ghazalKuch Alfaaz

परिंदे की परवाज सुनाई दी है गगन में कोई आवाज सुनाई दी है ये कांसा टूटा या दिल था किसी का सिक्कों के बिखरने की आवाज सुनाई दी है मैं सोचता था दिल धड़कता तो होगा मुद्दतों बा'द आज आवाज सुनाई दी है मैं जब भी किसी अनजान शहर से गुजरा मुझे एक जानी पहचानी आवाज सुनाई दी है याद तुम्हारी बारहा तो नहीं आई मगर मुझे अक्सर तुम्हारी आवाज सुनाई दी है

Related Ghazal

वो बे-वफ़ा है तो क्या मत कहो बुरा उस को कि जो हुआ सो हुआ ख़ुश रखे ख़ुदा उस को नज़र न आए तो उस की तलाश में रहना कहीं मिले तो पलट कर न देखना उस को वो सादा-ख़ू था ज़माने के ख़म समझता क्या हवा के साथ चला ले उड़ी हवा उस को वो अपने बारे में कितना है ख़ुश-गुमाँ देखो जब उस को मैं भी न देखूँ तो देखना उस को अभी से जाना भी क्या उस की कम-ख़याली पर अभी तो और बहुत होगा सोचना उस को उसे ये धुन कि मुझे कम से कम उदास रखे मिरी दु'आ कि ख़ुदा दे ये हौसला उस को पनाह ढूँढ़ रही है शब-ए-गिरफ़्ता-दिलाँ कोई बताओ मिरे घर का रास्ता उस को ग़ज़ल में तज़्किरा उस का न कर 'नसीर' कि अब भुला चुका वो तुझे तू भी भूल जा उस को

Naseer Turabi

244 likes

ख़ामोश लब हैं झुकी हैं पलकें, दिलों में उल्फ़त नई नई है अभी तक़ल्लुफ़ है गुफ़्तगू में, अभी मोहब्बत नई नई है अभी न आएँगी नींद तुम को, अभी न हम को सुकूँ मिलेगा अभी तो धड़केगा दिल ज़ियादा, अभी मुहब्बत नई नई है बहार का आज पहला दिन है, चलो चमन में टहल के आएँ फ़ज़ा में ख़ुशबू नई नई है गुलों में रंगत नई नई है जो ख़ानदानी रईस हैं वो मिज़ाज रखते हैं नर्म अपना तुम्हारा लहजा बता रहा है, तुम्हारी दौलत नई नई है ज़रा सा क़ुदरत ने क्या नवाज़ा के आके बैठे हो पहली सफ़ में अभी क्यूँ उड़ने लगे हवा में अभी तो शोहरत नई नई है बमों की बरसात हो रही है, पुराने जांबाज़ सो रहे हैं ग़ुलाम दुनिया को कर रहा है वो जिस की ताक़त नई नई है

Shabeena Adeeb

232 likes

कैसे उस ने ये सब कुछ मुझ सेे छुप कर बदला चेहरा बदला रस्ता बदला बा'द में घर बदला मैं उस के बारे में ये कहता था लोगों से मेरा नाम बदल देना वो शख़्स अगर बदला वो भी ख़ुश था उस ने दिल देकर दिल माँगा है मैं भी ख़ुश हूँ मैं ने पत्थर से पत्थर बदला मैं ने कहा क्या मेरी ख़ातिर ख़ुद को बदलोगे और फिर उस ने नज़रें बदलीं और नंबर बदला

Tehzeeb Hafi

435 likes

अब के हम बिछड़े तो शायद कभी ख़्वाबों में मिलें जिस तरह सूखे हुए फूल किताबों में मिलें ढूँढ़ उजड़े हुए लोगों में वफ़ा के मोती ये ख़ज़ाने तुझे मुमकिन है ख़राबों में मिलें ग़म-ए-दुनिया भी ग़म-ए-यार में शामिल कर लो नशा बढ़ता है शराबें जो शराबों में मिलें तू ख़ुदा है न मिरा इश्क़ फ़रिश्तों जैसा दोनों इंसाँ हैं तो क्यूँँ इतने हिजाबों में मिलें आज हम दार पे खींचे गए जिन बातों पर क्या अजब कल वो ज़माने को निसाबों में मिलें अब न वो मैं न वो तू है न वो माज़ी है 'फ़राज़' जैसे दो शख़्स तमन्ना के सराबों में मिलें

Ahmad Faraz

130 likes

उसूलों पर जहाँ आँच आए टकराना ज़रूरी है जो ज़िंदा हो तो फिर ज़िंदा नज़र आना ज़रूरी है नई 'उम्रों की ख़ुदमुख़्तारियों को कौन समझाये कहाँ से बच के चलना है कहाँ जाना ज़रूरी है थके हारे परिंदे जब बसेरे के लिए लौटें सलीक़ामन्द शाख़ों का लचक जाना ज़रूरी है बहुत बेबाक आँखों में तअल्लुक़ टिक नहीं पाता मुहब्बत में कशिश रखने को शर्माना ज़रूरी है सलीक़ा ही नहीं शायद उसे महसूस करने का जो कहता है ख़ुदा है तो नज़र आना ज़रूरी है मेरे होंठों पे अपनी प्यास रख दो और फिर सोचो कि इस के बा'द भी दुनिया में कुछ पाना ज़रूरी है

Waseem Barelvi

107 likes

More from Murli Dhakad

इसी उलझन में उम्र सारी बसर की ये छाया सूरज की है या शजर की एक दिन मैं अपने घर मेहमान हुआ ताक पर रख दी आवारगी ज़िन्दगी भर की मैं ने हादसों से अपनी झोली भर ली जैसे कमाई हो किसी लंबे सफ़र की कोई इतना मुतमईन कैसे हो सकता है जाम भी ना लिया ज़िन्दगी भी बसर की दिन तो कयामत था गुज़ारा नहीं गया रात तो ज़िन्दगी थी सो बसर की हाँ फसाना तो मैं भूल गया लेकिन कुछ गलियाँ याद है तेरे शहर की

Murli Dhakad

1 likes

हम सब को इसी हैरत में मर जाना है कि मर के फिर किधर जाना है अच्छा हो गर हो बैचेनी का कोई सबब ये क्या कि पता ही नहीं क्या पाना है मेरे पास रखे हैं बहुत से काग़ज़ के फूल क्या तुम्हारी नजर में कोई बुतख़ाना है एक तो गिला न कर सका बारिशों का और उस पर शौक तो ये है कि नहाना है क्या कभी शाम की आँखों में तुम ने डूबते सूरज के दर्द को पहचाना है

Murli Dhakad

8 likes

मुजाहिद की दास्तान है ख़्वाब मेरे उम्र भर की थकान है ख़्वाब मेरे परिंदे तो सभी है पिंजरों में क़ैद पतंगों का आसमान है ख़्वाब मेरे जहाँ सभी मुसाफिर थक हार के पहुंचे जन्नतों का शमशान है ख़्वाब मेरे मैं इस मकाँ से उस मकाँ में दर-ब-दर दीवारों के दरमियान है ख़्वाब मेरे रात भी बदल के सुब्ह हो गई अब तलक वीरान है ख़्वाब मेरे

Murli Dhakad

7 likes

Similar Writers

View All ›

Our suggestions based on Murli Dhakad.

Similar Moods

View All ›

More moods that pair well with Murli Dhakad's ghazal.