ना ही पड़ेगा मैं तुम को याद आना चाहता हूँ
Fahmi Badayuni
249 likes
बैठे हैं चैन से कहीं जाना तो है नहीं हम बे-घरों का कोई ठिकाना तो है नहीं तुम भी हो बीते वक़्त के मानिंद हू-ब-हू तुम ने भी याद आना है आना तो है नहीं अहद-ए-वफ़ा से किस लिए ख़ाइफ़ हो मेरी जान कर लो कि तुम ने अहद निभाना तो है नहीं वो जो हमें अज़ीज़ है कैसा है कौन है क्यूँँ पूछते हो हम ने बताना तो है नहीं दुनिया हम अहल-ए-इश्क़ पे क्यूँँ फेंकती है जाल हम ने तिरे फ़रेब में आना तो है नहीं वो इश्क़ तो करेगा मगर देख भाल के 'फ़ारिस' वो तेरे जैसा दिवाना तो है नहीं
Rehman Faris
196 likes
सितम ढाते हुए सोचा करोगे हमारे साथ तुम ऐसा करोगे? अँगूठी तो मुझे लौटा रहे हो अँगूठी के निशाँ का क्या करोगे? मैं तुम सेे अब झगड़ता भी नहीं हूँ तो क्या इस बात पर झगड़ा करोगे? मेरा दामन तुम्हीं था में हुए हो मेरा दामन तुम्हीं मैला करोगे बताओ वा'दा कर के आओगे ना? के पिछली बार के जैसा करोगे? वो दुल्हन बन के रुख़्सत हो गई है कहाँ तक कार का पीछा करोगे? मुझे बस यूँँ ही तुम सेे पूछना था अगर मैं मर गया तो क्या करोगे?
Zubair Ali Tabish
140 likes
बा'द में मुझ से ना कहना घर पलटना ठीक है वैसे सुनने में यही आया है रस्ता ठीक है शाख से पत्ता गिरे, बारिश रुके, बादल छटें मैं ही तो सब कुछ ग़लत करता हूँ अच्छा ठीक है जेहन तक तस्लीम कर लेता है उस की बरतरी आँख तक तस्दीक़ कर देती है बंदा ठीक है एक तेरी आवाज़ सुनने के लिए ज़िंदा है हम तू ही जब ख़ामोश हो जाए तो फिर क्या ठीक है
Tehzeeb Hafi
182 likes
पागल कैसे हो जाते हैं देखो ऐसे हो जाते हैं ख़्वाबों का धंधा करती हो कितने पैसे हो जाते हैं दुनिया सा होना मुश्किल है तेरे जैसे हो जाते हैं मेरे काम ख़ुदा करता है तेरे वैसे हो जाते हैं
Ali Zaryoun
158 likes
More from Afzal Khan
मुझे रोना नहीं आवाज़ भी भारी नहीं करनी मोहब्बत की कहानी में अदाकारी नहीं करनी हवा के ख़ौफ़ से लिपटा हुआ हूँ ख़ुश्क टहनी से कहीं जाना नहीं जाने की तय्यारी नहीं करनी तहम्मुल ऐ मोहब्बत हिज्र पथरीला इलाक़ा है तुझे इस रास्ते पर तेज़-रफ़्तारी नहीं करनी हमारा दिल ज़रा उकता गया था घर में रह रह कर यूँँही बाज़ार आए हैं ख़रीदारी नहीं करनी ग़ज़ल को कम-निगाहों की पहुँच से दूर रखता हूँ मुझे बंजर दिमाग़ों में शजर-कारी नहीं करनी वसिय्यत की थी मुझ को क़ैस ने सहरा के बारे में ये मेरा घर है इस की चार-दीवारी नहीं करनी
Afzal Khan
0 likes
तभी तो मैं मोहब्बत का हवालाती नहीं होता यहाँ अपने सिवा कोई मुलाक़ाती नहीं होता गिरफ़्तार-ए-वफ़ा रोने का कोई एक मौसम रख जो नाला रोज़ बह निकले वो बरसाती नहीं होता बिछड़ने का इरादा है तो मुझ से मशवरा कर लो मोहब्बत में कोई भी फ़ैसला ज़ाती नहीं होता तुम्हें दिल में जगह दी थी नज़र से दूर क्या करते जो मरकज़ में ठहर जाए मज़ाफ़ाती नहीं होता
Afzal Khan
0 likes
तभी तो मैं मोहब्बत का हवालाती नहीं होता यहाँ अपने सिवा कोई मुलाक़ाती नहीं होता गिरफ़्तार-ए-वफ़ा रोने का कोई एक मौसम रख जो नाला रोज़ बह निकले वो बरसाती नहीं होता बिछड़ने का इरादा है तो मुझ से मशवरा कर लो मोहब्बत में कोई भी फ़ैसला ज़ाती नहीं होता तुम्हें दिल में जगह दी थी नज़र से दूर क्या करते जो मरकज़ में ठहर जाए मज़ाफ़ाती नहीं होता
Afzal Khan
0 likes
वो जो इक शख़्स वहाँ है वो यहाँ कैसे हो हिज्र पर वस्ल की हालत का गुमाँ कैसे हो बे-नुमू ख़्वाब में पैवस्त जड़ें हैं मेरी एक गमले में कोई नख़्ल जवाँ कैसे हो तुम तो अल्फ़ाज़ के नश्तर से भी मर जाते थे अब जो हालात हैं ऐ अहल-ए-ज़बाँ कैसे हो आँख के पहले किनारे पे खड़ा आख़िरी अश्क रंज के रहम-ओ-करम पर है रवाँ कैसे हो भाव-ताव में कमी बेशी नहीं हो सकती हाँ मगर तुझ से ख़रीदार को नाँ कैसे हो मिलते रहते हैं मुझे आज भी 'ग़ालिब' के ख़ुतूत वही अंदाज़-ए-तख़ातुब कि मियाँ कैसे हो
Afzal Khan
0 likes
आज ही फ़ुर्सत से कल का मसअला छेड़ूँगा मैं मसअला हल हो तो हल का मसअला छेड़ूँगा मैं वस्ल ओ हिज्राँ में तनासुब रास्त होना चाहिए इश्क़ के रद्द-ए-अमल का मसअला छेड़ूँगा मैं देखना सब लोग मुझ को ख़ारिजी ठहराएँगे कल यहाँ जंग-ए-जमल का मसअला छेड़ूँगा मैं कश्तियों वाले मुझे तावान दे कर पार जाएँ वर्ना लहरों में ख़लल का मसअला छेड़ूँगा मैं मिल ही जाएँगे कहीं तो मुझ को 'बेदिल-हैदरी' कूज़ा-गर वाली ग़ज़ल का मसअला छेड़ूँगा मैं इस शजर की एक टहनी परले आँगन में भी है अपने हम-साए से फल का मसअला छेड़ूँगा मैं
Afzal Khan
0 likes
Similar Writers
Our suggestions based on Afzal Khan.
Similar Moods
More moods that pair well with Afzal Khan's ghazal.







