छोटे छोटे कई बे-फ़ैज़ मफ़ादात के साथ लोग ज़िंदा हैं अजब सूरत-ए-हालात के साथ फ़ैसला ये तो बहर-हाल तुझे करना है ज़ेहन के साथ सुलगना है कि जज़्बात के साथ गुफ़्तुगू देर से जारी है नतीजे के बग़ैर इक नई बात निकल आती है हर बात के साथ अब के ये सोच के तुम ज़ख़्म-ए-जुदाई देना दिल भी बुझ जाएगा ढलती हुई इस रात के साथ तुम वही हो कि जो पहले थे मिरी नज़रों में क्या इज़ाफ़ा हुआ इन अतलस ओ बानात के साथ इतना पसपा न हो दीवार से लग जाएगा इतने समझौते न कर सूरत-ए-हालात के साथ भेजता रहता है गुम-नाम ख़तों में कुछ फूल इस क़दर किस को मोहब्बत है मिरी ज़ात के साथ
Related Ghazal
सितम ढाते हुए सोचा करोगे हमारे साथ तुम ऐसा करोगे? अँगूठी तो मुझे लौटा रहे हो अँगूठी के निशाँ का क्या करोगे? मैं तुम सेे अब झगड़ता भी नहीं हूँ तो क्या इस बात पर झगड़ा करोगे? मेरा दामन तुम्हीं था में हुए हो मेरा दामन तुम्हीं मैला करोगे बताओ वा'दा कर के आओगे ना? के पिछली बार के जैसा करोगे? वो दुल्हन बन के रुख़्सत हो गई है कहाँ तक कार का पीछा करोगे? मुझे बस यूँँ ही तुम सेे पूछना था अगर मैं मर गया तो क्या करोगे?
Zubair Ali Tabish
140 likes
हाथ ख़ाली हैं तिरे शहर से जाते जाते जान होती तो मिरी जान लुटाते जाते अब तो हर हाथ का पत्थर हमें पहचानता है उम्र गुज़री है तिरे शहर में आते जाते अब के मायूस हुआ यारों को रुख़्सत कर के जा रहे थे तो कोई ज़ख़्म लगाते जाते रेंगने की भी इजाज़त नहीं हम को वर्ना हम जिधर जाते नए फूल खिलाते जाते मैं तो जलते हुए सहराओं का इक पत्थर था तुम तो दरिया थे मिरी प्यास बुझाते जाते मुझ को रोने का सलीक़ा भी नहीं है शायद लोग हँसते हैं मुझे देख के आते जाते हम से पहले भी मुसाफ़िर कई गुज़रे होंगे कम से कम राह के पत्थर तो हटाते जाते
Rahat Indori
102 likes
जो तेरे साथ रहते हुए सोगवार हो लानत हो ऐसे शख़्स पे और बेशुमार हो अब इतनी देर भी ना लगा, ये हो ना कहीं तू आ चुका हो और तेरा इंतिज़ार हो मैं फूल हूँ तो फिर तेरे बालो में क्यूँ नहीं हूँ तू तीर है तो मेरे कलेजे के पार हो एक आस्तीन चढ़ाने की आदत को छोड़ कर ‘हाफ़ी’ तुम आदमी तो बहुत शानदार हो
Tehzeeb Hafi
268 likes
कितने ऐश से रहते होंगे कितने इतराते होंगे जाने कैसे लोग वो होंगे जो उस को भाते होंगे शाम हुए ख़ुश-बाश यहाँ के मेरे पास आ जाते हैं मेरे बुझने का नज़्ज़ारा करने आ जाते होंगे वो जो न आने वाला है ना उस से मुझ को मतलब था आने वालों से क्या मतलब आते हैं आते होंगे उस की याद की बाद-ए-सबा में और तो क्या होता होगा यूँँही मेरे बाल हैं बिखरे और बिखर जाते होंगे यारो कुछ तो ज़िक्र करो तुम उस की क़यामत बाँहों का वो जो सिमटते होंगे उन में वो तो मर जाते होंगे मेरा साँस उखड़ते ही सब बैन करेंगे रोएँगे या'नी मेरे बा'द भी या'नी साँस लिए जाते होंगे
Jaun Elia
88 likes
ज़ने हसीन थी और फूल चुन कर लाती थी मैं शे'र कहता था, वो दास्ताँ सुनाती थी अरब लहू था रगों में, बदन सुनहरा था वो मुस्कुराती नहीं थी, दीए जलाती थी "अली से दूर रहो", लोग उस सेे कहते थे "वो मेरा सच है", बहुत चीख कर बताती थी "अली ये लोग तुम्हें जानते नहीं हैं अभी" गले लगाकर मेरा हौसला बढ़ाती थी ये फूल देख रहे हो, ये उस का लहजा था ये झील देख रहे हो, यहाँ वो आती थी मैं उस के बा'द कभी ठीक से नहीं जागा वो मुझ को ख़्वाब नहीं नींद से जगाती थी उसे किसी से मोहब्बत थी और वो मैं नहीं था ये बात मुझ सेे ज़्यादा उसे रूलाती थी मैं कुछ बता नहीं सकता वो मेरी क्या थी "अली" कि उस को देख कर बस अपनी याद आती थी
