ghazalKuch Alfaaz

तिरी सम्त जाने का रास्ता नहीं हो रहा रह-ए-इश्क़ में कोई मो'जिज़ा नहीं हो रहा कोई आइना हो जो ख़ुद से मुझ को मिला सके मिरा अपने-आप से सामना नहीं हो रहा तू ख़ुदा-ए-हुस्न-ओ-जमाल है तो हुआ करे तेरी बंदगी से मिरा भला नहीं हो रहा कोई रात आ के ठहर गई मिरी ज़ात में मिरा रौशनी से भी राब्ता नहीं हो रहा उसे अपने होंटों का लम्स दो कि ये साँस ले ये जो पेड़ है ये हरा-भरा नहीं हो रहा

Azhar Iqbal12 Likes

Related Ghazal

वो बे-वफ़ा है तो क्या मत कहो बुरा उस को कि जो हुआ सो हुआ ख़ुश रखे ख़ुदा उस को नज़र न आए तो उस की तलाश में रहना कहीं मिले तो पलट कर न देखना उस को वो सादा-ख़ू था ज़माने के ख़म समझता क्या हवा के साथ चला ले उड़ी हवा उस को वो अपने बारे में कितना है ख़ुश-गुमाँ देखो जब उस को मैं भी न देखूँ तो देखना उस को अभी से जाना भी क्या उस की कम-ख़याली पर अभी तो और बहुत होगा सोचना उस को उसे ये धुन कि मुझे कम से कम उदास रखे मिरी दु'आ कि ख़ुदा दे ये हौसला उस को पनाह ढूँढ़ रही है शब-ए-गिरफ़्ता-दिलाँ कोई बताओ मिरे घर का रास्ता उस को ग़ज़ल में तज़्किरा उस का न कर 'नसीर' कि अब भुला चुका वो तुझे तू भी भूल जा उस को

Naseer Turabi

244 likes

ख़ामोश लब हैं झुकी हैं पलकें, दिलों में उल्फ़त नई नई है अभी तक़ल्लुफ़ है गुफ़्तगू में, अभी मोहब्बत नई नई है अभी न आएँगी नींद तुम को, अभी न हम को सुकूँ मिलेगा अभी तो धड़केगा दिल ज़ियादा, अभी मुहब्बत नई नई है बहार का आज पहला दिन है, चलो चमन में टहल के आएँ फ़ज़ा में ख़ुशबू नई नई है गुलों में रंगत नई नई है जो ख़ानदानी रईस हैं वो मिज़ाज रखते हैं नर्म अपना तुम्हारा लहजा बता रहा है, तुम्हारी दौलत नई नई है ज़रा सा क़ुदरत ने क्या नवाज़ा के आके बैठे हो पहली सफ़ में अभी क्यूँ उड़ने लगे हवा में अभी तो शोहरत नई नई है बमों की बरसात हो रही है, पुराने जांबाज़ सो रहे हैं ग़ुलाम दुनिया को कर रहा है वो जिस की ताक़त नई नई है

Shabeena Adeeb

232 likes

ये मैं ने कब कहा कि मेरे हक़ में फ़ैसला करे अगर वो मुझ से ख़ुश नहीं है तो मुझे जुदा करे मैं उस के साथ जिस तरह गुज़ारता हूँ ज़िंदगी उसे तो चाहिए कि मेरा शुक्रिया अदा करे मेरी दुआ है और इक तरह से बद-दुआ भी है ख़ुदा तुम्हें तुम्हारे जैसी बेटियाँ अता करे बना चुका हूँ मैं मोहब्बतों के दर्द की दवा अगर किसी को चाहिए तो मुझ सेे राब्ता करे

Tehzeeb Hafi

292 likes

उसूलों पर जहाँ आँच आए टकराना ज़रूरी है जो ज़िंदा हो तो फिर ज़िंदा नज़र आना ज़रूरी है नई 'उम्रों की ख़ुदमुख़्तारियों को कौन समझाये कहाँ से बच के चलना है कहाँ जाना ज़रूरी है थके हारे परिंदे जब बसेरे के लिए लौटें सलीक़ामन्द शाख़ों का लचक जाना ज़रूरी है बहुत बेबाक आँखों में तअल्लुक़ टिक नहीं पाता मुहब्बत में कशिश रखने को शर्माना ज़रूरी है सलीक़ा ही नहीं शायद उसे महसूस करने का जो कहता है ख़ुदा है तो नज़र आना ज़रूरी है मेरे होंठों पे अपनी प्यास रख दो और फिर सोचो कि इस के बा'द भी दुनिया में कुछ पाना ज़रूरी है

