kaala ambar piili dharti ya allah ha-ha he-he hi-hi-hi-hi ya allah kargil aur kashmir hi tere naam hon kyuun bhaai bahan mahbuba beti ya allah piir payambar ko ab aur na zahmat de chulha chakki roti sabzi ya allah ghi misri bhi bhej kabhi akhbaron men kai dinon se chaae hai kadvi ya allah tu hi phuul sitara savan hariyali aur kabhi tu nagasaki ya allah kala ambar pili dharti ya allah ha-ha he-he hi-hi-hi-hi ya allah kargil aur kashmir hi tere nam hon kyun bhai bahan mahbuba beti ya allah pir payambar ko ab aur na zahmat de chulha chakki roti sabzi ya allah ghi misri bhi bhej kabhi akhbaron mein kai dinon se chae hai kadwi ya allah tu hi phul sitara sawan hariyali aur kabhi tu nagasaki ya allah
Related Ghazal
कभी किसी को मुकम्मल जहाँ नहीं मिलता कहीं ज़मीन कहीं आसमाँ नहीं मिलता तमाम शहर में ऐसा नहीं ख़ुलूस न हो जहाँ उमीद हो इस की वहाँ नहीं मिलता कहाँ चराग़ जलाएँ कहाँ गुलाब रखें छतें तो मिलती हैं लेकिन मकाँ नहीं मिलता ये क्या अज़ाब है सब अपने आप में गुम हैं ज़बाँ मिली है मगर हम-ज़बाँ नहीं मिलता चराग़ जलते ही बीनाई बुझने लगती है ख़ुद अपने घर में ही घर का निशाँ नहीं मिलता
Nida Fazli
37 likes
कल शब लिबास उस ने जो पहना गुलाब का ख़ुशबू गुलाब की कहीं चर्चा गुलाब का देखी हसीन लोगों की औलाद भी हसीन पौधे से उगता देखा है पौधा गुलाब का मैं था गुलाब तोड़ने वालों के शहर से और उस को चाहिए था बगीचा गुलाब का सुनते हो आज टूट गया लाडले का दिल अब उस के आगे ज़िक्र न करना गुलाब का
Kushal Dauneria
30 likes
हर एक बात पे कहते हो तुम कि तू क्या है तुम्हीं कहो कि ये अंदाज़-ए-गुफ़्तुगू क्या है न शो'ले में ये करिश्मा न बर्क़ में ये अदा कोई बताओ कि वो शोख़-ए-तुंद-ख़ू क्या है ये रश्क है कि वो होता है हम-सुख़न तुम से वगर्ना ख़ौफ़-ए-बद-आमोज़ी-ए-अदू क्या है चिपक रहा है बदन पर लहू से पैराहन हमारे जैब को अब हाजत-ए-रफ़ू क्या है जला है जिस्म जहाँ दिल भी जल गया होगा कुरेदते हो जो अब राख जुस्तुजू क्या है रगों में दौड़ते फिरने के हम नहीं क़ाइल जब आँख ही से न टपका तो फिर लहू क्या है वो चीज़ जिस के लिए हम को हो बहिश्त अज़ीज़ सिवाए बादा-ए-गुलफ़ाम-ए-मुश्क-बू क्या है पि यूँँ शराब अगर ख़ुम भी देख लूँ दो-चार ये शीशा ओ क़दह ओ कूज़ा ओ सुबू क्या है रही न ताक़त-ए-गुफ़्तार और अगर हो भी तो किस उमीद पे कहिए कि आरज़ू क्या है हुआ है शह का मुसाहिब फिरे है इतराता वगर्ना शहर में 'ग़ालिब' की आबरू क्या है
Mirza Ghalib
32 likes
बस इक निगाह-ए-नाज़ को तरसा हुआ था मैं हालांकि शहर-शहर में फैला हुआ था मैं मुद्दत के बा'द आइना देखा तो रो पड़ा किस बेहतरीन दोस्त से रूठा हुआ था मैं पहना जो रेनकोट तो बारिश नहीं हुई लौटा जो घर तो शर्म से भीगा हुआ था मैं पहले भी दी गई थी मुझे बज़्म की दुआ पहले भी इस दुआ पे अकेला हुआ था मैं कितनी अजीब बात है ना! तू ही आ गया! तेरे ही इंतिज़ार में बैठा हुआ था मैं
Zubair Ali Tabish
47 likes
