Tanhai Mood

Search view

Top 20 sher sorted by likes (high to low).

Yeh page tanhai mood ke sher ko discover karne ke liye optimized hai. Isme high-engagement entries ko priority di gayi hai, taaki aapko quality reading flow mile.

तन्हाइयाँ तुम्हारा पता पूछती रहीं शब-भर तुम्हारी याद ने सोने नहीं दिया

Unknown46 likes

ज़रा देर बैठे थे तन्हाई में तिरी याद आँखें दुखाने लगी

Adil Mansuri34 likes

कुछ तो तन्हाई की रातों में सहारा होता तुम न होते न सही ज़िक्र तुम्हारा होता

Akhtar Shirani24 likes

मौत ने सारी रात हमारी नब्ज़ टटोली ऐसा मरने का माहौल बनाया हम ने घर से निकले चौक गए फिर पार्क में बैठे तन्हाई को जगह-जगह बिखराया हम ने

Shariq Kaifi59 likes

मैं हूँ दिल है तन्हाई है तुम भी होते अच्छा होता

Firaq Gorakhpuri72 likes

बस यूँँ ही दिल को तवक़्क़ो' सी है तुझ से वर्ना जानता हूँ कि मुक़द्दर है मेरा तन्हाई

Nasir Kazmi7 likes

शोर की इस भीड़ में ख़ामोश तन्हाई सी तुम ज़िन्दगी है धूप तो मद-मस्त पुर्वाई सी तुम चाहे महफ़िल में रहूँ चाहे अकेले में रहूँ गूँजती रहती हो मुझ में शोख़ शहनाई सी तुम

Kunwar Bechain49 likes

एक तस्वीर जो बन आती है बीनाई में याद बस उस को ही करता हूँ मैं तन्हाई में हम को अब जाके ये मालूम हुआ है यारों कितना कुछ होता है इक शख़्स की परछाई में

Kumar gyaneshwar10 likes

माज़ी इक लंबी सियाह परछाई है मुस्तकबिल में दूर तलक तन्हाई है

Pawan Kumar8 likes

उम्र शायद न करे आज वफ़ा काटना है शब-ए-तन्हाई का

Altaf Hussain Hali28 likes

मुस्कुरा कर गुज़र गया कोई मुझ पे जादू सा कर गया कोई पहले तन्हाइयों से डरता था अब ज़माने से डर गया कोई

Zeeshan kaavish2 likes

हम दोनों मिल कर भी दिलों की तन्हाई में भटकेंगे पागल कुछ तो सोच ये तू ने कैसी शक्ल बनाई है

Jaun Elia54 likes

दिल सहमेगा दम निकलेगा घबराओगे तन्हाई में दिया बुझाकर रह पाओगे जिस के पीछे भाग रहे हो पागल मजनू उस को पाकर गले लगा कर रुक जाओगे

Ravi Goswami22 likes

हम को तन्हाई मुयस्सर हुई तो इल्म हुआ ये सुकूँ वो है जो बाहों में नहीं मिलता है

Dipendra Singh 'Raaz'2 likes

तेरी क़ुर्बत हो तो कुछ देर क़रार आता है फिर वही मैं वही तन्हाई का दोज़ख़ मेरा

Moni Gopal Tapish1 likes

दिल आज शाम से ही उसे ढूँडने लगा कल जिस के बा'द कमरे में तन्हाई आई थी

Ammar Iqbal32 likes

सोचता हूँ मैं अब तिरे बारे कौन अब तुझ को सोचता होगा किस को हासिल है तेरी तन्हाई कौन ज़ुल्फ़ें सँवारता होगा

Meem Maroof Ashraf2 likes

मुझे खोजो न महफ़िल में मैं तन्हाई में मिलता हूँ

Aayush Maikhuri3 likes

कभी सिगरेट तो गाँजा कभी दारू भी पी है मेरी तन्हाई ने जब भी मुझे आवाज़ दी है मेरे होंठों पे रहती थी जो इक मुस्कान हरदम मोहब्बत और उदासी ने वो मिल कर छीन ली है

ABhishek Parashar8 likes

अब छोड़ कर तन्हा मुझे मसरूफ़ है वो भी कहीं उस के लिए भी मैं फ़क़त तदबीर था तन्हाई का

Pushkar Tripathi2 likes

Related Moods

Tanhai Mood FAQs

Is page par Tanhai mood ka content kaise select hota hai?

Mood-specific query terms aur engagement-based ordering ke combination se top 20 sher choose kiye jate hain.

Kya yeh list daily update hoti hai?

Data refresh ke saath ranking adjust hoti rehti hai, isliye mood page par naye entries aur ordering updates mil sakte hain.

Kya mood page se direct writer profile ja sakte hain?

Haan, har sher card me writer name visible hota hai aur detail page se writer profile tak navigation available hai.