mujhe udaas kar gae ho khush raho mire mizaj par gae ho khush raho mire liye na ruk sake to kya hua jahan kahin thahar gae ho khush raho khushi hui hai aaj tum ko dekh kar bahut nikhar sanvar gae ho khush raho udaas ho kisi ki bevafai par vafa kahin to kar gae ho khush raho gali men aur log bhi the ashna hamen salam kar gae ho khush raho tumhen to meri dosti pe naaz tha isi se ab mukar gae ho khush raho kisi ki zindagi bano ki bandagi mire liye to mar gae ho khush raho mujhe udas kar gae ho khush raho mere mizaj par gae ho khush raho mere liye na ruk sake to kya hua jahan kahin thahar gae ho khush raho khushi hui hai aaj tum ko dekh kar bahut nikhar sanwar gae ho khush raho udas ho kisi ki bewafai par wafa kahin to kar gae ho khush raho gali mein aur log bhi the aashna hamein salam kar gae ho khush raho tumhein to meri dosti pe naz tha isi se ab mukar gae ho khush raho kisi ki zindagi bano ki bandagi mere liye to mar gae ho khush raho
Related Ghazal
बिछड़ कर उस का दिल लग भी गया तो क्या लगेगा वो थक जाएगा और मेरे गले से आ लगेगा मैं मुश्किल में तुम्हारे काम आऊँ या ना आऊँ मुझे आवाज़ दे लेना तुम्हें अच्छा लगेगा मैं जिस कोशिश से उस को भूल जाने में लगा हूँ ज़्यादा भी अगर लग जाए तो हफ़्ता लगेगा
Tehzeeb Hafi
174 likes
महीनों बा'द दफ्तर आ रहे हैं हम एक सद में से बाहर आ रहे हैं तेरी बाहों से दिल उकता गया हैं अब इस झूले में चक्कर आ रहे हैं कहाँ सोया है चौकीदार मेरा ये कैसे लोग अंदर आ रहे हैं समुंदर कर चुका तस्लीम हम को खजाने ख़ुद ही ऊपर आ रहे हैं यही एक दिन बचा था देखने को उसे बस में बिठा कर आ रहे हैं
Tehzeeb Hafi
116 likes
चला है सिलसिला कैसा ये रातों को मनाने का तुम्हें हक़ दे दिया किस ने दियों के दिल दुखाने का इरादा छोड़िए अपनी हदों से दूर जाने का ज़माना है ज़माने की निगाहों में न आने का कहाँ की दोस्ती किन दोस्तों की बात करते हो मियाँ दुश्मन नहीं मिलता कोई अब तो ठिकाने का निगाहों में कोई भी दूसरा चेहरा नहीं आया भरोसा ही कुछ ऐसा था तुम्हारे लौट आने का ये मैं ही था बचा के ख़ुद को ले आया किनारे तक समुंदर ने बहुत मौक़ा' दिया था डूब जाने का
Waseem Barelvi
103 likes
सो रहेंगे के जागते रहेंगे हम तेरे ख़्वाब देखते रहेंगे तू कही और ही ढूंढता रहेंगा हम कही और ही खिले रहेंगे राहगीरों ने राह बदलनी है पेड़ अपनी जगह खड़े रहेंगे सभी मौसम है दस्तरस में तेरी तू ने चाहा तो हम हरे रहेंगे लौटना कब है तू ने पर तुझ को आदतन ही पुकारते रहेंगे तुझ को पाने में मसअला ये है तुझ को खोने के वसवसे रहेंगे तू इधर देख मुझ सेे बातें कर यार चश्में तो फूटते रहेंगे एक मुद्दत हुई है तुझ सेे मिले तू तो कहता था राब्ते रहेंगे
Tehzeeb Hafi
91 likes
तुम्हें बस ये बताना चाहता हूँ मैं तुम से क्या छुपाना चाहता हूँ कभी मुझ से भी कोई झूठ बोलो मैं हाँ में हाँ मिलाना चाहता हूँ ये जो खिड़की है नक़्शे में तुम्हारे यहाँ मैं दर बनाना चाहता हूँ अदाकारी बहुत दुख दे रही है मैं सच-मुच मुस्कुराना चाहता हूँ परों में तीर है पंजों में तिनके मैं ये चिड़िया उड़ाना चाहता हूँ लिए बैठा हूँ घुँघरू फूल मोती तिरा हँसना बनाना चाहता हूँ अमीरी इश्क़ की तुम को मुबारक मैं बस खाना-कमाना चाहता हूँ मैं सारे शहर की बैसाखियों को तिरे दर पर नचाना चाहता हूँ मुझे तुम सेे बिछड़ना ही पड़ेगा मैं तुम को याद आना चाहता हूँ
Fahmi Badayuni
249 likes
More from Fazil Jamili
हम ने किसी की याद में अक्सर शराब पी पी कर ग़ज़ल कही तो मुकर्रर शराब पी यादों का इक हुजूम था तन्हा नहीं था मैं साहिल की चांदनी में समुंदर शराब पी मुद्दत के बा'द आज मैं ऑफ़िस नहीं गया ख़ुद अपने साथ बैठ के दिन भर शराब पी इस कॉकटेल का तो नशा ही कुछ और है ग़म को ख़ुशी के साथ मिला कर शराब पी वैसे तो हम ने पी ही नहीं थी कभी शराब पीने लगे तो वज्द में आ कर शराब पी अब कौन जा के साहिब-ए-मिम्बर से ये कहे क्यूँ ख़ून पी रहा है सितमगर शराब पी
Fazil Jamili
5 likes
मुझे उदास कर गए हो ख़ुश रहो मिरे मिज़ाज पर गए हो ख़ुश रहो मिरे लिए न रुक सके तो क्या हुआ जहाँ कहीं ठहर गए हो ख़ुश रहो ख़ुशी हुई है आज तुम को देख कर बहुत निखर सँवर गए हो ख़ुश रहो उदास हो किसी की बे-वफ़ाई पर वफ़ा कहीं तो कर गए हो ख़ुश रहो गली में और लोग भी थे आश्ना हमें सलाम कर गए हो ख़ुश रहो तुम्हें तो मेरी दोस्ती पे नाज़ था इसी से अब मुकर गए हो ख़ुश रहो किसी की ज़िन्दगी बनो कि बंदगी मिरे लिए तो मर गए हो ख़ुश रहो
Fazil Jamili
73 likes
Similar Writers
Our suggestions based on Fazil Jamili.
Similar Moods
More moods that pair well with Fazil Jamili's ghazal.