Waseem Barelvi

107 likes

मैं ने जो कुछ भी सोचा हुआ है, मैं वो वक़्त आने पे कर जाऊँगा तुम मुझे ज़हर लगते हो और मैं किसी दिन तुम्हें पी के मर जाऊँगा तू तो बीनाई है मेरी तेरे अलावा मुझे कुछ भी दिखता नहीं मैं ने तुझ को अगर तेरे घर पे उतारा तो मैं कैसे घर जाऊँगा चाहता हूँ तुम्हें और बहुत चाहता हूँ, तुम्हें ख़ुद भी मालूम है हाँ अगर मुझ सेे पूछा किसी ने तो मैं सीधा मुँह पर मुकर जाऊँगा तेरे दिल से तेरे शहर से तेरे घर से तेरी आँख से तेरे दर से तेरी गलियों से तेरे वतन से निकाला हुआ हूँ किधर जाऊँगा

Tehzeeb Hafi

241 likes

More from Azhar Iqbal

मुझ को वहशत हुई मिरे घर से रात तेरी जुदाई के डर से तेरी फ़ुर्क़त का हब्स था अंदर और दम घुट रहा था बाहरस जिस्म की आग बुझ गई लेकिन फिर नदामत के अश्क भी बरसे एक मुद्दत से हैं सफ़र में हम घर में रह कर भी जैसे बेघर से बार-हा तेरी जुस्तुजू में हम तुझ से मिलने के बा'द भी तरसे

Azhar Iqbal

11 likes

ज़मीन-ए-दिल इक अर्से बा'द जल-थल हो रही है कोई बारिश मेरे अंदर मुसलसल हो रही है लहू का रंग फैला है हमारे कैनवस पर तेरी तस्वीर अब जा कर मुकम्मल हो रही है हवा-ए-ताज़ा का झोंका चला आया कहाँ से कि मुद्दत बा'द सी पानी में हलचल हो रही है तुझे देखे से मुमकिन मग़्फ़िरत हो जाए उस की तेरे बीमार की बस आज और कल हो रही है वो साहब आ ही गई बंद-ए-क़बा खोलने लगे हैं पहेली थी जो इक उलझी हुई हल हो रही है

Azhar Iqbal

13 likes

हुई न ख़त्म तेरी रहगुज़ार क्या करते तेरे हिसार से ख़ुद को फ़रार क्या करते सफ़ीना ग़र्क़ ही करना पड़ा हमें आख़िर तिरे बग़ैर समुंदर को पार क्या करते बस एक सुकूत ही जिस का जवाब होना था वही सवाल मियाँ बार बार क्या करते फिर इस के बा'द मनाया न जश्न ख़ुश्बू का लहू में डूबी थी फ़स्ल-ए-बहार क्या करते नज़र की ज़द में नए फूल आ गए 'अज़हर' गई रुतों का भला इंतिज़ार क्या करते

Azhar Iqbal

6 likes

गुलाब चाँदनी-रातों पे वार आए हम तुम्हारे होंटों का सदक़ा उतार आए हम वो एक झील थी शफ़्फ़ाफ़ नील पानी की और उस में डूब को ख़ुद को निखार आए हम तिरे ही लम्स से उन का ख़िराज मुमकिन है तिरे बग़ैर जो 'उम्रें गुज़ार आए हम फिर उस गली से गुज़रना पड़ा तिरी ख़ातिर फिर उस गली से बहुत बे-क़रार आए हम ये क्या सितम है कि इस नश्शा-ए-मोहब्बत में तिरे सिवा भी किसी को पुकार आए हम

Azhar Iqbal

11 likes

वो माहताब अभी बाम पर नहीं आया मिरी दु'आओं में शायद असर नहीं आया बहुत अजीब है यारों बुलंदियों का तिलिस्म जो एक बार गया लौट कर नहीं आया ये काएनात की वुसअत खुली नहीं मुझ पर मैं अपनी ज़ात से जब तक गुज़र नहीं आया बहुत दिनों से है बे-शक्ल सी मेरी मिट्टी बहुत दिनों से कोई कूज़ा-गर नहीं आया बस एक लम्हे को बे-पैराहन उसे देखा फिर इस के बा'द मुझे कुछ नज़र नहीं आया हम अब भी दश्त में ख़ेमा लगाए बैठे हैं हमारे हिस्से में अपना ही घर नहीं आया ज़मीन बाँझ न हो जाए कुछ कहो 'अज़हर' सुख़न की शाख़ पे कब से समर नहीं आया

Azhar Iqbal

10 likes

Similar Writers

View All ›

Our suggestions based on Azhar Iqbal.

Similar Moods

View All ›

More moods that pair well with Azhar Iqbal's ghazal.