ghazalKuch Alfaaz

तिरे चेहरे की रौनक़ खा रहा है ये किस का ग़म तुझे तड़पा रहा है। हमारा सब्र तो पूरा रहा था हमारा फल मगर फीका रहा है मैं उस का सातवाँ हूँ इश्क़ तो क्या वो मेरा कौन सा पहला रहा है। तिरा दुख है तो क्या हैं रोज़ के दुख नए पौदों को बरगद खा रहा है। बिछड़ने में मज़ा भी था सज़ा भी मैं अब ख़ुश हूँ तो वो पछता रहा है हमारे दरमियाँ उलफ़त नहीं है हमारे बीच समझौता रहा है अजाइब घर में रक्खी जाएँगी सब वो जिस-जिस चीज़ को छूता रहा है खड़ी है शाम फिर बाहें पसारे कोई भूला सहर का आ रहा है

Varun Anand17 Likes

Related Ghazal

हाथ ख़ाली हैं तिरे शहर से जाते जाते जान होती तो मिरी जान लुटाते जाते अब तो हर हाथ का पत्थर हमें पहचानता है उम्र गुज़री है तिरे शहर में आते जाते अब के मायूस हुआ यारों को रुख़्सत कर के जा रहे थे तो कोई ज़ख़्म लगाते जाते रेंगने की भी इजाज़त नहीं हम को वर्ना हम जिधर जाते नए फूल खिलाते जाते मैं तो जलते हुए सहराओं का इक पत्थर था तुम तो दरिया थे मिरी प्यास बुझाते जाते मुझ को रोने का सलीक़ा भी नहीं है शायद लोग हँसते हैं मुझे देख के आते जाते हम से पहले भी मुसाफ़िर कई गुज़रे होंगे कम से कम राह के पत्थर तो हटाते जाते

Rahat Indori

102 likes

यहाँ तुम देखना रुतबा हमारा हमारी रेत है दरिया हमारा किसी से कल पिताजी कह रहे थे मुहब्बत खा गई लड़का हमारा तअ'ल्लुक़ ख़त्म करने जा रही है कहीं गिरवा न दे बच्चा हमारा

Kushal Dauneria

67 likes

किसी लिबास की ख़ुशबू जब उड़ के आती है तेरे बदन की जुदाई बहुत सताती है तेरे गुलाब तरसते हैं तेरी ख़ुशबू को तेरी सफ़ेद चमेली तुझे बुलाती है तेरे बग़ैर मुझे चैन कैसे पड़ता हैं मेरे बगैर तुझे नींद कैसे आती है

Jaun Elia

113 likes

कभी मिलेंगे तो ये कर्ज़ भी उतारेंगे तुम्हारे चेहरे को पहरों तलक निहारेंगे ये क्या सितम कि खिलाड़ी बदल दिया उस ने हम इस उमीद पे बैठे थे हम ही हारेंगे हमारे बा'द तेरे इश्क़ में नए लड़के बदन तो चू मेंगे ज़ुल्फ़ें नहीं सँवारेंगे

Vikram Gaur Vairagi

70 likes

वो बे-वफ़ा है तो क्या मत कहो बुरा उस को कि जो हुआ सो हुआ ख़ुश रखे ख़ुदा उस को नज़र न आए तो उस की तलाश में रहना कहीं मिले तो पलट कर न देखना उस को वो सादा-ख़ू था ज़माने के ख़म समझता क्या हवा के साथ चला ले उड़ी हवा उस को वो अपने बारे में कितना है ख़ुश-गुमाँ देखो जब उस को मैं भी न देखूँ तो देखना उस को अभी से जाना भी क्या उस की कम-ख़याली पर अभी तो और बहुत होगा सोचना उस को उसे ये धुन कि मुझे कम से कम उदास रखे मिरी दु'आ कि ख़ुदा दे ये हौसला उस को पनाह ढूँढ़ रही है शब-ए-गिरफ़्ता-दिलाँ कोई बताओ मिरे घर का रास्ता उस को ग़ज़ल में तज़्किरा उस का न कर 'नसीर' कि अब भुला चुका वो तुझे तू भी भूल जा उस को

