आना था जिसे आज वो आया तो नहीं है ये वक़्त बदलने का इशारा तो नहीं है दावत दे कभी क्यूँँ वो मोहब्बत से बुलाए दरिया से मिरी प्यास का रिश्ता तो नहीं है ये कौन गया है कि झपकती नहीं आँखें रस्ते में वो ठहरा हुआ लम्हा तो नहीं है हँसता हुआ चेहरा है दमकता हुआ पैकर गुज़रा हुआ ये मेरा ज़माना तो नहीं है आँखों ने अभी नींद का दामन नहीं छोड़ा ख़्वाबों से भरोसा अभी टूटा तो नहीं है दरिया में सर-ए-शाम है डूबा हुआ सूरज दिन-भर का मुसाफ़िर कोई प्यासा तो नहीं है छोड़ आए हो जिस के लिए आँचल की घनी छाँव इस शहर में वो धूप का टुकड़ा तो नहीं है रस्ते में 'फहीम' उस की तबीअ'त का बिगड़ना घर जाने का इक और बहाना तो नहीं है
Related Ghazal
सितम ढाते हुए सोचा करोगे हमारे साथ तुम ऐसा करोगे? अँगूठी तो मुझे लौटा रहे हो अँगूठी के निशाँ का क्या करोगे? मैं तुम सेे अब झगड़ता भी नहीं हूँ तो क्या इस बात पर झगड़ा करोगे? मेरा दामन तुम्हीं था में हुए हो मेरा दामन तुम्हीं मैला करोगे बताओ वा'दा कर के आओगे ना? के पिछली बार के जैसा करोगे? वो दुल्हन बन के रुख़्सत हो गई है कहाँ तक कार का पीछा करोगे? मुझे बस यूँँ ही तुम सेे पूछना था अगर मैं मर गया तो क्या करोगे?
Zubair Ali Tabish
140 likes
किया बादलों में सफ़र ज़िंदगी भर ज़मीं पर बनाया न घर ज़िंदगी भर सभी ज़िंदगी के मज़े लूटते हैं न आया हमें ये हुनर ज़िंदगी भर मोहब्बत रही चार दिन ज़िंदगी में रहा चार दिन का असर ज़िंदगी भर
Anwar Shaoor
95 likes
चला है सिलसिला कैसा ये रातों को मनाने का तुम्हें हक़ दे दिया किस ने दियों के दिल दुखाने का इरादा छोड़िए अपनी हदों से दूर जाने का ज़माना है ज़माने की निगाहों में न आने का कहाँ की दोस्ती किन दोस्तों की बात करते हो मियाँ दुश्मन नहीं मिलता कोई अब तो ठिकाने का निगाहों में कोई भी दूसरा चेहरा नहीं आया भरोसा ही कुछ ऐसा था तुम्हारे लौट आने का ये मैं ही था बचा के ख़ुद को ले आया किनारे तक समुंदर ने बहुत मौक़ा' दिया था डूब जाने का
Waseem Barelvi
103 likes
हाथ ख़ाली हैं तिरे शहर से जाते जाते जान होती तो मिरी जान लुटाते जाते अब तो हर हाथ का पत्थर हमें पहचानता है उम्र गुज़री है तिरे शहर में आते जाते अब के मायूस हुआ यारों को रुख़्सत कर के जा रहे थे तो कोई ज़ख़्म लगाते जाते रेंगने की भी इजाज़त नहीं हम को वर्ना हम जिधर जाते नए फूल खिलाते जाते मैं तो जलते हुए सहराओं का इक पत्थर था तुम तो दरिया थे मिरी प्यास बुझाते जाते मुझ को रोने का सलीक़ा भी नहीं है शायद लोग हँसते हैं मुझे देख के आते जाते हम से पहले भी मुसाफ़िर कई गुज़रे होंगे कम से कम राह के पत्थर तो हटाते जाते
Rahat Indori
102 likes
हम ने कब चाहा कि वो शख़्स हमारा हो जाए इतना दिख जाए कि आँखों का गुज़ारा हो जाए हम जिसे पास बिठा लें वो बिछड़ जाता है तुम जिसे हाथ लगा दो वो तुम्हारा हो जाए तुम को लगता है कि तुम जीत गए हो मुझ से है यही बात तो फिर खेल दुबारा हो जाए है मोहब्बत भी अजब तर्ज़-ए-तिजारत कि यहाँ हर दुकाँ-दार ये चाहे कि ख़सारा हो जाए
