sherKuch Alfaaz

प्रेम की बात जब भी होती है दिल में इक बे-दिली सी होती है तुम जो सो पाओ तो बता देना चैन की नींद कैसी होती है

More from Aman Mishra 'Anant'

उलझा कर जिस को ये दुनिया रखती है सादा सी प्यारी सी अच्छी लड़की है

Aman Mishra 'Anant'

2 likes

हूँ यूँँ टूटा नहीं था जानता मैं मुझे मेरी हँसी से ख़ुश लगा मैं उसे मिलना तो था बेबाक होकर वो आई सामने तो बिछ गया मैं

Aman Mishra 'Anant'

1 likes

रोज़ रोने के बहाने ढूँढ़ते है बेबसी से अपने रिश्ते ख़ून के है देख लेंगे फिर ग़लत क्या है सही क्या आ अभी इक दूसरे को चूमते है

Aman Mishra 'Anant'

8 likes

बबूलों में किसी उलझे बदन सी होने लगती है जो तेरे बिन कोई छू ले चुभन सी होने लगती है बिना तन्हाई के इक पल रहा जाता नहीं मुझ सेे किसी से बात कर लूँ तो घुटन सी होने लगती है

Aman Mishra 'Anant'

5 likes

जब उस के ठुकराए आते है दुनिया से उकताए आते है पहले तुम आती थी सपनों में अब सपनों में साए आते है

Aman Mishra 'Anant'

10 likes

Similar Writers

View All ›

Our suggestions based on Aman Mishra 'Anant'.

Similar Moods

View All ›

More moods that pair well with Aman Mishra 'Anant''s sher.