न सोचा था ये दिल लगाने से पहले कि टूटेगा दिल मुस्कुराने से पहले उमीदों का सूरज न चमका न डूबा गहन पड़ गया जगमगाने से पहले अगर ग़म उठाना था क़िस्मत में अपनी ख़ुशी क्यूँँ मिली ग़म उठाने से पहले कहो बिजलियों से न दिल को जलाएँ मुझे फूँक दें घर जलाने से पहले
Related Ghazal
सीना दहक रहा हो तो क्या चुप रहे कोई क्यूँँ चीख़ चीख़ कर न गला छील ले कोई साबित हुआ सुकून-ए-दिल-ओ-जाँ कहीं नहीं रिश्तों में ढूँढ़ता है तो ढूँडा करे कोई तर्क-ए-तअल्लुक़ात कोई मसअला नहीं ये तो वो रास्ता है कि बस चल पड़े कोई दीवार जानता था जिसे मैं वो धूल थी अब मुझ को ए'तिमाद की दावत न दे कोई मैं ख़ुद ये चाहता हूँ कि हालात हों ख़राब मेरे ख़िलाफ़ ज़हर उगलता फिरे कोई ऐ शख़्स अब तो मुझ को सभी कुछ क़ुबूल है ये भी क़ुबूल है कि तुझे छीन ले कोई हाँ ठीक है मैं अपनी अना का मरीज़ हूँ आख़िर मेरे मिज़ाज में क्यूँँ दख़्ल दे कोई इक शख़्स कर रहा है अभी तक वफ़ा का ज़िक्र काश उस ज़बाँ-दराज़ का मुँह नोच ले कोई
Jaun Elia
77 likes
ज़बाँ तो खोल नज़र तो मिला जवाब तो दे मैं कितनी बार लुटा हूँ मुझे हिसाब तो दे तेरे बदन की लिखावट में है उतार चढ़ाव मैं तुझे कैसे पढूँगा मुझे किताब तो दे तेरा सवाल है साक़ी कि ज़िंदगी क्या है? जवाब देता हूँ पहले मुझे शराब तो दे
Rahat Indori
190 likes
मेरे लिए तो इश्क़ का वा'दा है शा'इरी आधा सुरूर तुम हो तो आधा है शा'इरी रुद्राक्ष हाथ में है तो सीने में ओम है कृष्णा है मेरा दिल मेरी राधा है शा'इरी अपना तो मेल जोल ही बस आशिकों से है दरवेश का बस एक लबादा है शा'इरी हो आश्ना कोई तो दिखाती है अपना रंग बे रम्ज़ियों के वास्ते सादा है शा'इरी तुम सामने हो और मेरी दस्तरस में हो इस वक़्त मेरे दिल का इरादा है शा'इरी भगवान हो ख़ुदा हो मुहब्बत हो या बदन जिस सम्त भी चलो यही जादा है शा'इरी इस लिए भी इश्क़ ही लिखता हूँ मैं अली मेरा किसी से आख़री वा'दा है शा'इरी
Ali Zaryoun
70 likes
मेरे दिल में ये तेरे सिवा कौन है? तू नहीं है तो तेरी जगह कौन है? हम मोहब्बत में हारे हुए लोग हैं और मोहब्बत में जीता हुआ कौन है? मेरे पहलू से उठ के गया कौन है? तू नहीं है तो तेरी जगह कौन है? तू ने जाते हुए ये बताया नहीं मैं तेरा कौन हूँ तू मेरा कौन है
Tehzeeb Hafi
145 likes
चला है सिलसिला कैसा ये रातों को मनाने का तुम्हें हक़ दे दिया किस ने दियों के दिल दुखाने का इरादा छोड़िए अपनी हदों से दूर जाने का ज़माना है ज़माने की निगाहों में न आने का कहाँ की दोस्ती किन दोस्तों की बात करते हो मियाँ दुश्मन नहीं मिलता कोई अब तो ठिकाने का निगाहों में कोई भी दूसरा चेहरा नहीं आया भरोसा ही कुछ ऐसा था तुम्हारे लौट आने का ये मैं ही था बचा के ख़ुद को ले आया किनारे तक समुंदर ने बहुत मौक़ा' दिया था डूब जाने का
Waseem Barelvi
103 likes
More from Shakeel Badayuni