Naseer Turabi

244 likes

More from Varun Anand

ये शोख़ियाँ ये जवानी कहाँ से लाएँ हम तुम्हारे हुस्न का सानी कहाँ से लाएँ हम मोहब्बतें वो पुरानी कहाँ से लाएँ हम रुकी नदी में रवानी कहाँ से लाएँ हम हमारी आँख है पैवस्त एक सहरा में अब ऐसी आँख में पानी कहाँ से लाएँ हम हर एक लफ़्ज़ के मा'नी तलाशते हो तुम हर एक लफ़्ज़ का मा'नी कहाँ से लाएँ हम चलो बता दें ज़माने को अपने बारे में कि रोज़ झूटी कहानी कहाँ से लाएँ हम

Varun Anand

13 likes

कहीं न ऐसा हो अपना वक़ार खा जाए ख़िज़ाँ से फूल बचाएँ बहार खा जाए हमारे जैसा कहाँ दिल किसी का होगा भला जो दर्द पाले रखे और क़रार खा जाए पलट के संग तिरी और फेंक सकता हूँ कि मैं वो क़ैस नहीं हाँ जो मार खा जाए उसी का दाख़िला इस दश्त में करो अब से जो सब्र पी सके अपना ग़ुबार खा जाए बहुत क़रार है थोड़ी सी बे-क़रारी दे कहीं न ऐसा हो मुझ को क़रार खा जाए अजब सफ़ीना है ये वक़्त का सफ़ीना भी जो अपनी गोद में बैठा सवार खा जाए

Varun Anand

11 likes

कहीं न ऐसा हो अपना वक़ार खा जाए ख़िज़ाँ से फूल बचाएँ बहार खा जाए हमारे जैसा कहाँ दिल किसी का होगा भला जो दर्द पाले रखे और क़रार खा जाए पलट के संग तिरी और फेंक सकता हूँ कि मैं वो क़ैस नहीं हाँ जो मार खा जाए उसी का दाख़िला इस दश्त में करो अब से जो सब्र पी सके अपना ग़ुबार खा जाए बहुत क़रार है थोड़ी सी बे-क़रारी दे कहीं न ऐसा हो मुझ को क़रार खा जाए अजब सफ़ीना है ये वक़्त का सफ़ीना भी जो अपनी गोद में बैठा सवार खा जाए

Varun Anand

21 likes

ये सुन कर हर कोई हैरान है अब तू मेरी जाँ, किसी की जान है अब मिला कर ख़ाक में अरमाँ हमारे वो पूछे है कोई अरमान है अब तिरे कांधे की पहले शाल थी जो हमारे घर का दस्तर-ख़्वान है अब सभी से सरसरी रिश्ता ही रक्खो मुहब्बत में बड़ा नुक़सान है अब नहीं पहचानता अब कोई मुझ को यही मेरी नई पहचान है अब वो झूटा था मिरा महबूब पहले जो इक आला सियासत-दान है अब उसे कुन कहने की लत पड़ गई है उसे लगता है वो भगवान है अब चलो जाओ हमारा हाथ छोड़ो तुम्हारा रास्ता आसान है अब

Varun Anand

10 likes

यूँँ अपनी प्यास की ख़ुद ही कहानी लिख रहे थे हम सुलगती रेत पे उँगली से पानी लिख रहे थे हम मियाँ बस मौत ही सच है वहाँ ये लिख गया कोई जहाँ पर ज़िंदगानी ज़िंदगानी लिख रहे थे हम मिले तुझ से तो दुनिया को सुहानी लिख दिया हम ने वगर्ना कब से उस को बे-मआ'नी लिख रहे थे हम हमीं पे गिर पड़ी कल रात वो दीवार रो रो कर कि जिस पे अपने माज़ी की कहानी लिख रहे थे हम

Varun Anand

27 likes

Similar Writers

View All ›

Our suggestions based on Varun Anand.

Similar Moods

View All ›

More moods that pair well with Varun Anand's ghazal.