दुनिया जिसे कहते हैं जादू का खिलौना है मिल जाए तो मिट्टी है खो जाए तो सोना है अच्छा सा कोई मौसम तन्हा सा कोई आलम हर वक़्त का रोना तो बे-कार का रोना है बरसात का बादल तो दीवाना है क्या जाने किस राह से बचना है किस छत को भिगोना है ये वक़्त जो तेरा है ये वक़्त जो मेरा है हर गाम पे पहरा है फिर भी इसे खोना है ग़म हो कि ख़ुशी दोनों कुछ दूर के साथी हैं फिर रस्ता ही रस्ता है हँसना है न रोना है आवारा-मिज़ाजी ने फैला दिया आँगन को आकाश की चादर है धरती का बिछौना है
Nida Fazli
30 likes
More from Nida Fazli
गिरजा में मंदिरों में अज़ानों में बट गया होते ही सुब्ह आदमी ख़ानों में बट गया इक इश्क़ नाम का जो परिंदा ख़ला में था उतरा जो शहर में तो दुकानों में बट गया पहले तलाशा खेत फिर दरिया की खोज की बाक़ी का वक़्त गेहूँ के दानों में बट गया जब तक था आसमान में सूरज सभी का था फिर यूँँ हुआ वो चंद मकानों में बट गया हैं ताक में शिकारी निशाना हैं बस्तियाँ आलम तमाम चंद मचानों में बट गया ख़बरों ने की मुसव्वरी ख़बरें ग़ज़ल बनीं ज़िंदा लहू तो तीर कमानों में बट गया
Nida Fazli
1 likes
यक़ीन चाँद पे सूरज में ए'तिबार भी रख मगर निगाह में थोड़ा सा इंतिज़ार भी रख ख़ुदा के हाथ में मत सौंप सारे कामों को बदलते वक़्त पे कुछ अपना इख़्तियार भी रख ये ही लहू है शहादत ये ही लहू पानी ख़िज़ाँ नसीब सही ज़ेहन में बहार भी रख घरों के ताक़ों में गुल-दस्ते यूँँ नहीं सजते जहाँ हैं फूल वहीं आस-पास ख़ार भी रख पहाड़ गूँजें नदी गाए ये ज़रूरी है सफ़र कहीं का हो दिल में किसी का प्यार भी रख
Nida Fazli
1 likes
मेरी तेरी दूरियाँ हैं अब इबादत के ख़िलाफ़ हर तरफ़ है फ़ौज-आराई मोहब्बत के ख़िलाफ़ हर्फ़-ए-सरमद ख़ून-ए-दारा के अलावा शहर में कौन है जो सर उठाए बादशाहत के ख़िलाफ़ पहले जैसा ही दुखी है आज भी बूढ़ा कबीर कोई आयत का मुख़ालिफ़ कोई मूरत के ख़िलाफ़ मैं भी चुप हूँ तू भी चुप है बात ये सच है मगर हो रहा है जो भी वो तो है तबीअत के ख़िलाफ़ मुद्दतों के बा'द देखा था उसे अच्छा लगा देर तक हँसता रहा वो अपनी आदत के ख़िलाफ़
Nida Fazli
0 likes
जाने वालों से राब्ता रखना दोस्तो रस्म-ए-फ़ातिहा रखना घर की ता'मीर चाहे जैसी हो उस में रोने की कुछ जगह रखना मस्जिदें हैं नमाज़ियों के लिए अपने घर में कहीं ख़ुदा रखना जिस्म में फैलने लगा है शहर अपनी तन्हाइयाँ बचा रखना मिलना-जुलना जहाँ ज़रूरी है मिलने-जुलने का हौसला रखना उम्र करने को है पचास को पार कौन है किस जगह पता रखना
Nida Fazli
1 likes
अच्छी नहीं ये ख़ामुशी शिकवा करो गिला करो यूँँ भी न कर सको तो फिर घर में ख़ुदा ख़ुदा करो शोहरत भी उस के साथ है दौलत भी उस के हाथ है ख़ुद से भी वो मिले कभी उस के लिए दुआ करो देखो ये शहर है अजब दिल भी नहीं है कम ग़ज़ब शाम को घर जो आऊँ मैं थोड़ा सा सज लिया करो दिल में जिसे बसाओ तुम चाँद उसे बनाओ तुम वो जो कहे पढ़ा करो जो न कहे सुना करो मेरी नशिस्त पे भी कल आएगा कोई दूसरा तुम भी बना के रास्ता मेरे लिए जगह करो
Nida Fazli
1 likes
Similar Writers
Our suggestions based on Nida Fazli.
Similar Moods
More moods that pair well with Nida Fazli's ghazal.







