हमारे हाफ़िज़े बे-कार हो गए साहिब जवाब और भी दुश्वार हो गए साहिब उसे भी शौक़ था तस्वीर में उतरने का तो हम भी शौक़ से दीवार हो गए साहिब तिरे लिबास के रंगों में खो गई फ़ितरत ये फूल-शूल तो बे-कार हो गए साहिब गले लगा के उसे ख़्वाब में बहुत रोए और इतना रोए कि बेदार हो गए साहिब हमारी रूह परिंदों को सौंप दी जाए कि ये बदन तो गुनहगार हो गए साहिब नज़र मिलाई तो इक आग ने लपेट लिया बदन जलाए तो गुलज़ार हो गए साहिब चराग़ दफ़्न किए थे 'नदीम' क़ब्रों में ज़मीं से चाँद नुमूदार हो गए साहिब
Related Ghazal
तमाम उम्र बचाता रहा ख़ुदा उस को किसी की लग ही गई फिर भी बद-दुआ' उस को वो अपनी ज़िंदगी और दोस्तों में है मसरूफ़ मेरी तमाम परेशानियों से क्या उस को तुम उस से कहना किसी दिन तबाह कर देगा कम उम्र लड़कियों के दिल से खेलना उस को बिछड़ते वक़्त उसे देख कर लगा जैसे हर एक चीज़ का पहले से इल्म था उस को हुनर-शनास किसी दिन क़रार कर देंगे बनाने वाले तिरे फ़न की इंतिहा उस को न जाने कौन सा पेशा है जिस में लगता है हर एक शाम कोई आदमी नया उस को उसे सताएँ मोहब्बत के लौटते मौसम कभी भी रास न आए अमेरिका उस को ख़ुदा मैं भी तिरी इस दुनिया को मिटा दूँगा हमारे झगड़े में कुछ भी अगर हुआ उस को
Kushal Dauneria
21 likes
ये अलग बात मुक़द्दर नहीं बदला अपना एक ही दर पे रहे दर नहीं बदला अपना इश्क़ का खेल है शतरंज नहीं है साहिब मात खाई है मगर घर नहीं बदला अपना जाने किस वक़्त अचानक उसे याद आ जाए मैं ने ये सोच के नंबर नहीं बदला अपना
Aadil Rasheed
33 likes
एक और शख़्स छोड़ कर चला गया तो क्या हुआ हमारे साथ कौन सा ये पहली मर्तबा हुआ। अज़ल से इन हथेलियों में हिज्र की लकीर थी तुम्हारा दुख तो जैसे मेरे हाथ में बड़ा हुआ मेरे खिलाफ दुश्मनों की सफ़ में है वो और मैं बहुत बुरा लगूँगा उस पर तीर खींचता हुआ
Tehzeeb Hafi
77 likes
सखी के पाँव में मेहँदी लगी है मुई के पाँव में मेहँदी लगी है उदासी साथ चलती है हमारे ख़ुशी के पाँव में मेहँदी लगी है सभी कहने को मेरे हम-क़दम हैं सभी के पाँव में मेहँदी लगी है वो जिस के साथ घर से भागना था उसी के पाँव में मेहँदी लगी है समुंदर से कहो ख़ुद आए मिलने नदी के पाँव में मेहँदी लगी है किसी के पाँव भीगे हैं लहू से किसी के पाँव में मेहँदी लगी है
Varun Anand
26 likes
ख़्वाब तुम्हारे आते हैं इतराते हैं हम जब जब सो जाते हैं इतराते हैं उस पर मरने वाले जितने लड़के हैं मुझ सेे मिलने आते हैं इतराते हैं सरकारी दफ्तर में बेटा नौकर है पापा मिल कर आते हैं इतराते हैं हम तो ख़ामोशी में डूबे हैं लेकिन ज़ख़्म हमारे गाते हैं इतराते हैं मैं ऐसा गुमनाम हुआ हूँ लोग मुझे मेरा शे'र सुनाते हैं इतराते हैं
Anand Raj Singh
24 likes
More from Nadeem Bhabha
