ghazalKuch Alfaaz

वो जो मुमकिन न हो मुमकिन ये बना देता है ख़्वाब दरिया के किनारों को मिला देता है ज़िंदगी भर की रियाज़त मिरी बे-कार गई इक ख़याल आया था बदले में वो क्या देता है अब मुझे लगता है दुश्मन मिरा अपना चेहरा मुझ से पहले ये मिरा हाल बता देता है चंद जुमले वो अदा करता है ऐसे ढब से मेरे अफ़्कार की बुनियाद हिला देता है ये भी एजाज़-ए-मोहब्बत है कि रोने वाला रोते रोते तुझे हँसने की दुआ देता है ज़िंदगी जंग है आसाब की और ये भी सुनो इश्क़ आसाब को मज़बूत बना देता है बैठे बैठे उसे क्या होता है जाने 'तैमूर' जलता सिगरेट वो हथेली पे बुझा देता है ये जहाँ इस लिए अच्छा नहीं लगता 'तैमूर' जब भी देता है मुझे तेरा गिला देता है

Related Ghazal

ये मैं ने कब कहा कि मेरे हक़ में फ़ैसला करे अगर वो मुझ से ख़ुश नहीं है तो मुझे जुदा करे मैं उस के साथ जिस तरह गुज़ारता हूँ ज़िंदगी उसे तो चाहिए कि मेरा शुक्रिया अदा करे मेरी दुआ है और इक तरह से बद-दुआ भी है ख़ुदा तुम्हें तुम्हारे जैसी बेटियाँ अता करे बना चुका हूँ मैं मोहब्बतों के दर्द की दवा अगर किसी को चाहिए तो मुझ सेे राब्ता करे

Tehzeeb Hafi

292 likes

अब के हम बिछड़े तो शायद कभी ख़्वाबों में मिलें जिस तरह सूखे हुए फूल किताबों में मिलें ढूँढ़ उजड़े हुए लोगों में वफ़ा के मोती ये ख़ज़ाने तुझे मुमकिन है ख़राबों में मिलें ग़म-ए-दुनिया भी ग़म-ए-यार में शामिल कर लो नशा बढ़ता है शराबें जो शराबों में मिलें तू ख़ुदा है न मिरा इश्क़ फ़रिश्तों जैसा दोनों इंसाँ हैं तो क्यूँँ इतने हिजाबों में मिलें आज हम दार पे खींचे गए जिन बातों पर क्या अजब कल वो ज़माने को निसाबों में मिलें अब न वो मैं न वो तू है न वो माज़ी है 'फ़राज़' जैसे दो शख़्स तमन्ना के सराबों में मिलें

Ahmad Faraz

130 likes

किया बादलों में सफ़र ज़िंदगी भर ज़मीं पर बनाया न घर ज़िंदगी भर सभी ज़िंदगी के मज़े लूटते हैं न आया हमें ये हुनर ज़िंदगी भर मोहब्बत रही चार दिन ज़िंदगी में रहा चार दिन का असर ज़िंदगी भर

Anwar Shaoor

95 likes

वो ज़माना गुज़र गया कब का था जो दीवाना मर गया कब का ढूँढ़ता था जो इक नई दुनिया लौट के अपने घर गया कब का वो जो लाया था हम को दरिया तक पार अकेले उतर गया कब का उस का जो हाल है वही जाने अपना तो ज़ख़्म भर गया कब का ख़्वाब-दर-ख़्वाब था जो शीराज़ा अब कहाँ है बिखर गया कब का

Javed Akhtar

62 likes

सफ़र में धूप तो होगी जो चल सको तो चलो सभी हैं भीड़ में तुम भी निकल सको तो चलो किसी के वास्ते राहें कहाँ बदलती हैं तुम अपने आप को ख़ुद ही बदल सको तो चलो यहाँ किसी को कोई रास्ता नहीं देता मुझे गिरा के अगर तुम सँभल सको तो चलो कहीं नहीं कोई सूरज धुआँ धुआँ है फ़ज़ा ख़ुद अपने आप से बाहर निकल सको तो चलो यही है ज़िंदगी कुछ ख़्वाब चंद उम्मीदें इन्हीं खिलौनों से तुम भी बहल सको तो चलो

Nida Fazli

61 likes

More from Taimur Hasan

वफ़ा का ज़िक्र छिड़ा था कि रात बीत गई अभी तो रंग जमा था कि रात बीत गई मिरी तरफ़ चली आती है नींद ख़्वाब लिए अभी ये मुज़्दा सुना था कि रात बीत गई मैं रात ज़ीस्त का क़िस्सा सुनाने बैठ गया अभी शुरूअ किया था कि रात बीत गई यहाँ तो चारों तरफ़ अब तलक अँधेरा है किसी ने मुझ से कहा था कि रात बीत गई ये क्या तिलिस्म ये पल भर में रात आ भी गई अभी तो मैं ने सुना था कि रात बीत गई शब आज की वो मिरे नाम करने वाला है ये इंकिशाफ़ हुआ था कि रात बीत गई नवेद-ए-सुब्ह जो सब को सुनाता फिरता था वो मुझ से पूछ रहा था कि रात बीत गई उठे थे हाथ दुआ के लिए कि रात कटे दुआ में ऐसा भी क्या था कि रात बीत गई ख़ुशी ज़रूर थी 'तैमूर' दिन निकलने की मगर ये ग़म भी सिवा था कि रात बीत गई

