सहराओं ने माँगा पानी दरियाओं पर बरसा पानी बुनियादें कमज़ोर नहीं थीं दीवारों से आया पानी आख़िर किस किस नीम की जड़ में कब तक डालें मीठा पानी छत का हाल बता देता है परनाले से गिरता पानी फ़िक्र-ओ-मसाइल याद-ए-जानाँ गर्म हवाएँ ठंडा पानी प्यासे बच्चे खेल रहे हैं मछली मछली कितना पानी
Related Ghazal
थोड़ा लिक्खा और ज़ियादा छोड़ दिया आने वालों के लिए रस्ता छोड़ दिया तुम क्या जानो उस दरिया पर क्या गुज़री तुम ने तो बस पानी भरना छोड़ दिया लड़कियाँ इश्क़ में कितनी पागल होती हैं फ़ोन बजा और चूल्हा जलता छोड़ दिया रोज़ इक पत्ता मुझ में आ गिरता है जब से मैं ने जंगल जाना छोड़ दिया बस कानों पर हाथ रखे थे थोड़ी देर और फिर उस आवाज़ ने पीछा छोड़ दिए
Tehzeeb Hafi
262 likes
उस ने दो चार कर दिया मुझ को ज़ेहनी बीमार कर दिया मुझ को क्यूँ नहीं दस्तरस में तू मेरे क्यूँ तलबगार कर दिया मुझ को कभी पत्थर कभी ख़ुदा उस ने चाहा जो यार कर दिया मुझ को उस सेे कोई सवाल मत करना उस ने इनकार कर दिया मुझ को एक इंसान ही तो माँगा था उस को भी मार कर दिया मुझ को
Himanshi babra KATIB
51 likes
और क्या आख़िर तुझे ऐ ज़िंदगानी चाहिए आरज़ू कल आग की थी आज पानी चाहिए ये कहाँ की रीत है जागे कोई सोए कोई रात सब की है तो सब को नींद आनी चाहिए इस को हँसने के लिए तो उस को रोने के लिए वक़्त की झोली से सब को इक कहानी चाहिए क्यूँँ ज़रूरी है किसी के पीछे पीछे हम चलें जब सफ़र अपना है तो अपनी रवानी चाहिए कौन पहचानेगा 'दानिश' अब तुझे किरदार से बे-मुरव्वत वक़्त को ताज़ा निशानी चाहिए
Madan Mohan Danish
15 likes
जाते जाते वो मुझे अच्छी निशानी दे गया उम्र भर दोहराऊँगा ऐसी कहानी दे गया उस सेे मैं कुछ पा सकूँ ऐसी कहाँ उम्मीद थी ग़म भी वो शायद बराए मेहरबानी दे गया सब हवाएँ ले गया मेरे समुंदर की कोई और मुझ को एक कश्ती बादबानी दे गया ख़ैर मैं प्यासा रहा पर उस ने इतना तो किया मेरी पलकों की क़तारों को वो पानी दे गया
Javed Akhtar
17 likes
अच्छा तुम भी उस के पीछे पागल हो इस का मतलब तुम भी पूरे पागल हो काजल बिंदी इन पर अब भी लिखते हो अब भी इन के पीछे इतने पागल हो ख़ुद को पागल तो कोई भी कह लेगा साबित कैसे कर पाओगे पागल हो तुम ने हक़ माँगा न ही कोई जंग लड़ी तुम ही बोलो कैसे मानें पागल हो मुझ जैसे पागल से प्यार हुआ तुम को फिर तो तुम भी अच्छे-ख़ासे पागल हो तुम ने भी उस पागल पर पत्थर फेंके तू भी काश किसी के पीछे पागल हो पागल की सब क़िस्में देख-परख लेना कोई नहीं जो ज़्यादा मुझ सेे पागल हो
Shubham Seth
12 likes
More from Fahmi Badayuni
चारासाज़ों के बस की बात नहीं मैं दवाओं के बस की बात नहीं चाहता हूँ मैं दीमकों से नजात जो किताबों के बस की बात नहीं तेरी ख़ुशबू को क़ैद में रखना इत्रदानों के बस की बात नहीं ख़त्म कर दे अज़ाब क़ब्रों का ताज-महलों के बस की बात नहीं आँसुओं में जो झिलमिलाहट है वो सितारों के बस की बात नहीं ऐसा लगता है अब तेरा दीदार सिर्फ़ आँखों के बस की बात नहीं
Fahmi Badayuni
30 likes
परिंदे सह में सह में उड़ रहे हैं बराबर में फ़रिश्ते उड़ रहे हैं ख़ुशी से कब ये तिनके उड़ रहे हैं हवा के डर के मारे उड़ रहे हैं कहीं कोई कमाँ ता'ने हुए है कबूतर आड़े-तिरछे उड़ रहे हैं तुम्हारा ख़त हवा में उड़ रहा है तआ'क़ुब में लिफ़ाफ़े उड़ रहे हैं बहुत कहती रही आँधी से चिड़िया कि पहली बार बच्चे उड़ रहे हैं शजर के सब्ज़ पत्तों की हवा से फ़ज़ा में ख़ुश्क पत्ते उड़ रहे हैं
Fahmi Badayuni
13 likes
चलती साँसों को जाम करने लगा वो नज़र से कलाम करने लगा रात फ़रहाद ख़्वाब में आया और फ़र्शी सलाम करने लगा फिर मैं ज़हरीले कार-ख़ानों में ज़िंदा रहने का काम करने लगा साफ़ इनकार कर नहीं पाया वो मिरा एहतिराम करने लगा लैला घर में सिलाई करने लगी क़ैस दिल्ली में काम करने लगा हिज्र के माल से दिल-ए-नादाँ वस्ल का इंतिज़ाम करने लगा
Fahmi Badayuni
16 likes
वो कहीं था कहीं दिखाई दिया मैं जहाँ था वहीं दिखाई दिया ख़्वाब में इक हसीं दिखाई दिया वो भी पर्दा-नशीं दिखाई दिया जब तलक तू नहीं दिखाई दिया घर कहीं का कहीं दिखाई दिया रोज़ चेहरे ने आइने बदले जो नहीं था नहीं दिखाई दिया बद-मज़ा क्यूँँ हैं आसमाँ वाले मैं ज़मीं था ज़मीं दिखाई दिया उस को ले कर चली गई गाड़ी फिर हमें कुछ नहीं दिखाई दिया
Fahmi Badayuni
13 likes
जब रेतीले हो जाते हैं पर्वत टीले हो जाते हैं तोड़े जाते हैं जो शीशे वो नोकीले हो जाते हैं बाग़ धुएँ में रहता है तो फल ज़हरीले हो जाते हैं नादारी में आग़ोशों के बंधन ढीले हो जाते हैं फूलों को सुर्ख़ी देने में पत्ते पीले हो जाते हैं
Fahmi Badayuni
9 likes
Similar Writers
Our suggestions based on Fahmi Badayuni.
Similar Moods
More moods that pair well with Fahmi Badayuni's ghazal.







