दिल-ए-शोरीदा की वहशत नहीं देखी जाती रोज़ इक सर पे क़यामत नहीं देखी जाती अब उन आँखों में वो अगली सी निदामत भी नहीं अब दिल-ए-ज़ार की हालत नहीं देखी जाती बंद कर दे कोई माज़ी का दरीचा मुझ पर अब इस आईने में सूरत नहीं देखी जाती आप की रंजिश-ए-बेजा ही बहुत है मुझ को दिल पे हर ताज़ा मुसीबत नहीं देखी जाती तू कहानी ही के पर्दे में भली लगती है ज़िंदगी तेरी हक़ीक़त नहीं देखी जाती लफ़्ज़ उस शोख़ का मुँह देख के रह जाते हैं लब-ए-इज़हार की हसरत नहीं देखी जाती दुश्मन-ए-जाँ ही सही साथ तो इक उम्र का है दिल से अब दर्द की रुख़्सत नहीं देखी जाती देखा जाता है यहाँ हौसला-ए-क़ता-ए-सफ़र नफ़स-ए-चंद की मोहलत नहीं देखी जाती देखिए जब भी मिज़ा पर है इक आँसू 'अख़्तर' दीदा-ए-तर की रिफ़ाक़त नहीं देखी जाती
Related Ghazal
चादर की इज़्ज़त करता हूँ और पर्दे को मानता हूँ हर पर्दा पर्दा नहीं होता इतना मैं भी जानता हूँ सारे मर्द एक जैसे हैं तुम ने कैसे कह डाला मैं भी तो एक मर्द हूँ तुम को ख़ुद से बेहतर मानता हूँ मैं ने उस सेे प्यार किया है मिल्कियत का दावा नहीं वो जिस के भी साथ है मैं उस को भी अपना मानता हूँ चादर की इज़्ज़त करता हूँ और पर्दे को मानता हूँ हर पर्दा पर्दा नहीं होता इतना मैं भी जानता हूँ
Ali Zaryoun
105 likes
पूछ लेते वो बस मिज़ाज मिरा कितना आसान था इलाज मिरा चारा-गर की नज़र बताती है हाल अच्छा नहीं है आज मिरा मैं तो रहता हूँ दश्त में मसरूफ़ क़ैस करता है काम-काज मिरा कोई कासा मदद को भेज अल्लाह मेरे बस में नहीं है ताज मिरा मैं मोहब्बत की बादशाहत हूँ मुझ पे चलता नहीं है राज मिरा
Fahmi Badayuni
96 likes
तेरे पीछे होगी दुनिया पागल बन क्या बोला मैं ने कुछ समझा? पागल बन सहरा में भी ढूँढ़ ले दरिया पागल बन वरना मर जाएगा प्यासा पागल बन आधा दाना आधा पागल नइँ नइँ नइँ उस को पाना है तो पूरा पागल बन दानाई दिखलाने से कुछ हासिल नहीं पागल खाना है ये दुनिया पागल बन देखें तुझ को लोग तो पागल हो जाएँ इतना उम्दा इतना आला पागल बन लोगों से डर लगता है तो घर में बैठ जिगरा है तो मेरे जैसा पागल बन
Varun Anand
81 likes
ये मैं ने कब कहा कि मेरे हक़ में फ़ैसला करे अगर वो मुझ से ख़ुश नहीं है तो मुझे जुदा करे मैं उस के साथ जिस तरह गुज़ारता हूँ ज़िंदगी उसे तो चाहिए कि मेरा शुक्रिया अदा करे मेरी दुआ है और इक तरह से बद-दुआ भी है ख़ुदा तुम्हें तुम्हारे जैसी बेटियाँ अता करे बना चुका हूँ मैं मोहब्बतों के दर्द की दवा अगर किसी को चाहिए तो मुझ सेे राब्ता करे
Tehzeeb Hafi
292 likes
उसूलों पर जहाँ आँच आए टकराना ज़रूरी है जो ज़िंदा हो तो फिर ज़िंदा नज़र आना ज़रूरी है नई 'उम्रों की ख़ुदमुख़्तारियों को कौन समझाये कहाँ से बच के चलना है कहाँ जाना ज़रूरी है थके हारे परिंदे जब बसेरे के लिए लौटें सलीक़ामन्द शाख़ों का लचक जाना ज़रूरी है बहुत बेबाक आँखों में तअल्लुक़ टिक नहीं पाता मुहब्बत में कशिश रखने को शर्माना ज़रूरी है सलीक़ा ही नहीं शायद उसे महसूस करने का जो कहता है ख़ुदा है तो नज़र आना ज़रूरी है मेरे होंठों पे अपनी प्यास रख दो और फिर सोचो कि इस के बा'द भी दुनिया में कुछ पाना ज़रूरी है
Waseem Barelvi
107 likes
More from Akhtar Saeed Khan
