ghazalKuch Alfaaz

ज़ेहन पर ज़ोर देने से भी याद नहीं आता कि हम क्या देखते थे सिर्फ़ इतना पता है कि हम आम लोगों से बिल्कुल जुदा देखते थे तब हमें अपने पुरखों से विरसे में आई हुई बद-दुआ याद आई जब कभी अपनी आँखों के आगे तुझे शहर जाता हुआ देखते थे सच बताएँ तो तेरी मोहब्बत ने ख़ुद पर तवज्जोह दिलाई हमारी तू हमें चूमता था तो घर जा के हम देर तक आईना देखते थे सारा दिन रेत के घर बनाते हुए और गिरते हुए बीत जाता शाम होते ही हम दूरबीनों में अपनी छतों से ख़ुदा देखते थे उस लड़ाई में दोनों तरफ़ कुछ सिपाही थे जो नींद में बोलते थे जंग टलती नहीं थी सिरों से मगर ख़्वाब में फ़ाख्ता देखते थे दोस्त किस को पता है कि वक़्त उस की आँखों से फिर किस तरह पेश आया हम इकट्ठे थे हँसते​ थे रोते थे इक दूसरे को बड़ा दखते थे

Tehzeeb Hafi55 Likes

Related Ghazal

सितम ढाते हुए सोचा करोगे हमारे साथ तुम ऐसा करोगे? अँगूठी तो मुझे लौटा रहे हो अँगूठी के निशाँ का क्या करोगे? मैं तुम सेे अब झगड़ता भी नहीं हूँ तो क्या इस बात पर झगड़ा करोगे? मेरा दामन तुम्हीं था में हुए हो मेरा दामन तुम्हीं मैला करोगे बताओ वा'दा कर के आओगे ना? के पिछली बार के जैसा करोगे? वो दुल्हन बन के रुख़्सत हो गई है कहाँ तक कार का पीछा करोगे? मुझे बस यूँँ ही तुम सेे पूछना था अगर मैं मर गया तो क्या करोगे?

Zubair Ali Tabish

140 likes

चादर की इज़्ज़त करता हूँ और पर्दे को मानता हूँ हर पर्दा पर्दा नहीं होता इतना मैं भी जानता हूँ सारे मर्द एक जैसे हैं तुम ने कैसे कह डाला मैं भी तो एक मर्द हूँ तुम को ख़ुद से बेहतर मानता हूँ मैं ने उस सेे प्यार किया है मिल्कियत का दावा नहीं वो जिस के भी साथ है मैं उस को भी अपना मानता हूँ चादर की इज़्ज़त करता हूँ और पर्दे को मानता हूँ हर पर्दा पर्दा नहीं होता इतना मैं भी जानता हूँ

Ali Zaryoun

105 likes

तमाशा-ए-दैर-ओ-हरम देखते हैं तुझे हर बहाने से हम देखते हैं हमारी तरफ़ अब वो कम देखते हैं वो नज़रें नहीं जिन को हम देखते हैं ज़माने के क्या क्या सितम देखते हैं हमीं जानते हैं जो हम देखते हैं

Dagh Dehlvi

84 likes

बग़ैर उस को बताए निभाना पड़ता है ये इश्क़ राज़ है इस को छुपाना पड़ता है मैं अपने ज़ेहन की ज़िदस बहुत परेशाँ हूँ तेरे ख़याल की चौखट पे आना पड़ता है तेरे बग़ैर ही अच्छे थे क्या मुसीबत है ये कैसा प्यार है हर दिन जताना पड़ता है

Mehshar Afridi

73 likes

कितने ऐश से रहते होंगे कितने इतराते होंगे जाने कैसे लोग वो होंगे जो उस को भाते होंगे शाम हुए ख़ुश-बाश यहाँ के मेरे पास आ जाते हैं मेरे बुझने का नज़्ज़ारा करने आ जाते होंगे वो जो न आने वाला है ना उस से मुझ को मतलब था आने वालों से क्या मतलब आते हैं आते होंगे उस की याद की बाद-ए-सबा में और तो क्या होता होगा यूँँही मेरे बाल हैं बिखरे और बिखर जाते होंगे यारो कुछ तो ज़िक्र करो तुम उस की क़यामत बाँहों का वो जो सिमटते होंगे उन में वो तो मर जाते होंगे मेरा साँस उखड़ते ही सब बैन करेंगे रोएँगे या'नी मेरे बा'द भी या'नी साँस लिए जाते होंगे

