हर मंज़र पर जश्न मनाने नाचने गाने वाले लोग इक मुद्दत से चुप बैठे हैं शोर मचाने वाले लोग हम दोनों को समझाऍंगे डॉंटेंगे फटकारेंगे हम दोनों को कब समझेंगे ये समझाने वाले लोग इश्क़ क़ैस फ़रहाद रोमियो जैसे ही कर सकते हैं हम तो ठहरे दस से छह तक ऑफ़िस जाने वाले लोग कुछ चीज़ों का इस दुनिया में कोई नेमुल बदल नहीं है कैसे चाँद से काम चलाऍं तुझ को देखने वाले लोग
Related Ghazal
झूठों ने झूठों से कहा है सच बोलो सरकारी एलान हुआ है सच बोलो घर के अंदर तो झूठों की एक मंडी है दरवाज़े पर लिखा हुआ है सच बोलो गुलदस्ते पर यकजहती लिख रक्खा है गुलदस्ते के अंदर क्या है सच बोलो गंगा मइया डूबने वाले अपने थे नाव में किस ने छेद किया है सच बोलो
Rahat Indori
71 likes
किस तरफ़ को चलती है अब हवा नहीं मालूम हाथ उठा लिए सबने और दुआ नहीं मालूम मौसमों के चेहरों से ज़र्दियाँ नहीं जाती फूल क्यूँँ नहीं लगते ख़ुश-नुमा नहीं मालूम रहबरों के तेवर भी रहज़नों से लगते हैं कब कहाँ पे लुट जाए क़ाफ़िला नहीं मालूम सर्व तो गई रुत में क़ामतें गँवा बैठे क़ुमरियाँ हुईं कैसे बे-सदा नहीं मालूम आज सब को दावा है अपनी अपनी चाहत का कौन किस से होता है कल जुदा नहीं मालूम मंज़रों की तब्दीली बस नज़र में रहती है हम भी होते जाते हैं क्या से क्या नहीं मालूम हम 'फ़राज़' शे'रों से दिल के ज़ख़्म भरते हैं क्या करें मसीहा को जब दवा नहीं मालूम
Ahmad Faraz
46 likes
जब वो मेरे शाना-ब-शाना चलता है पस मंज़र में कोई गाना चलता है मैं पूरी ज़िम्मेदारी से पीता हूँ मेरी लग़ज़िश से मयख़ाना चलता है आवारा'गर्दी पर लानत है लेकिन एक गली में आना-जाना चलता है पल-पल में बिजली के झटके देते हो ऐसे तो बस पागल-ख़ाना चलता है आप किसी मौक़े' पर मातम करते हैं हम लोगों का तो रोज़ाना चलता है तुम को मेरी चाल पे फ़िक़्रे कसने थे कस लो कमर को अब दीवाना चलता है
Zubair Ali Tabish
43 likes
बड़ा एहसान हम फ़रमा रहे हैं कि उन के ख़त उन्हें लौटा रहे हैं नहीं तर्क-ए-मोहब्बत पर वो राज़ी क़यामत है कि हम समझा रहे हैं यक़ीं का रास्ता तय करने वाले बहुत तेज़ी से वापस आ रहे हैं ये मत भूलो कि ये लम्हात हम को बिछड़ने के लिए मिलवा रहे हैं तअ'ज्जुब है कि इश्क़-ओ-आशिक़ी से अभी कुछ लोग धोका खा रहे हैं तुम्हें चाहेंगे जब छिन जाओगी तुम अभी हम तुम को अर्ज़ां पा रहे हैं किसी सूरत उन्हें नफ़रत हो हम से हम अपने ऐब ख़ुद गिनवा रहे हैं वो पागल मस्त है अपनी वफ़ा में मिरी आँखों में आँसू आ रहे हैं दलीलों से उसे क़ाइल किया था दलीलें दे के अब पछता रहे हैं तिरी बाँहों से हिजरत करने वाले नए माहौल में घबरा रहे हैं ये जज़्ब-ए-इश्क़ है या जज़्बा-ए-रहम तिरे आँसू मुझे रुलवा रहे हैं अजब कुछ रब्त है तुम से कि तुम को हम अपना जान कर ठुकरा रहे हैं वफ़ा की यादगारें तक न होंगी मिरी जाँ बस कोई दिन जा रहे हैं