कोई मुझ से जुदा हुआ है अभी ज़िंदगी एक सानेहा है अभी नहीं मौक़ा ये पुर्सिश-ए-ग़म का देखिए दिल दुखा हुआ है अभी कल गुज़र जाए दिल पे क्या मालूम इश्क़ सादा सा वाक़िआ'' है अभी बात पहुँची है इक नज़र में कहाँ हम तो समझे थे इब्तिदा है अभी कितने नज़दीक आ गए हैं वो किस क़दर उन से फ़ासला है अभी सारी बातें ये ख़्वाब की सी हैं ज़िंदगी दूर की सदा है अभी दार पर खींचते हैं 'अख़्तर' को जुर्म ये है कि जी रहा है अभी
Akhtar Saeed Khan
0 likes
फिरती है ज़िंदगी जनाज़ा-ब-दोश बुत भी चुप हैं ख़ुदा भी है ख़ामोश कोई मेरी तरह जिए तो सही ज़िंदगी दर-गुलू अजल बर-दोश दीदनी थी ये काएनात बहुत हम भी कुछ दिन रहे ख़राब-ए-होश घर से तौफ़-ए-हरम को निकला था राह में थी दुकान-ए-बादा-फ़रोश इक तअ'ल्लुक़ क़दम को राह से है मैं न आवारा हूँ न ख़ाना-ब-दोश हम से ग़ाफ़िल नहीं हैं अहल-ए-सितम इक ज़रा थक के हो गए हैं ख़मोश जी में है कोई आरज़ू कीजे या'नी बाक़ी है सर में मस्ती होश है ये दुनिया बहुत वसीअ' तो हो मैं हूँ और तेरा हल्का-ए-आग़ोश दिल को रोते कहाँ तलक 'अख़्तर' आख़िर-कार हो गए ख़ामोश
Akhtar Saeed Khan
0 likes
यक़ीन है न गुमाँ है ज़रा सँभल के चलो अजीब रंग-ए-जहाँ है ज़रा सँभल के चलो सुलगते ख़्वाबों की बस्ती है रह-गुज़ार-ए-हयात यहाँ धुआँ ही धुआँ है ज़रा सँभल के चलो रविश रविश है गुज़र-गाह-ए-निकहत-ए-बर्बाद कली कली निगराँ है ज़रा सँभल के चलो जो ज़ख़्म दे के गई है अभी नसीम-ए-सहर सुकूत-ए-गुल से अयाँ है ज़रा सँभल के चलो ख़िराम-ए-नाज़ मुबारक तुम्हें मगर ये दिल मता-ए-शीशा-गराँ है ज़रा सँभल के चलो सुराग़-ए-हश्र न पा जाएँ देखने वाले हुजूम-ए-दीदा-वराँ है ज़रा सँभल के चलो यहाँ ज़मीन भी क़दमों के साथ चलती है ये आलम-ए-गुज़राँ है ज़रा सँभल के चलो
Akhtar Saeed Khan
0 likes
जान दी किस के लिए हम ये बताएँ किस को कौन क्या भूल गया याद दिलाएँ किस को जुर्म की तरह मोहब्बत को छुपा रक्खा है हम गुनहगार नहीं हैं ये बताएँ किस को रूठ जाते तो मनाना कोई दुश्वार न था वो तअ'ल्लुक़ ही न रक्खें तो मनाएँ किस को कौन देता है यहाँ ख़्वाब-ए-जुनूँ की ता'बीर ख़्वाब हम अपने सुनाएँ तो सुनाएँ किस को कोई पुरसान-ए-वफ़ा है न पशीमान-ए-जफ़ा ज़ख़्म हम अपने दिखाएँ तो दिखाएँ किस को चाक-ए-दिल चाक-ए-गरेबाँ तो नहीं हम-नफ़सो हम ये तस्वीर सर-ए-बज़्म दिखाएँ किस को कौन इस शहर में सुनता है फ़ुग़ान-ए-दुर्वेश अपनी आशुफ़्ता-बयानी से रुलाएँ किस को हो गया ख़ाक रह-ए-कू-ए-मलामत 'अख़्तर' राह पर लाएँ जो अहबाब तो लाएँ किस को
Akhtar Saeed Khan
2 likes
कभी ज़बाँ पे न आया कि आरज़ू क्या है ग़रीब दिल पे अजब हसरतों का साया है सबा ने जागती आँखों को चूम चूम लिया न जाने आख़िर-ए-शब इंतिज़ार किस का है ये किस की जल्वागरी काएनात है मेरी कि ख़ाक हो के भी दिल शोला-ए-तमन्ना है तिरी नज़र की बहार-आफ़रीनियाँ तस्लीम मगर ये दिल में जो काँटा सा इक खटकता है जहान-ए-फ़िक्र-ओ-नज़र की उड़ा रही है हँसी ये ज़िंदगी जो सर-ए-रहगुज़र तमाशा है ये दश्त वो है जहाँ रास्ता नहीं मिलता अभी से लौट चलो घर अभी उजाला है यही रहा है बस इक दिल के ग़म-गुसारों में ठहर ठहर के जो आँसू पलक तक आता है ठहर गए ये कहाँ आ के रोज़ ओ शब 'अख़्तर' कि आफ़्ताब है सर पर मगर अँधेरा है
Akhtar Saeed Khan
1 likes
Similar Writers
Our suggestions based on Akhtar Saeed Khan.
Similar Moods
More moods that pair well with Akhtar Saeed Khan's ghazal.