Jaun Elia

88 likes

More from Tehzeeb Hafi

अजीब ख़्वाब था उस के बदन में काई थी वो इक परी जो मुझे सब्ज़ करने आई थी वो इक चराग़-कदा जिस में कुछ नहीं था मेरा वो जल रही थी वो क़िंदील भी पराई थी न जाने कितने परिंदों ने इस में शिरकत की कल एक पेड़ की तरक़ीब-ए-रू-नुमाई थी हवाओं आओ मिरे गाँव की तरफ़ देखो जहाँ ये रेत है पहले यहाँ तराई थी किसी सिपाह ने ख़े में लगा दिए हैं वहाँ जहाँ ये मैं ने निशानी तिरी दबाई थी गले मिला था कभी दुख भरे दिसम्बर से मिरे वजूद के अंदर भी धुँद छाई थी

Tehzeeb Hafi

15 likes

रात को दीप की लो कम नहीं रखी जाती धुंध में रौशनी मध्यम नहीं रखी जाती कैसे दरिया की हिफाजत तेरे जिम्में ठहराऊ तुझ से इक आँख अगर नम नहीं रखी जाती इस लिए छोड़कर जाने लगे सब चारागरा ज़ख़्म से इज्जते मरहम नहीं रखी जाति ऐसे कैसे मैं तुझे चाहने लग जाऊँ भला घर की बुनियाद तो यकदम नहीं रखी जाती

Tehzeeb Hafi

25 likes

क्या ख़बर उस रौशनी में और क्या रौशन हुआ जब वो इन हाथों से पहली मर्तबा रौशन हुआ वो मेरे सीने से लग कर जिस को रोई कौन था किस के बुझने पे मैं आज उस की जगह रौशन हुआ वैसे मैं इन रास्तों और ताख़चों का था नहीं फिर भी तू ने जिस जगह पर रख दिया रौशन हुआ मेरे जाने पर सभी रोए बहुत रोए मगर इक दिया मेरी तवक़्क़ो से सिवा रौशन हुआ तेरे अपने तेरी किरनों को तरसते है यहाँ तू ये किन गलियों में किन लोगों में जा रौशन हुआ मैं ने पूछा था कि मुझ जैसा भी कोई और है दूर जंगल में कहीं इक मकबरा रौशन हुआ जाने कैसी आग में वो जल रहा है इन दिनों उस ने मुँह पोंछा तो मेरा तौलिया रौशन हुआ कोई उस की रौशनी के शर से कब महफ़ूज़ है मेरी आँखें बुझ गई और कोयला रौशन हुआ

Tehzeeb Hafi

57 likes

जब उस की तस्वीर बनाया करता था कमरा रंगों से भर जाया करता था पेड़ मुझे हसरत से देखा करते थे मैं जंगल में पानी लाया करता था थक जाता था बादल साया करते करते और फिर मैं बादल पे साया करता था बैठा रहता था साहिल पे सारा दिन दरिया मुझ से जान छुड़ाया करता था बिंत-ए-सहरा रूठा करती थी मुझ से मैं सहरा से रेत चुराया करता था

Tehzeeb Hafi

24 likes

कितनी रातें काट चुका हूँ पर वो वस्ल का दिन इस दरिया से पहले कितने जंगल आते हैं हमें तो नींद भी आती है तो आधी आती है वो कैसे हैं जिन को ख़्वाब मुकम्मल आते हैं इस रस्ते पर पेड़ भी आते हैं उस ने पूछा जल कर ख़ुशबू देने वाले संदल आते हैं कौन है जो इस दिल में ख़ामोशी से उतरेगा देखो इस आवाज़ पे कितने पागल आते हैं इक से भड़ कर एक सवारी अस्प-औ-फील भी है जाने क्यूँ हम तेरी ज़ानिब पैदल आते हैं

Tehzeeb Hafi

48 likes

Similar Writers

View All ›

Our suggestions based on Tehzeeb Hafi.

Similar Moods

View All ›

More moods that pair well with Tehzeeb Hafi's ghazal.