ghazalKuch Alfaaz

पा-ब-ज़ंजीर सही ज़मज़मा-ख़्वाँ हैं हम लोग महफ़िल-ए-वक़्त तिरी रूह-ए-रवाँ हैं हम लोग दोश पर बार-ए-शब-ए-ग़म लिए गुल की मानिंद कौन समझे कि मोहब्बत की ज़बाँ हैं हम लोग ख़ूब पाया है सिला तेरी परस्तारी का देख ऐ सुब्ह-ए-तरब आज कहाँ हैं हम लोग इक मता-ए-दिल-ओ-जाँ पास थी सो हार चुके हाए ये वक़्त कि अब ख़ुद पे गराँ हैं हम लोग निकहत-ए-गुल की तरह नाज़ से चलने वालो हम भी कहते थे कि आसूदा-ए-जाँ हैं हम लोग कोई बतलाए कि कैसे ये ख़बर आम करें ढूँडती है जिसे दुनिया वो निशाँ हैं हम लोग क़िस्मत-ए-शब-ज़दगाँ जाग ही जाएगी 'अलीम' जरस-ए-क़ाफ़िला-ए-ख़ुश-ख़बराँ हैं हम लोग

Related Ghazal

ख़ामोश लब हैं झुकी हैं पलकें, दिलों में उल्फ़त नई नई है अभी तक़ल्लुफ़ है गुफ़्तगू में, अभी मोहब्बत नई नई है अभी न आएँगी नींद तुम को, अभी न हम को सुकूँ मिलेगा अभी तो धड़केगा दिल ज़ियादा, अभी मुहब्बत नई नई है बहार का आज पहला दिन है, चलो चमन में टहल के आएँ फ़ज़ा में ख़ुशबू नई नई है गुलों में रंगत नई नई है जो ख़ानदानी रईस हैं वो मिज़ाज रखते हैं नर्म अपना तुम्हारा लहजा बता रहा है, तुम्हारी दौलत नई नई है ज़रा सा क़ुदरत ने क्या नवाज़ा के आके बैठे हो पहली सफ़ में अभी क्यूँ उड़ने लगे हवा में अभी तो शोहरत नई नई है बमों की बरसात हो रही है, पुराने जांबाज़ सो रहे हैं ग़ुलाम दुनिया को कर रहा है वो जिस की ताक़त नई नई है

Shabeena Adeeb

232 likes

कैसे उस ने ये सब कुछ मुझ सेे छुप कर बदला चेहरा बदला रस्ता बदला बा'द में घर बदला मैं उस के बारे में ये कहता था लोगों से मेरा नाम बदल देना वो शख़्स अगर बदला वो भी ख़ुश था उस ने दिल देकर दिल माँगा है मैं भी ख़ुश हूँ मैं ने पत्थर से पत्थर बदला मैं ने कहा क्या मेरी ख़ातिर ख़ुद को बदलोगे और फिर उस ने नज़रें बदलीं और नंबर बदला

Tehzeeb Hafi

435 likes

अब के हम बिछड़े तो शायद कभी ख़्वाबों में मिलें जिस तरह सूखे हुए फूल किताबों में मिलें ढूँढ़ उजड़े हुए लोगों में वफ़ा के मोती ये ख़ज़ाने तुझे मुमकिन है ख़राबों में मिलें ग़म-ए-दुनिया भी ग़म-ए-यार में शामिल कर लो नशा बढ़ता है शराबें जो शराबों में मिलें तू ख़ुदा है न मिरा इश्क़ फ़रिश्तों जैसा दोनों इंसाँ हैं तो क्यूँँ इतने हिजाबों में मिलें आज हम दार पे खींचे गए जिन बातों पर क्या अजब कल वो ज़माने को निसाबों में मिलें अब न वो मैं न वो तू है न वो माज़ी है 'फ़राज़' जैसे दो शख़्स तमन्ना के सराबों में मिलें

Ahmad Faraz

130 likes

किया बादलों में सफ़र ज़िंदगी भर ज़मीं पर बनाया न घर ज़िंदगी भर सभी ज़िंदगी के मज़े लूटते हैं न आया हमें ये हुनर ज़िंदगी भर मोहब्बत रही चार दिन ज़िंदगी में रहा चार दिन का असर ज़िंदगी भर

Anwar Shaoor

95 likes

वो मुँह लगाता है जब कोई काम होता है जो उस का होता है समझो ग़ुलाम होता है किसी का हो के दुबारा न आना मेरी तरफ़ मोहब्बतों में हलाला हराम होता है इसे भी गिनते हैं हम लोग अहल-ए-ख़ाना में हमारे याँ तो शजर का भी नाम होता है तुझ ऐसे शख़्स के होते हैं ख़ास दोस्त बहुत तुझ ऐसा शख़्स बहुत जल्द आम होता है कभी लगी है तुम्हें कोई शाम आख़िरी शाम हमारे साथ ये हर एक शाम होता है

