jaate jaate ye nishani de gaya vo miri ankhon men paani de gaya jagte lamhon ki chadar odh kar koi khvabon ko javani de gaya mere hathon se khilaune chhin kar mujh ko zakhmon ki kahani de gaya hal na tha mushkil ka koi us ke paas sirf vaade asmani de gaya khud se sharminda mujhe hona pada aaina jab mera saani de gaya mujh ko 'azar' ik fareb-e-arzu khub-surat zindagani de gaya jate jate ye nishani de gaya wo meri aankhon mein pani de gaya jagte lamhon ki chadar odh kar koi khwabon ko jawani de gaya mere hathon se khilaune chhin kar mujh ko zakhmon ki kahani de gaya hal na tha mushkil ka koi us ke pas sirf wade aasmani de gaya khud se sharminda mujhe hona pada aaina jab mera sani de gaya mujh ko 'azar' ek fareb-e-arzu khub-surat zindagani de gaya
Related Ghazal
उसी जगह पर जहाँ कई रास्ते मिलेंगे पलट के आए तो सब सेे पहले तुझे मिलेंगे अगर कभी तेरे नाम पर जंग हो गई तो हम ऐसे बुज़दिल भी पहली सफ़ में खड़े मिलेंगे तुझे ये सड़कें मेरे तवस्सुत से जानती हैं तुझे हमेशा ये सब इशारे खुले मिलेंगे
Tehzeeb Hafi
465 likes
यही अपनी कहानी थी, मियाँ पहले बहुत पहले वो लड़की जाँ हमारी थी, मियाँ पहले बहुत पहले वहम मुझ को ये भाता है,अभी मेरी दिवानी है मगर मेरी दिवानी थी, मियाँ पहले बहुत पहले रक़ीब आ कर बताते हैं यहाँ तिल है, वहाँ तिल है हमें ये जानकारी थी मियाँ पहले, बहुत पहले अदब से माँग कर माफ़ी भरी महफ़िल ये कहता हूँ वो लड़की ख़ानदानी थी, मियाँ पहले बहुत पहले
Anand Raj Singh
526 likes
वो बे-वफ़ा है तो क्या मत कहो बुरा उस को कि जो हुआ सो हुआ ख़ुश रखे ख़ुदा उस को नज़र न आए तो उस की तलाश में रहना कहीं मिले तो पलट कर न देखना उस को वो सादा-ख़ू था ज़माने के ख़म समझता क्या हवा के साथ चला ले उड़ी हवा उस को वो अपने बारे में कितना है ख़ुश-गुमाँ देखो जब उस को मैं भी न देखूँ तो देखना उस को अभी से जाना भी क्या उस की कम-ख़याली पर अभी तो और बहुत होगा सोचना उस को उसे ये धुन कि मुझे कम से कम उदास रखे मिरी दु'आ कि ख़ुदा दे ये हौसला उस को पनाह ढूँढ़ रही है शब-ए-गिरफ़्ता-दिलाँ कोई बताओ मिरे घर का रास्ता उस को ग़ज़ल में तज़्किरा उस का न कर 'नसीर' कि अब भुला चुका वो तुझे तू भी भूल जा उस को
Naseer Turabi
244 likes
क्यूँँ डरें ज़िन्दगी में क्या होगा कुछ न होगा तो तजरबा होगा हँसती आँखों में झाँक कर देखो कोई आँसू कहीं छुपा होगा इन दिनों ना-उमीद सा हूँ मैं शायद उस ने भी ये सुना होगा देख कर तुम को सोचता हूँ मैं क्या किसी ने तुम्हें छुआ होगा
Javed Akhtar
371 likes
मेरे बस में नहीं वरना क़ुदरत का लिखा हुआ काटता तेरे हिस्से में आए बुरे दिन कोई दूसरा काटता लारियों से ज़्यादा बहाव था तेरे हर इक लफ्ज़ में मैं इशारा नहीं काट सकता तेरी बात क्या काटता मैं ने भी ज़िंदगी और शब ए हिज्र काटी है सबकी तरह वैसे बेहतर तो ये था के मैं कम से कम कुछ नया काटता तेरे होते हुए मोमबत्ती बुझाई किसी और ने क्या ख़ुशी रह गई थी जन्मदिन की, मैं केक क्या काटता कोई भी तो नहीं जो मेरे भूखे रहने पे नाराज़ हो जेल में तेरी तस्वीर होती तो हँसकर सज़ा काटता
Tehzeeb Hafi
456 likes
More from Kafeel Aazar Amrohvi
आज मैं ने उसे नज़दीक से जा देखा है वो दरीचा तो मिरे क़द से बहुत ऊँचा है अपने कमरे को अँधेरों से भरा पाया है तेरे बारे में कभी ग़ौर से जब सोचा है हर तमन्ना को रिवायत की तरह तोड़ा है तब कहीं जा के ज़माना मुझे रास आया है तुम को शिकवा है मिरे अहद-ए-मोहब्बत से मगर तुम ने पानी पे कोई लफ़्ज़ कभी लिक्खा है ऐसा बिछड़ा कि मिला ही नहीं फिर उस का पता हाए वो शख़्स जो अक्सर मुझे याद आता है कोई उस शख़्स को अपना नहीं कहता 'आज़र' अपने घर में भी वो ग़ैरों की तरह रहता है
Kafeel Aazar Amrohvi
1 likes
उस की आँखों में उतर जाने को जी चाहता है शाम होती है तो घर जाने को जी चाहता है किसी कम-ज़र्फ़ को बा-ज़र्फ़ अगर कहना पड़े ऐसे जीने से तो मर जाने को जी चाहता है एक इक बात में सच्चाई है उस की लेकिन अपने वा'दों से मुकर जाने को जी चाहता है क़र्ज़ टूटे हुए ख़्वाबों का अदा हो जाए ज़ात में अपनी बिखर जाने को जी चाहता है अपनी पलकों पे सजाए हुए यादों के दिए उस की नींदों से गुज़र जाने को जी चाहता है एक उजड़े हुए वीरान खंडर में 'आज़र' ना-मुनासिब है मगर जाने को जी चाहता है
Kafeel Aazar Amrohvi
12 likes
Similar Writers
Our suggestions based on Kafeel Aazar Amrohvi.
Similar Moods
More moods that pair well with Kafeel Aazar Amrohvi's ghazal.







