गए थे जंग लड़ने जो कई लश्कर नहीं लौटे कई के शव नहीं लौटे कई के सर नहीं लौटे तुम्हारी बात पर आख़िर यक़ीं कर लूँ मगर कैसे कहा था लौट आओगे मगर कह कर नहीं लौटे परिंदे शाम होते ही घर अपने लौट आते हैं हमारी उम्र गुज़री है अभी तक घर नहीं लौटे तबस्सुम ये तेरा मुझ को तुझी तक खींच लाता है तुझे तो ख़ूब चाहा पर तेरे होकर नहीं लौटे हमारे दिल में बस जाओ मोहब्बत सीख जाओगे जो पत्थर दिल भी आए थे वो दिल पत्थर नहीं लौटे
Related Ghazal
तमाशा-ए-दैर-ओ-हरम देखते हैं तुझे हर बहाने से हम देखते हैं हमारी तरफ़ अब वो कम देखते हैं वो नज़रें नहीं जिन को हम देखते हैं ज़माने के क्या क्या सितम देखते हैं हमीं जानते हैं जो हम देखते हैं
Dagh Dehlvi
84 likes
उसी जगह पर जहाँ कई रास्ते मिलेंगे पलट के आए तो सब सेे पहले तुझे मिलेंगे अगर कभी तेरे नाम पर जंग हो गई तो हम ऐसे बुज़दिल भी पहली सफ़ में खड़े मिलेंगे तुझे ये सड़कें मेरे तवस्सुत से जानती हैं तुझे हमेशा ये सब इशारे खुले मिलेंगे
Tehzeeb Hafi
465 likes
ये ग़म क्या दिल की आदत है नहीं तो किसी से कुछ शिकायत है नहीं तो है वो इक ख़्वाब-ए-बे-ताबीर उस को भुला देने की निय्यत है नहीं तो किसी के बिन किसी की याद के बिन जिए जाने की हिम्मत है नहीं तो किसी सूरत भी दिल लगता नहीं हाँ तो कुछ दिन से ये हालत है नहीं तो तेरे इस हाल पर है सब को हैरत तुझे भी इस पे हैरत है नहीं तो हम-आहंगी नहीं दुनिया से तेरी तुझे इस पर नदामत है नहीं तो हुआ जो कुछ यही मक़्सूम था क्या यही सारी हिकायत है नहीं तो अज़िय्यत-नाक उम्मीदों से तुझ को अमाँ पाने की हसरत है नहीं तो तू रहता है ख़याल-ओ-ख़्वाब में गुम तो इस की वज्ह फ़ुर्सत है नहीं तो सबब जो इस जुदाई का बना है वो मुझ सेे ख़ूब-सूरत है नहीं तो
Jaun Elia
355 likes
तेरी मुश्किल न बढ़ाऊँगा चला जाऊँगा अश्क आँखों में छुपाऊँगा चला जाऊँगा अपनी दहलीज़ पे कुछ देर पड़ा रहने दे जैसे ही होश में आऊँगा चला जाऊँगा ख़्वाब लेने कोई आए कि न आए कोई मैं तो आवाज़ लगाऊँगा चला जाऊँगा चंद यादें मुझे बच्चों की तरह प्यारी हैं उन को सीने से लगाऊँगा चला जाऊँगा मुद्दतों बा'द मैं आया हूँ पुराने घर में ख़ुद को जी भर के रुलाऊँगा चला जाऊँगा इस जज़ीरे में ज़ियादा नहीं रहना अब तो आजकल नाव बनाऊँगा चला जाऊँगा मौसम-ए-गुल की तरह लौट के आऊँगा 'हसन' हर तरफ़ फूल खिलाऊँगा चला जाऊँगा
Hasan Abbasi
235 likes
मेरे बस में नहीं वरना क़ुदरत का लिखा हुआ काटता तेरे हिस्से में आए बुरे दिन कोई दूसरा काटता लारियों से ज़्यादा बहाव था तेरे हर इक लफ्ज़ में मैं इशारा नहीं काट सकता तेरी बात क्या काटता मैं ने भी ज़िंदगी और शब ए हिज्र काटी है सबकी तरह वैसे बेहतर तो ये था के मैं कम से कम कुछ नया काटता तेरे होते हुए मोमबत्ती बुझाई किसी और ने क्या ख़ुशी रह गई थी जन्मदिन की, मैं केक क्या काटता कोई भी तो नहीं जो मेरे भूखे रहने पे नाराज़ हो जेल में तेरी तस्वीर होती तो हँसकर सज़ा काटता
Tehzeeb Hafi
456 likes
More from Santosh S Singh
दर्द ईजाद कर रहा हूँ मैं हाँ तुझे याद कर रहा हूँ मैं जिस्म की जान से नहीं बनती ख़ुद को आज़ाद कर रहा हूँ मैं उस का वा'दा है आज आने का वक़्त बर्बाद कर रहा हूँ मैं
Santosh S Singh
6 likes
कितना ख़ुश-रंग तेरा लहजा है जो तेरी आँख से छलकता है मैं तो ये जान कर परेशां हूँ मेरी ख़ातिर कोई सँवरता है उस का ख़त इक किताब में है उधर और इधर घर का घर महकता है इतना आसान तो नहीं हूँ मैं जितना आसान तू समझता है तू ने कह तो दिया मुझे पत्थर मेरे सीने में दिल धड़कता है
Santosh S Singh
4 likes
Similar Writers
Our suggestions based on Santosh S Singh.
Similar Moods
More moods that pair well with Santosh S Singh's ghazal.







