ghazalKuch Alfaaz

तन से जब तक साँस का रिश्ता रहेगा मेरे अश्कों में तिरा हिस्सा रहेगा दूर तक कोई शनासा हो नहीं हो भीड़ में अच्छा मगर लगता रहेगा ऐसे छुटकारा नहीं देना है उस को मैं अगर मर जाऊँ तो कैसा रहेगा तय तो है अलगाव बस ये सोचना है कौन सी रुत में ये दुख अच्छा रहेगा ख़ुद से मेरी सुल्ह मुमकिन ही नहीं है जब तलक इस घर में आईना रहेगा यूँँ तो अब बिस्तर है और बीमार लेकिन साँस लेने में मज़ा आता रहेगा मैं ने कितने दिन किसी को याद रक्खा वो भी क्यूँँ मेरे लिए रोता रहेगा

Related Ghazal

तुम्हें बस ये बताना चाहता हूँ मैं तुम से क्या छुपाना चाहता हूँ कभी मुझ से भी कोई झूठ बोलो मैं हाँ में हाँ मिलाना चाहता हूँ ये जो खिड़की है नक़्शे में तुम्हारे यहाँ मैं दर बनाना चाहता हूँ अदाकारी बहुत दुख दे रही है मैं सच-मुच मुस्कुराना चाहता हूँ परों में तीर है पंजों में तिनके मैं ये चिड़िया उड़ाना चाहता हूँ लिए बैठा हूँ घुँघरू फूल मोती तिरा हँसना बनाना चाहता हूँ अमीरी इश्क़ की तुम को मुबारक मैं बस खाना-कमाना चाहता हूँ मैं सारे शहर की बैसाखियों को तिरे दर पर नचाना चाहता हूँ मुझे तुम सेे बिछड़ना ही पड़ेगा मैं तुम को याद आना चाहता हूँ

Fahmi Badayuni

249 likes

बैठे हैं चैन से कहीं जाना तो है नहीं हम बे-घरों का कोई ठिकाना तो है नहीं तुम भी हो बीते वक़्त के मानिंद हू-ब-हू तुम ने भी याद आना है आना तो है नहीं अहद-ए-वफ़ा से किस लिए ख़ाइफ़ हो मेरी जान कर लो कि तुम ने अहद निभाना तो है नहीं वो जो हमें अज़ीज़ है कैसा है कौन है क्यूँँ पूछते हो हम ने बताना तो है नहीं दुनिया हम अहल-ए-इश्क़ पे क्यूँँ फेंकती है जाल हम ने तिरे फ़रेब में आना तो है नहीं वो इश्क़ तो करेगा मगर देख भाल के 'फ़ारिस' वो तेरे जैसा दिवाना तो है नहीं

Rehman Faris

196 likes

ज़बाँ तो खोल नज़र तो मिला जवाब तो दे मैं कितनी बार लुटा हूँ मुझे हिसाब तो दे तेरे बदन की लिखावट में है उतार चढ़ाव मैं तुझे कैसे पढूँगा मुझे किताब तो दे तेरा सवाल है साक़ी कि ज़िंदगी क्या है? जवाब देता हूँ पहले मुझे शराब तो दे

Rahat Indori

190 likes

पागल कैसे हो जाते हैं देखो ऐसे हो जाते हैं ख़्वाबों का धंधा करती हो कितने पैसे हो जाते हैं दुनिया सा होना मुश्किल है तेरे जैसे हो जाते हैं मेरे काम ख़ुदा करता है तेरे वैसे हो जाते हैं

Ali Zaryoun

158 likes

सितम ढाते हुए सोचा करोगे हमारे साथ तुम ऐसा करोगे? अँगूठी तो मुझे लौटा रहे हो अँगूठी के निशाँ का क्या करोगे? मैं तुम सेे अब झगड़ता भी नहीं हूँ तो क्या इस बात पर झगड़ा करोगे? मेरा दामन तुम्हीं था में हुए हो मेरा दामन तुम्हीं मैला करोगे बताओ वा'दा कर के आओगे ना? के पिछली बार के जैसा करोगे? वो दुल्हन बन के रुख़्सत हो गई है कहाँ तक कार का पीछा करोगे? मुझे बस यूँँ ही तुम सेे पूछना था अगर मैं मर गया तो क्या करोगे?