मिरी ज़िंदगी पे न मुस्कुरा मुझे ज़िंदगी का अलम नहीं जिसे तेरे ग़म से हो वास्ता वो ख़िज़ाँ बहार से कम नहीं मिरा कुफ़्र हासिल-ए-ज़ोहद है मिरा ज़ोहद हासिल-ए-कुफ़्र है मिरी बंदगी वो है बंदगी जो रहीन-ए-दैर-ओ-हरम नहीं मुझे रास आएँ ख़ुदा करे यही इश्तिबाह की साअ'तें उन्हें ऐतबार-ए-वफ़ा तो है मुझे ऐतबार-ए-सितम नहीं वही कारवाँ वही रास्ते वही ज़िंदगी वही मरहले मगर अपने अपने मक़ाम पर कभी तुम नहीं कभी हम नहीं न वो शान-ए-जब्र-ए-शबाब है न वो रंग-ए-क़हर-ए-इताब है दिल-ए-बे-क़रार पे इन दिनों है सितम यही कि सितम नहीं न फ़ना मिरी न बक़ा मिरी मुझे ऐ 'शकील' न ढूँढ़िए मैं किसी का हुस्न-ए-ख़याल हूँ मिरा कुछ वजूद ओ अदम नहीं
Shakeel Badayuni
5 likes
कोई आरज़ू नहीं है कोई मुद्दआ' नहीं है तिरा ग़म रहे सलामत मिरे दिल में क्या नहीं है कहाँ जाम-ए-ग़म की तल्ख़ी कहाँ ज़िंदगी का दरमाँ मुझे वो दवा मिली है जो मिरी दवा नहीं है तू बचाए लाख दामन मिरा फिर भी है ये दावा तिरे दिल में मैं ही मैं हूँ कोई दूसरा नहीं है तुम्हें कह दिया सितम-गर ये क़ुसूर था ज़बां का मुझे तुम मुआ'फ़ कर दो मिरा दिल बुरा नहीं है मुझे दोस्त कहने वाले ज़रा दोस्ती निभा दे ये मुतालबा है हक़ का कोई इल्तिजा नहीं है ये उदास उदास चेहरे ये हसीं हसीं तबस्सुम तिरी अंजुमन में शायद कोई आइना नहीं है मिरी आँख ने तुझे भी ब-ख़ुदा 'शकील' पाया मैं समझ रहा था मुझ सा कोई दूसरा नहीं है
Shakeel Badayuni
10 likes
कैसे कह दूँ की मुलाक़ात नहीं होती है रोज़ मिलते हैं मगर बात नहीं होती है आप लिल्लाह न देखा करें आईना कभी दिल का आ जाना बड़ी बात नहीं होती है छुप के रोता हूँ तिरी याद में दुनिया भर से कब मिरी आँख से बरसात नहीं होती है हाल-ए-दिल पूछने वाले तिरी दुनिया में कभी दिन तो होता है मगर रात नहीं होती है जब भी मिलते हैं तो कहते हैं कि कैसे हो 'शकील' इस से आगे तो कोई बात नहीं होती है
Shakeel Badayuni
9 likes
मेरे हम-नफ़स मेरे हम-नवा मुझे दोस्त बन के दग़ा न दे मैं हूँ दर्द-ए-इश्क़ से जाँ-ब-लब मुझे ज़िंदगी की दुआ न दे मेरे दाग़-ए-दिल से है रौशनी इसी रौशनी से है ज़िंदगी मुझे डर है ऐ मिरे चारा-गर ये चराग़ तू ही बुझा न दे मुझे छोड़ दे मिरे हाल पर तिरा क्या भरोसा है चारा-गर ये तिरी नवाज़िश-ए-मुख़्तसर मिरा दर्द और बढ़ा न दे मेरा अज़्म इतना बुलंद है कि पराए शोलों का डर नहीं मुझे ख़ौफ़ आतिश-ए-गुल से है ये कहीं चमन को जला न दे वो उठे हैं ले के ख़ुम-ओ-सुबू अरे ओ 'शकील' कहाँ है तू तिरा जाम लेने को बज़्म में कोई और हाथ बढ़ा न दे
Shakeel Badayuni
9 likes
अब तो ख़ुशी का ग़म है न ग़म की ख़ुशी मुझे बे-हिस बना चुकी है बहुत ज़िंदगी मुझे वो वक़्त भी ख़ुदा न दिखाए कभी मुझे उन की नदामतों पे हो शर्मिंदगी मुझे रोने पे अपने उन को भी अफ़्सुर्दा देख कर यूँँ बन रहा हूँ जैसे अब आई हँसी मुझे यूँँंदीजिए फ़रेब-ए-मोहब्बत कि उम्र भर मैं ज़िंदगी को याद करूँँ ज़िंदगी मुझे रखना है तिश्ना-काम तो साक़ी बस इक नज़र सैराब कर न दे मिरी तिश्ना-लबी मुझे पाया है सब ने दिल मगर इस दिल के बावजूद इक शय मिली है दिल में खटकती हुई मुझे राज़ी हों या ख़फ़ा हों वो जो कुछ भी हों 'शकील' हर हाल में क़ुबूल है उन की ख़ुशी मुझे
Shakeel Badayuni
2 likes
Similar Writers
Our suggestions based on Shakeel Badayuni.
Similar Moods
More moods that pair well with Shakeel Badayuni's ghazal.







