प्यार से हम भी यूँँ ही डरते रहते हैं जाने फिर क्यूँ तुम पे मरते रहते हैं
Related Sher
ये अलग बात कि ख़ामोश खड़े रहते हैं फिर भी जो लोग बड़े हैं, वो बड़े रहते हैं
Rahat Indori
484 likes
कोई दिक़्क़त नहीं है गर तुम्हें उलझा सा लगता हूँ मैं पहली मर्तबा मिलने में सब को ऐसा लगता हूँ ज़रूरी तो नहीं हम साथ हैं तो कोई चक्कर हो वो मेरी दोस्त है और मैं उसे बस अच्छा लगता हूँ
Ali Zaryoun
521 likes
शाख़ों से टूट जाएँ वो पत्ते नहीं हैं हम आँधी से कोई कह दे कि औक़ात में रहे
Rahat Indori
435 likes
तरीक़े और भी हैं इस तरह परखा नहीं जाता चराग़ों को हवा के सामने रक्खा नहीं जाता मोहब्बत फ़ैसला करती है पहले चंद लम्हों में जहाँ पर इश्क़ होता है वहाँ सोचा नहीं जाता
Abrar Kashif
130 likes
अगर तुम हो तो घबराने की कोई बात थोड़ी है ज़रा सी बूँदा-बाँदी है बहुत बरसात थोड़ी है ये राह-ए-इश्क़ है इस में क़दम ऐसे ही उठते हैं मोहब्बत सोचने वालों के बस की बात थोड़ी है
Abrar Kashif
221 likes
More from Danish Balliavi
अपनी औक़ात व जज़्बात बता कर रख दो अपने दुश्मन की सभी हस्ती मिटा कर रख दो तुम को दिल्ली की सियासत नहीं जीने देगी ज़िंदा रहना है तो आतंक मचा कर रख दो
Danish Balliavi
3 likes
मुहब्बत का यही अब बन गया दस्तूर ऐ दानिश मिरे दिल में जो होता है वही है दूर ऐ दानिश
Danish Balliavi
4 likes
मुहब्बत का था जो मौसम सुहाना याद है लोगों मुझे वो बे-वफ़ाई का ज़माना याद है लोगों
Danish Balliavi
4 likes
मुहब्बत करने में अब जान हम भी ख़ूब डरते हैं जो ग़ाफ़िल हैं वही सब ऐसे वैसे काम करते हैं
Danish Balliavi
4 likes
मुहब्बत तेरी राहों में सताना ही मुक़द्दर है ग़मों की महफ़िलों को यूँँ सजाना ही मुक़द्दर है
Danish Balliavi
4 likes
Similar Writers
Our suggestions based on Danish Balliavi.
Similar Moods
More moods that pair well with Danish Balliavi's sher.