Zubair Ali Tabish

140 likes

More from Shariq Kaifi

गुज़र रहा है वो लम्हा तो याद आया है उस एक पल से कभी कितना ख़ौफ़ खाया है उसी निगाह ने आँखों को कर दिया पत्थर उसी निगाह में सब कुछ नज़र भी आया है ये तंज़ यूँँ भी है इक इम्तिहान मेरे लिए तिरे लबों से कोई और मुस्कुराया है बहे रक़ीब के आँसू भी मेरे गालों पर ये सानेहा भी मोहब्बत में पेश आया है ये कोई और है तेरी तरफ़ सरकता हुआ अँधेरा होते ही जो मुझ में आ समाया है हमारे इश्क़ से मरऊब इस क़दर भी न हो ये ख़ूँ तो एक अदाकार ने बहाएा है यहाँ तो रेत है पत्थर हैं और कुछ भी नहीं वो क्या दिखाने मुझे इतनी दूर लाया है बहुत से बोझ हैं दिल पर ये कोई ऐसा नहीं ये दुख किसी ने हमारे लिए उठाया है

Shariq Kaifi

4 likes

सियाने थे मगर इतने नहीं हम ख़मोशी की ज़बाँ समझे नहीं हम अना की बात अब सुनना पड़ेगी वो क्या सोचेगा जो रूठे नहीं हम अधूरी लग रही है जीत उस को उसे हारे हुए लगते नहीं हम हमें तो रोक लो उठने से पहले पलट कर देखने वाले नहीं हम बिछड़ने का तिरे सदमा तो होगा मगर इस ख़ौफ़ को जीते नहीं हम तिरे रहते तो क्या होते किसी के तुझे खो कर भी दुनिया के नहीं हम ये मंज़िल ख़्वाब ही रहती हमेशा अगर घर लौट कर आते नहीं हम कभी सोचे तो इस पहलू से कोई किसी की बात क्यूँँ सुनते नहीं हम अभी तक मश्वरों पर जी रहे हैं किसी सूरत बड़े होते नहीं हम

Shariq Kaifi

4 likes

लोग सह लेते थे हँस कर कभी बे-ज़ारी भी अब तो मश्कूक हुई अपनी मिलन-सारी भी वार कुछ ख़ाली गए मेरे तो फिर आ ही गई अपने दुश्मन को दुआ देने की हुश्यारी भी उम्र भर किस ने भला ग़ौर से देखा था मुझे वक़्त कम हो तो सजा देती है बीमारी भी किस तरह आए हैं इस पहली मुलाक़ात तलक और मुकम्मल है जुदा होने की तय्यारी भी ऊब जाता हूँ ज़ेहानत की नुमाइश से तो फिर लुत्फ़ देता है ये लहजा मुझे बाज़ारी भी उम्र बढ़ती है मगर हम वहीं ठहरे हुए हैं ठोकरें खाईं तो कुछ आए समझदारी भी अब जो किरदार मुझे करना है मुश्किल है बहुत मस्त होने का दिखावा भी है सर भारी भी

Shariq Kaifi

3 likes

भीड़ में जब तक रहते हैं जोशीले हैं अलग अलग हम लोग बहुत शर्मीले हैं ख़्वाब के बदले ख़ून चुकाना पड़ता है आँखों के ये खेल बड़े ख़रचीले हैं बीनाई भी क्या क्या धोके देती है दूर से देखो सारे दरिया नीले हैं सहरा में भी गाऊँ का दरिया साथ रहा देखो मेरे पावँ अभी तक गीले हैं

Shariq Kaifi

4 likes

सामने तेरे हूँ घबराया हुआ बे-ज़बाँ होने पर शरमाया हुआ लाख अब मंज़र हो धुँदलाया हुआ याद है मुझ को नज़र आया हुआ ये भी कहना था बता कर रास्ता मैं वही हूँ तेरा भटकाया हुआ मैं कि इक आसेब इक बे-चैन रूह बे-वुज़ू हाथों का दफ़नाया हुआ आ गया फिर मशवरा देने मुझे ख़ेमा-ए-दुश्मन का समझाया हुआ फिर वो मंज़िल लुत्फ़ क्या देती मुझे मैं वहाँ पहुँचा था झुँझलाया हुआ तेरी गलियों से गुज़र आसाँ नहीं आज भी चलता हूँ घबराया हुआ कुछ नया करने का फिर मतलब ही क्या जब तमाशाई है उकताया हुआ कम से कम इस का तो रखता वो लिहाज़ मैं हूँ इक आवाज़ पर आया हुआ मुझ को आसानी से पा सकता है कौन मैं हूँ तेरे दर का ठुकराया हुआ

Shariq Kaifi

2 likes

Similar Writers

View All ›

Our suggestions based on Shariq Kaifi.

Similar Moods

View All ›

More moods that pair well with Shariq Kaifi's ghazal.