कोई फूल मुझ में खिला दिया तेरे इश्क़ ने मुझे रंग-साज़ बना दिया तेरे इश्क़ ने उन्हें पाँच वक़्तों के चंद सज्दों से क्या गरज़ जिन्हें पूरा-पूरा झुका दिया तेरे इश्क़ ने मैं वो ख़ाक हूँ कि जो धूल है तेरे पाऊँ की मैं वो आब जिस को जला दिया तेरे इश्क़ ने
Nadeem Bhabha
1 likes
वक़्त की तरह तिरे हाथ से निकले हुए हैं हम सितारे हैं मगर रात से निकले हुए हैं ख़ामुशी हम पे गिरी आख़िरी मिट्टी की तरह ऐसे चुप हैं कि हर इक बात से निकले हुए हैं हम किसी ज़ोम में नाराज़ हुए हैं तुझ से हम किसी बात पे औक़ात से निकले हुए हैं ये मिरा ग़म है मिरे दोस्त मगर तू ये समझ अश्क तो शिद्दत-ए-जज़्बात से निकले हुए हैं हम ग़ुलामी को मुक़द्दर की तरह जानते हैं हम तिरी जीत तिरी मात से निकले हुए हैं
Nadeem Bhabha
1 likes
हिज्र हूँ पूरा हिज्र हूँ इश्क़ विसाल करे दिल की धड़कन ताल हो जिस्म धमाल करे देखूँ उस की चाँदनी चाँद से भी शफ़्फ़ाफ़ और सुनहरी रौशनी अपना जमाल करे गंदुम जैसे रंग पर काली चादर तान गीतों जैसी ज़िंदगी बे-सुर-ताल करे मंज़र से जो दूर हैं उन पर करे निगाह ध्यान से पहले देखना वही कमाल करे उस का इक पल देखना, उस पर दरूद सलाम हिज्र भरी जो ज़िंदगी ऐन विसाल करे अपना मुझ को रूप दे, अपना आशिक़ हो जो भी उस का हाल है मेरा हाल करे सारे सवाल आसान हैं मुश्किल एक जवाब हम भी एक जवाब हैं कोई सवाल करे
Nadeem Bhabha
1 likes
मैं खुजूरों-भरे सहराओं में देखा गया हूँ तख़्त के बा'द तिरे पाँव में देखा गया हूँ दफ़्न होती हुई झीलों में ठिकाने हैं मिरे ख़ुश्क होते हुए दरियाओं में देखा गया हूँ मस्जिदों और मज़ारों में मिरे चर्चे हैं मंदिरों और कलीसाओं में देखा गया हूँ लम्हा भर को मिरे सर पर कोई बादल आया कहने वालों ने कहा छाँव में देखा गया हूँ फिर मुझे ख़ुद भी ख़बर हो न सकी मैं हूँ कहाँ आख़िरी बार तिरे गाँव में देखा गया हूँ वस्ल के तीन सौ तेरह में कहीं हूँ मौजूद हिज्र के मारका-आराओं में देखा गया हूँ
Nadeem Bhabha
2 likes
तमाम उम्र जले और रौशनी नहीं की ये ज़िंदगी है तो फिर हम ने ज़िंदगी नहीं की सितम तो ये है कि मेरे ख़िलाफ़ बोलते हैं वो लोग जिन से कभी मैं ने बात भी नहीं की जो दिल में आता गया सिद्क़-ए-दिल से लिखता गया दुआएँ माँगी हैं मैं ने तो शाएरी नहीं की बस इतना है कि मिरा बख़्त ढल गया और फिर मिरे चराग़ ने भी मुझ पे रौशनी नहीं की मिरी सिपाह से दुनिया लरज़ने लगती है मगर तुम्हारी तो मैं ने बराबरी नहीं की कुछ इस लिए भी अकेला सा हो गया हूँ 'नदीम' सभी को दोस्त बनाया है दुश्मनी नहीं की
Nadeem Bhabha
4 likes
Similar Writers
Our suggestions based on Nadeem Bhabha.
Similar Moods
More moods that pair well with Nadeem Bhabha's ghazal.