Jaun Elia
27 likes
पानी की चोट चोट है कच्चे घड़ों से पूछ कम उम्र में बियाही गई लड़कियों से पूछ किस किस से तेरे बारे में पूछा नहीं बता जा डाकियों से पूछ जा कंडक्टरों से पूछ ये हिज्र कैसे काटता है आदमी की उम्र नदियों से कटने वाले बड़े पर्वतों से पूछ कैसे जुदा किया है उसे कैसे ख़ुश रहें बरसे बग़ैर जाते हुए बादलों से पूछ
Rishabh Sharma
21 likes
More from Vashu Pandey
यूँँ भी कटने लगा हूँ अब मैं ग़ैर-मुनासिब यारों से बारिश वफ़ा नहीं कर सकती मिट्टी की दीवारों से दुखे हुए लोगों की दुखती रग को छूना ठीक नहीं वक़्त नहीं पूछा करते हैं यारों वक़्त के मारों से आशिक़ हैं तो आशिक़ वाले जलवे भी दिखलाएँ आप कपड़े फाड़ें ख़ाक़ उड़ाएँ सर मारें दीवारों से और चमन गर अपना है तो इस का सब कुछ अपना है बेशक फूल पे फूल लुटाएँ ख़ार न खाएँ ख़ारों से
Vashu Pandey
5 likes
वो दर बने या राह की दीवार ख़ुश रहे मैं बस ये चाहता हूँ मेरा यार ख़ुश रहे ऐसा कोई नहीं कि जिसे कोई ग़म नहीं ऐसा कोई नहीं जो लगातार ख़ुश रहे मेहमान रह गया है ये बस चंद रोज़ का कोशिश ये कीजिएगा कि बीमार ख़ुश रहे
Vashu Pandey
9 likes
हालात इस कदर न थे दुश्वार ठीक थे चारागरी से क़ब्ल ये बीमार ठीक थे बेकार हो गए हुए हैं जब से कार-गर इस सेे तो मेरी जान हम बेकार ठीक थे उस पार लग रहा था कि इस पार मौज है इस पार सोचते हैं कि उस पार ठीक थे थे यूँँ भी अपने चाहने वाले बहुत कि हम इंसान तो जैसे भी थे फ़नकार ठीक थे
Vashu Pandey
5 likes
हम को मुश्किल में रहने दे चारा-गर आसानी से मर जाऍंगे समझा कर अव्वल अव्वल हम भी तेरे जैसे थे हम भी ख़ुश होते थे देख के ख़ुश मंज़र नक़्ल-मकानी शौक़ नहीं मजबूरी थी मैं घर से न चलता कैसे चलता घर उन को बस तन्क़ीद ही करनी होती है उन को क्या मालूम ग़ज़ल के पस मंज़र
Vashu Pandey
4 likes
उम्र भर यूँँ ही जलते रहे रौशनी भी नहीं कर सके गाँव करना था रौशन हमें इक गली भी नहीं कर सके हम को इतना डराया गया मेरे मौला तेरे नाम से तेरे बंदे कभी ठीक से बंदगी भी नहीं कर सके बेख़ुदी में उठे थे क़दम आ फँसे ऐसे रस्ते पे हम मंज़िलें भी नहीं मिल सकी वापसी भी नहीं कर सके छोटे घर के बड़े थे सो हम ज़िम्मेदारी निभाते रहे आशिक़ी तो बड़ी बात थी ख़ुद-कुशी भी नहीं कर सके काम दो ही थे करने हमें आशिक़ी या तो फिर शा'इरी आशिक़ी भी नहीं कर सके शा'इरी भी नहीं कर सके
Vashu Pandey
6 likes
Similar Writers
Our suggestions based on Vashu Pandey.
Similar Moods
More moods that pair well with Vashu Pandey's ghazal.