Yasir Khan
92 likes
More from Faheem Jogapuri
क्या कोई तस्वीर बन सकती है सूरत के बग़ैर फिर किसी से क्यूँँ मिले कोई ज़रूरत के बग़ैर दुश्मनी तो चाहने की इंतिहा का नाम है ये कहानी भी अधूरी है मोहब्बत के बग़ैर तेरी यादें हो गईं जैसे मुक़द्दस आयतें चैन आता ही नहीं दिल को तिलावत के बग़ैर धूप की हर साँस गिनते शाम तक जो आ गए छाँव में वो क्या जिएँ जीने की आदत के बग़ैर बच गया दामन अगर मेरे लहू के दाग़ से वो मिरा क़ातिल तो मर जाएगा शोहरत के बग़ैर उस की सरदारी से अब इनकार करना चाहिए रौशनी देता नहीं सूरज सियासत के बग़ैर हुस्न की दूकान हो कि इश्क़ का बाज़ार हो याँ कोई सौदा नहीं है दिल की दौलत के बग़ैर शबनमी चेहरा छुपाऊँ कैसे बच्चों से 'फहीम' शाम आती ही नहीं घर में तहारत के बग़ैर
Faheem Jogapuri
0 likes
अपने क़दम की चाप से यूँँ डर रहे हैं हम मक़्तल की सम्त जैसे सफ़र कर रहे हैं हम क्या चाँद और तारों को हम जानते नहीं ऐ आसमान वालो ज़मीं पर रहे हैं हम मुश्किल था सत्ह-ए-आब से हम को खंगालना बाहर नहीं थे जितना कि अंदर रहे हैं हम कल और कोई वक़्त की आँखों में हो तो क्या अब तक तो हर निगाह का मेहवर रहे हैं हम दैर-ओ-हरम से और भी आगे निकल गए हाँ अक़्ल की हुदूद से बाहर रहे हैं हम ऐ हम-सफ़र न पूछ मसाफ़त नसीब से तू जानता है कितने दिनों घर रहे हैं हम बाहर न आए हम भी अना के हिसार से इस जंग में तुम्हारे बराबर रहे हैं हम झरनों की क्या बिसात करें गुफ़्तुगू 'फहीम' दरिया गिरे जहाँ वो समुंदर रहे हैं हम
Faheem Jogapuri
0 likes
शाम ख़ामोश है पेड़ों पे उजाला कम है लौट आए हैं सभी एक परिंदा कम है देख कर सूख गया कैसे बदन का पानी मैं न कहता था मिरी प्यास से दरिया कम है ख़ुद से मिलने की कभी गाँव में फ़ुर्सत न मिली शहर आए हैं यहाँ मिलना-मिलाना कम है आज क्यूँँ आँखों में पहले से नहीं हैं आँसू आज क्या बात है क्यूँँ मौज में दरिया कम है अपने मेहमान को पलकों पे बिठा लेती है मुफ़्लिसी जानती है घर मैं बिछौना कम है बस यही सोच के करने लगे हिजरत आँसू अपनी लाशों के मुक़ाबिल यहाँ कांधा कम है दिल की हर बात ज़बाँ पर नहीं आती है 'फहीम' मैं ने सोचा है ज़ियादा उसे लिक्खा कम है
Faheem Jogapuri
0 likes
दोस्ती में न दुश्मनी में हम क्या नज़र आएँगे किसी में हम क्यूँँ सजाते हैं ख़्वाब सदियों के चंद लम्हों की ज़िंदगी में हम सैर करते हैं दोनों आलम की अपने ख़्वाबों की पालकी में हम जब तुम्हारा ख़याल आता है डूब जाते हैं रौशनी में हम कोई आवाज़ क्यूँँ नहीं देता डगमगाते हैं तीरगी में हम प्यास हम को कहीं सताती है तैरते हैं कहीं नदी में हम रात होती तो कोई बात न थी लुट गए दिन की रौशनी में हम अपने माज़ी से बात करते हैं तेरी यादों की चाँदनी में हम
Faheem Jogapuri
1 likes
Similar Writers
Our suggestions based on Faheem Jogapuri.
Similar Moods
More moods that pair well with Faheem Jogapuri's ghazal.







