ख़्वाब के ही हम सहारे चल रहे हैं ज़ख़्म को भी गुदगुदाते चल रहे हैं क्या बताएं अब तुम्हें हम हाल अपना हिज्र में कैसे दीवाने चल रहे हैं दरिया की तन्हाई का तो सोचिये साथ जिस के दो किनारे चल रहे हैं तुम को क्या लगता है तन्हा चल रहा हूँ साथ मेरे चाँद तारे चल रहे हैं
Related Ghazal
किया बादलों में सफ़र ज़िंदगी भर ज़मीं पर बनाया न घर ज़िंदगी भर सभी ज़िंदगी के मज़े लूटते हैं न आया हमें ये हुनर ज़िंदगी भर मोहब्बत रही चार दिन ज़िंदगी में रहा चार दिन का असर ज़िंदगी भर
Anwar Shaoor
95 likes
वो मुँह लगाता है जब कोई काम होता है जो उस का होता है समझो ग़ुलाम होता है किसी का हो के दुबारा न आना मेरी तरफ़ मोहब्बतों में हलाला हराम होता है इसे भी गिनते हैं हम लोग अहल-ए-ख़ाना में हमारे याँ तो शजर का भी नाम होता है तुझ ऐसे शख़्स के होते हैं ख़ास दोस्त बहुत तुझ ऐसा शख़्स बहुत जल्द आम होता है कभी लगी है तुम्हें कोई शाम आख़िरी शाम हमारे साथ ये हर एक शाम होता है
Umair Najmi
81 likes
उस के हाथों में जो ख़ंजर है ज़्यादा तेज है और फिर बचपन से ही उस का निशाना तेज है जब कभी उस पार जाने का ख़याल आता मुझे कोई आहिस्ता से कहता था की दरिया तेज है आज मिलना था बिछड़ जाने की निय्यत से हमें आज भी वो देर से पहुँचा है कितना तेज है अपना सब कुछ हार के लौट आए हो न मेरे पास मैं तुम्हें कहता भी रहता की दुनिया तेज है आज उस के गाल चू में हैं तो अंदाज़ा हुआ चाय अच्छी है मगर थोडा सा मीठा तेज है
Tehzeeb Hafi
220 likes
वो ज़माना गुज़र गया कब का था जो दीवाना मर गया कब का ढूँढ़ता था जो इक नई दुनिया लौट के अपने घर गया कब का वो जो लाया था हम को दरिया तक पार अकेले उतर गया कब का उस का जो हाल है वही जाने अपना तो ज़ख़्म भर गया कब का ख़्वाब-दर-ख़्वाब था जो शीराज़ा अब कहाँ है बिखर गया कब का
Javed Akhtar
62 likes
तमाशा-ए-दैर-ओ-हरम देखते हैं तुझे हर बहाने से हम देखते हैं हमारी तरफ़ अब वो कम देखते हैं वो नज़रें नहीं जिन को हम देखते हैं ज़माने के क्या क्या सितम देखते हैं हमीं जानते हैं जो हम देखते हैं
Dagh Dehlvi
84 likes
More from Anand Raj Singh
ख़ामोशी से उस की बस झगड़ा हुआ हर अँधेरा रूह का उजला हुआ धूप ने साए खरोंचे इस क़दर ज़िन्दगी का रंग चितकबरा हुआ यार ये तुकबंदियाँ क्यूँ कर भला शा'इरी करते थे उस का क्या हुआ बदहवा सेी दूर तक फैली हुई मैं कि बच्चा भीड़ में खोया हुआ वो यक़ीनन आ गए हैं लौट कर वर्ना कैसे शहर सतरंगा हुआ
Anand Raj Singh
15 likes
ख़्वाब तुम्हारे आते हैं इतराते हैं हम जब जब सो जाते हैं इतराते हैं उस पर मरने वाले जितने लड़के हैं मुझ सेे मिलने आते हैं इतराते हैं सरकारी दफ्तर में बेटा नौकर है पापा मिल कर आते हैं इतराते हैं हम तो ख़ामोशी में डूबे हैं लेकिन ज़ख़्म हमारे गाते हैं इतराते हैं मैं ऐसा गुमनाम हुआ हूँ लोग मुझे मेरा शे'र सुनाते हैं इतराते हैं
Anand Raj Singh
24 likes
अगर तू बे-वफ़ा है ध्यान रखना मुझे सब कुछ पता है ध्यान रखना बिछड़ते वक़्त हम ने कह दिया था हमारा दिल दुखा है ध्यान रखना ख़ुदा जिस की मोहब्बत में बनी हो वो कइयों का ख़ुदा है ध्यान रखना जिसे तुम दोस्त केवल जानती हो वो तुम को चाहता है ध्यान रखना
Anand Raj Singh
54 likes
यही अपनी कहानी थी, मियाँ पहले बहुत पहले वो लड़की जाँ हमारी थी, मियाँ पहले बहुत पहले वहम मुझ को ये भाता है,अभी मेरी दिवानी है मगर मेरी दिवानी थी, मियाँ पहले बहुत पहले रक़ीब आ कर बताते हैं यहाँ तिल है, वहाँ तिल है हमें ये जानकारी थी मियाँ पहले, बहुत पहले अदब से माँग कर माफ़ी भरी महफ़िल ये कहता हूँ वो लड़की ख़ानदानी थी, मियाँ पहले बहुत पहले
Anand Raj Singh
526 likes
Similar Writers
Our suggestions based on Anand Raj Singh.
Similar Moods
More moods that pair well with Anand Raj Singh's ghazal.







