तुम्हें मुझ से बिछड़ कर क्या मिला है ख़ुद ही देखो ना तुम अब भी पहले से ना-ख़ुश हो और मुझ से जुदा भी हो
Related Sher
तुम्हें हुस्न पर दस्तरस है मोहब्बत वोहब्बत बड़ा जानते हो तो फिर ये बताओ कि तुम उस की आँखों के बारे में क्या जानते हो ये जुग़राफ़िया फ़ल्सफ़ा साईकॉलोजी साइंस रियाज़ी वग़ैरा ये सब जानना भी अहम है मगर उस के घर का पता जानते हो
Tehzeeb Hafi
1279 likes
बिछड़ गए तो ये दिल उम्र भर लगेगा नहीं लगेगा लगने लगा है मगर लगेगा नहीं नहीं लगेगा उसे देख कर मगर ख़ुश है मैं ख़ुश नहीं हूँ मगर देख कर लगेगा नहीं
Umair Najmi
1244 likes
शायद मुझे किसी से मोहब्बत नहीं हुई लेकिन यक़ीन सब को दिलाता रहा हूँ मैं
Jaun Elia
839 likes
बिछड़ कर उस का दिल लग भी गया तो क्या लगेगा वो थक जाएगा और मेरे गले से आ लगेगा मैं मुश्किल में तुम्हारे काम आऊँ या ना आऊँ मुझे आवाज़ दे लेना तुम्हें अच्छा लगेगा
Tehzeeb Hafi
751 likes
हम वो हैं जो ख़ुदा को भूल गए तुम मेरी जान किस गुमान में हो
Jaun Elia
563 likes
More from Rajnishwar Chauhan 'Rajnish'
तभी तो अब के मेरी चाल में रवानी थी कि मैं ने पहले भी रस्ते की ख़ाक छानी थी मुझे तो तैरना था डूबना नहीं था ख़ैर ये बात तब की है जब मछली जल की रानी थी
Rajnishwar Chauhan 'Rajnish'
1 likes
अब आ कर क्या ही शाइ'र से सुनोगे तब आते जब वो याद आया हुआ था
Rajnishwar Chauhan 'Rajnish'
1 likes
सितम ये है मुझ को न सुनने से पहले तुम्हीं बोलते थे बता दो बता दो
Rajnishwar Chauhan 'Rajnish'
2 likes
ख़्वाब ही ने जगाए रक्खा है वर्ना आदम तो सो चुका होता
Rajnishwar Chauhan 'Rajnish'
1 likes
तुम को पता है क्या होता था रात के होने से पहले शाम की धूप के टुकड़े मेरी आँखों में चुभ जाते थे
Rajnishwar Chauhan 'Rajnish'
2 likes
Similar Writers
Our suggestions based on Rajnishwar Chauhan 'Rajnish'.
Similar Moods
More moods that pair well with Rajnishwar Chauhan 'Rajnish''s sher.