Ali Zaryoun
102 likes
More from Aitbar Sajid
मिरा है कौन दुश्मन मेरी चाहत कौन रखता है इसी पर सोचते रहने की फ़ुर्सत कौन रखता है मकीनों के तअल्लुक़ ही से याद आती है हर बस्ती वगरना सिर्फ़ बाम-ओ-दर से उल्फ़त कौन रखता है नहीं है निर्ख़ कोई मेरे इन अशआर-ए-ताज़ा का ये मेरे ख़्वाब हैं ख़्वाबों की क़ीमत कौन रखता है दर-ए-ख़ेमा खुला रक्खा है गुल कर के दिया हम ने सो इज़्न-ए-आम है लो शौक़-रुख़्सत कौन रखता है मरे दुश्मन का क़द इस भीड़ में मुझ से तो ऊँचा हो यही में ढूँढ़ता हूँ ऐसी क़ामत कौन रखता है हमारे शहर की रौनक़ है कुछ मशहूर लोगों से मगर सब जानते हैं कैसी शोहरत कौन रखता है
Aitbar Sajid
0 likes
घर की दहलीज़ से बाज़ार में मत आ जाना तुम किसी चश्म-ए-ख़रीदार में मत आ जाना ख़ाक उड़ाना इन्हीं गलियों में भला लगता है चलते फिरते किसी दरबार में मत आ जाना यूँँही ख़ुशबू की तरह फैलते रहना हर सू तुम किसी दाम-ए-तलबगार में मत आ जाना दूर साहिल पे खड़े रह के तमाशा करना किसी उम्मीद के मँझधार में मत आ जाना अच्छे लगते हो कि ख़ुद-सर नहीं ख़ुद्दार हो तुम हाँ सिमट के बुत-ए-पिंदार में मत आ जाना चाँद कहता हूँ तो मतलब न ग़लत लेना तुम रात को रौज़न-ए-दीवार में मत आ जाना
Aitbar Sajid
1 likes
जो ख़याल थे न क़यास थे वही लोग मुझ से बिछड़ गए जो मोहब्बतों की असास थे वही लोग मुझ से बिछड़ गए जिन्हें मानता ही नहीं ये दिल वही लोग मेरे हैं हम-सफ़र मुझे हर तरह से जो रास थे वही लोग मुझ से बिछड़ गए मुझे लम्हा-भर की रफ़ाक़तों के सराब और सताएँगे मिरी उम्र-भर की जो प्यास थे वही लोग मुझ से बिछड़ गए ये ख़याल सारे हैं आरज़ी ये गुलाब सारे हैं काग़ज़ी गुल-ए-आरज़ू की जो बास थे वही लोग मुझ से बिछड़ गए जिन्हें कर सका न क़ुबूल मैं वो शरीक-ए-राह-ए-सफ़र हुए जो मिरी तलब मिरी आस थे वही लोग मुझ से बिछड़ गए मिरी धड़कनों के क़रीब थे मिरी चाह थे मिरा ख़्वाब थे वो जो रोज़-ओ-शब मिरे पास थे वही लोग मुझ से बिछड़ गए
Aitbar Sajid
1 likes
मुझ से मुख़्लिस था न वाक़िफ़ मिरे जज़्बात से था उस का रिश्ता तो फ़क़त अपने मफ़ादात से था अब जो बिछड़ा है तो क्या रोएँ जुदाई पे तिरी यही अंदेशा हमें पहली मुलाक़ात से था दिल के बुझने का हवाओं से गिला क्या करना ये दिया नज़्अ' के आलम में तो कल रात से था मरकज़-ए-शहर में रहने पे मुसिर थी ख़िल्क़त और मैं वाबस्ता तिरे दिल के मज़ाफ़ात से था मैं ख़राबों का मकीं और तअ'ल्लुक़ मेरा तेरे नाते कभी ख़्वाबों के महल्लात से था लब-कुशाई पे खुला उस के सुख़न से इफ़्लास कितना आरास्ता वो अत्लस-ओ-बानात से था
Aitbar Sajid
1 likes
तुम्हें जब कभी मिलें फ़ुर्सतें मिरे दिल से बोझ उतार दो मैं बहुत दिनों से उदास हूँ मुझे कोई शाम उधार दो मुझे अपने रूप की धूप दो कि चमक सकें मिरे ख़ाल-ओ-ख़द मुझे अपने रंग में रंग दो मिरे सारे रंग उतार दो किसी और को मिरे हाल से न ग़रज़ है कोई न वास्ता मैं बिखर गया हूँ समेट लो मैं बिगड़ गया हूँ सँवार दो
Aitbar Sajid
1 likes
Similar Writers
Our suggestions based on Aitbar Sajid.
Similar Moods
More moods that pair well with Aitbar Sajid's ghazal.