Umair Najmi

81 likes

More from Obaidullah Aleem

हिज्र करते या कोई वस्ल गुज़ारा करते हम बहर-हाल बसर ख़्वाब तुम्हारा करते एक ऐसी भी घड़ी इश्क़ में आई थी कि हम ख़ाक को हाथ लगाते तो सितारा करते अब तो मिल जाओ हमें तुम कि तुम्हारी ख़ातिर इतनी दूर आ गए दुनिया से किनारा करते मेहव-ए-आराइश-ए-रुख़ है वो क़यामत सर-ए-बाम आँख अगर आईना होती तो नज़ारा करते एक चेहरे में तो मुमकिन नहीं इतने चेहरे किस से करते जो कोई इश्क़ दोबारा करते जब है ये ख़ाना-ए-दिल आप की ख़ल्वत के लिए फिर कोई आए यहाँ कैसे गवारा करते कौन रखता है अँधेरे में दिया आँख में ख़्वाब तेरी जानिब ही तिरे लोग इशारा करते ज़र्फ़-ए-आईना कहाँ और तिरा हुस्न कहाँ हम तिरे चेहरे से आईना सँवारा करते

Obaidullah Aleem

1 likes

वो रात बे-पनाह थी और मैं ग़रीब था वो जिस ने ये चराग़ जलाया अजीब था वो रौशनी कि आँख उठाई नहीं गई कल मुझ से मेरा चाँद बहुत ही क़रीब था देखा मुझे तो तब्अ रवाँ हो गई मिरी वो मुस्कुरा दिया तो मैं शाइ'र अदीब था रखता न क्यूँँ मैं रूह ओ बदन उस के सामने वो यूँँ भी था तबीब वो यूँँ भी तबीब था हर सिलसिला था उस का ख़ुदा से मिला हुआ चुप हो कि लब-कुशा हो बला का ख़तीब था मौज-ए-नशात ओ सैल-ए-ग़म-ए-जाँ थे एक साथ गुलशन में नग़्मा-संज अजब अंदलीब था मैं भी रहा हूँ ख़ल्वत-ए-जानाँ में एक शाम ये ख़्वाब है या वाक़ई मैं ख़ुश-नसीब था हर्फ़-ए-दुआ ओ दस्त-ए-सख़ावत के बाब में ख़ुद मेरा तजरबा है वो बे-हद नजीब था देखा है उस को ख़ल्वत ओ जल्वत में बार-हा वो आदमी बहुत ही अजीब-ओ-ग़रीब था लिक्खो तमाम उम्र मगर फिर भी तुम 'अलीम' उस को दिखा न पाओ वो ऐसा हबीब था

Obaidullah Aleem

0 likes

अज़ीज़ इतना ही रक्खो कि जी सँभल जाए अब इस क़दर भी न चाहो कि दम निकल जाए मिले हैं यूँँ तो बहुत आओ अब मिलें यूँँ भी कि रूह गर्मी-ए-अनफ़ास से पिघल जाए मोहब्बतों में अजब है दिलों को धड़का सा कि जाने कौन कहाँ रास्ता बदल जाए ज़हे वो दिल जो तमन्ना-ए-ताज़ा-तर में रहे ख़ोशा वो उम्र जो ख़्वाबों ही में बहल जाए मैं वो चराग़ सर-ए-रहगुज़ार-ए-दुनिया हूँ जो अपनी ज़ात की तन्हाइयों में जल जाए हर एक लहजा यही आरज़ू यही हसरत जो आग दिल में है वो शे'र में भी ढल जाए

Obaidullah Aleem

1 likes

बना गुलाब तो काँटे चुभा गया इक शख़्स हुआ चराग़ तो घर ही जला गया इक शख़्स तमाम रंग मिरे और सारे ख़्वाब मिरे फ़साना थे कि फ़साना बना गया इक शख़्स मैं किस हवा में उड़ूँ किस फ़ज़ा में लहराऊँ दुखों के जाल हर इक सू बिछा गया इक शख़्स पलट सकूँ ही न आगे ही बढ़ सकूँ जिस पर मुझे ये कौन से रस्ते लगा गया इक शख़्स मोहब्बतें भी अजब उस की नफ़रतें भी कमाल मिरी ही तरह का मुझ में समा गया इक शख़्स मोहब्बतों ने किसी की भुला रखा था उसे मिले वो ज़ख़्म कि फिर याद आ गया इक शख़्स खुला ये राज़ कि आईना-ख़ाना है दुनिया और उस में मुझ को तमाशा बना गया इक शख़्स

Obaidullah Aleem

1 likes

अज़ाब आए थे ऐसे कि फिर न घर से गए वो ज़िंदा लोग मिरे घर के जैसे मर से गए हज़ार तरह के सद में उठाने वाले लोग न जाने क्या हुआ इक आन में बिखर से गए बिछड़ने वालों का दुख हो तो सोच लेना यही कि इक नवा-ए-परेशाँ थे रहगुज़र से गए हज़ार राह चले फिर वो रहगुज़र आई कि इक सफ़र में रहे और हर सफ़र से गए कभी वो जिस्म हुआ और कभी वो रूह तमाम उसी के ख़्वाब थे आँखों में हम जिधर से गए ये हाल हो गया आख़िर तिरी मोहब्बत में कि चाहते हैं तुझे और तिरी ख़बर से गए मिरा ही रंग थे तो क्यूँँ न बस रहे मुझ में मिरा ही ख़्वाब थे तो क्यूँँ मिरी नज़र से गए जो ज़ख़्म ज़ख़्म-ए-ज़बाँ भी है और नुमू भी है तो फिर ये वहम है कैसा कि हम हुनर से गए

Obaidullah Aleem

1 likes

Similar Writers

View All ›

Our suggestions based on Obaidullah Aleem.

Similar Moods

View All ›

More moods that pair well with Obaidullah Aleem's ghazal.