Taimur Hasan

0 likes

वो कम-सुख़न न था पर बात सोच कर करता यही सलीक़ा उसे सब में मो'तबर करता न जाने कितनी ग़लत-फ़हमियाँ जनम लेतीं मैं अस्ल बात से पहलू-तही अगर करता मैं सोचता हूँ कहाँ बात इस क़दर बढ़ती अगर मैं तेरे रवय्ये से दर-गुज़र करता मिरा अदू तो था इल्म-उल-कलाम का माहिर मिरे ख़िलाफ़ ज़माने को बोल कर करता अकेले जंग लड़ी जीत ली तो सब ने कहा पहुँचते हम भी अगर तू हमें ख़बर करता मिरी भी छाँव न होती अगर तुम्हारी तरह मैं इंहिसार बुज़ुर्गों के साए पर करता सफ़र में होती है पहचान कौन कैसा है ये आरज़ू थी मिरे साथ तू सफ़र करता गए दिनों में ये मामूल था मिरा 'तैमूर' ज़ियादा वक़्त मैं इक ख़्वाब में बसर करता

Taimur Hasan

0 likes

नहीं उड़ाऊँगा ख़ाक रोया नहीं करूँँगा करूँँगा मैं इश्क़ पर तमाशा नहीं करूँँगा मिरी मोहब्बत भी ख़ास है क्यूँँकि ख़ास हूँ मैं सो आम लोगों में ज़िक्र इस का नहीं करूँँगा उसे बताओ फ़रार का नाम तो नहीं इश्क़ जो कह रहा है मैं कार-ए-दुनिया नहीं करूँँगा कभी न सोचा था गुफ़्तुगू भी करूँँगा घंटों और अपनी बातों में ज़िक्र तेरा नहीं करूँँगा इरादतन जो किया है अब तक ग़लत किया है सो अब कोई काम बिल-इरादा नहीं करूँँगा तुझे मैं अपना नहीं समझता इसी लिए तो ज़माने तुझ से मैं कोई शिकवा नहीं करूँँगा मिरी तवज्जोह फ़क़त मिरे काम पर रहेगी मैं ख़ुद को साबित करूँँगा दावा नहीं करूँँगा अगर मैं हारा तो मान लूँगा शिकस्त अपनी तिरी तरह से कोई बहाना नहीं करूँँगा अगर किसी मस्लहत में पीछे हटा हूँ 'तैमूर' तो मत समझना कि अब मैं हमला नहीं करूँँगा

Taimur Hasan

0 likes

हम दुनिया से जब तंग आया करते हैं अपने साथ इक शाम मनाया करते हैं सूरज के उस जानिब बसने वाले लोग अक्सर हम को पास बुलाया करते हैं यूँँही ख़ुद से रूठा करते हैं पहले देर तलक फिर ख़ुद को मनाया करते हैं चुप रहते हैं उस के सामने जा कर हम यूँँ उस को चख याद दिलाया करते हैं नींदों के वीरान जज़ीरे पर हर शब ख़्वाबों का इक शहर बसाया करते हैं इन ख़्वाबों की क़ीमत हम से पूछ कि हम इन के सहारे उम्र बिताया करते हैं अब तो कोई भी दूर नहीं तो फिर 'तैमूर' हम ख़त किस के नाम लिखाया करते हैं

Taimur Hasan

0 likes

मोती नहीं हूँ रेत का ज़र्रा तो मैं भी हूँ दरिया तिरे वजूद का हिस्सा तो मैं भी हूँ ऐ क़हक़हे बिखेरने वाले तू ख़ुश भी है हँसने की बात छोड़ कि हँसता तो मैं भी हूँ मुझ में और उस में सिर्फ़ मुक़द्दर का फ़र्क़ है वर्ना वो शख़्स जितना है उतना तो मैं भी हूँ उस की तू सोच दुनिया में जिस का कोई नहीं तू किस लिए उदास है तेरा तो मैं भी हूँ इक एक कर के डूबते तारे बुझा गए मुझ को भी डूबना है सितारा तो मैं भी हूँ इक आइने में देख के आया है ये ख़याल मैं क्यूँँ न उस से कह दूँ कि तुझ सा तो मैं भी हूँ

Taimur Hasan

0 likes

Similar Writers

View All ›

Our suggestions based on Taimur Hasan.

Similar Moods

View All ›

More moods that pair well with Taimur Hasan's ghazal.