ghazalKuch Alfaaz

तुम ने कहा ख़राब चलो हम ख़राब हैं दें और क्या जवाब चलो हम ख़राब हैं कैसी वफ़ा कहाँ की वफ़ा कौन सी वफ़ा सब छोड़ दो हिसाब चलो हम ख़राब हैं हम ने शरीफ़ होने की क़ीमत चुकाई है लाओ ज़रा शराब चलो हम ख़राब हैं जिस ख़ूबसूरती से ज़फा कर रहे हो तुम वो फ़न है लाजवाब चलो हम ख़राब हैं

Related Ghazal

चादर की इज़्ज़त करता हूँ और पर्दे को मानता हूँ हर पर्दा पर्दा नहीं होता इतना मैं भी जानता हूँ सारे मर्द एक जैसे हैं तुम ने कैसे कह डाला मैं भी तो एक मर्द हूँ तुम को ख़ुद से बेहतर मानता हूँ मैं ने उस सेे प्यार किया है मिल्कियत का दावा नहीं वो जिस के भी साथ है मैं उस को भी अपना मानता हूँ चादर की इज़्ज़त करता हूँ और पर्दे को मानता हूँ हर पर्दा पर्दा नहीं होता इतना मैं भी जानता हूँ

Ali Zaryoun

105 likes

चला है सिलसिला कैसा ये रातों को मनाने का तुम्हें हक़ दे दिया किस ने दियों के दिल दुखाने का इरादा छोड़िए अपनी हदों से दूर जाने का ज़माना है ज़माने की निगाहों में न आने का कहाँ की दोस्ती किन दोस्तों की बात करते हो मियाँ दुश्मन नहीं मिलता कोई अब तो ठिकाने का निगाहों में कोई भी दूसरा चेहरा नहीं आया भरोसा ही कुछ ऐसा था तुम्हारे लौट आने का ये मैं ही था बचा के ख़ुद को ले आया किनारे तक समुंदर ने बहुत मौक़ा' दिया था डूब जाने का

Waseem Barelvi

103 likes

आँख को आइना समझते हो तुम भी सबकी तरह समझते हो दोस्त अब क्यूँ नहीं समझते तुम तुम तो कहते थे ना समझते हो अपना ग़म तुम को कैसे समझाऊँ सब सेे हारा हुआ समझते हो मेरी दुनिया उजड़ गई इस में तुम इसे हादसा समझते हो आख़िरी रास्ता तो बाक़ी है आख़िरी रास्ता समझते हो

Himanshi babra KATIB

76 likes

तुम्हें बस ये बताना चाहता हूँ मैं तुम से क्या छुपाना चाहता हूँ कभी मुझ से भी कोई झूठ बोलो मैं हाँ में हाँ मिलाना चाहता हूँ ये जो खिड़की है नक़्शे में तुम्हारे यहाँ मैं दर बनाना चाहता हूँ अदाकारी बहुत दुख दे रही है मैं सच-मुच मुस्कुराना चाहता हूँ परों में तीर है पंजों में तिनके मैं ये चिड़िया उड़ाना चाहता हूँ लिए बैठा हूँ घुँघरू फूल मोती तिरा हँसना बनाना चाहता हूँ अमीरी इश्क़ की तुम को मुबारक मैं बस खाना-कमाना चाहता हूँ मैं सारे शहर की बैसाखियों को तिरे दर पर नचाना चाहता हूँ मुझे तुम सेे बिछड़ना ही पड़ेगा मैं तुम को याद आना चाहता हूँ

Fahmi Badayuni

249 likes

बैठे हैं चैन से कहीं जाना तो है नहीं हम बे-घरों का कोई ठिकाना तो है नहीं तुम भी हो बीते वक़्त के मानिंद हू-ब-हू तुम ने भी याद आना है आना तो है नहीं अहद-ए-वफ़ा से किस लिए ख़ाइफ़ हो मेरी जान कर लो कि तुम ने अहद निभाना तो है नहीं वो जो हमें अज़ीज़ है कैसा है कौन है क्यूँँ पूछते हो हम ने बताना तो है नहीं दुनिया हम अहल-ए-इश्क़ पे क्यूँँ फेंकती है जाल हम ने तिरे फ़रेब में आना तो है नहीं वो इश्क़ तो करेगा मगर देख भाल के 'फ़ारिस' वो तेरे जैसा दिवाना तो है नहीं

Rehman Faris

196 likes

More from Kumar Vikas

हिज्र कहाँ तक सह पाओगी इश्क़ करो तन्हाई में मर जाओगी इश्क़ करो एक ही दिल है दिल की चाहत मत मारो आख़िर इक दिन पछताओगी इश्क़ करो तकिया टेडी बीयर और खिलौनों से कब तक ख़ुद को बहलाओगी इश्क़ करो कितने दिन तक कितने सारे लड़कों को दोस्त बना कर टहलाओगी इश्क़ करो

Kumar Vikas

5 likes

ग़ैरों को अब गले लगाओ, जाओ तुम को छोड़ दिया सब को मेरे ऐब गिनाओ, जाओ तुम को छोड़ दिया कैसा हूँ? किस हाल में हूँ? क्यूँ पूछ रही हो अब मुझ सेे? फिर से माथा मत ठनकाओ, जाओ तुम को छोड़ दिया किस सेे मिलने की ख़्वाहिश आँखों में भर कर आई हो? जाओ-जाओ, जल्दी जाओ, जाओ तुम को छोड़ दिया चाहा था कि नाम तुम्हारा साथ हमारे आएगा अब चाहे जिस की कहलाओ, जाओ तुम को छोड़ दिया हम ही कितने पागल थे जो तुम पर ग़ज़लें कहते थे अब मत कहना शे'र सुनाओ, जाओ तुम को छोड़ दिया

Kumar Vikas

7 likes

अलग धारे में बहते हैं, यहीं तक साथ था अपना चलो कश्ती बदलते हैं, यहीं तक साथ था अपना यही तक़दीर का लिक्खा, यही है वक़्त की मर्ज़ी यही हालात कहते हैं, यहीं तक साथ था अपना जुदा होने पे अश्कों की रवायत तोड़ दी जाए चलो हँसकर बिछड़ते हैं, यहीं तक साथ था अपना तुम्हारी इक नई दुनिया तुम्हें आवाज़ देती है सुनो अब हम निकलते हैं, यहीं तक साथ था अपना सफ़र भी दूर का है शाम भी ढलने को आई है इजाज़त दो कि चलते हैं, यहीं तक साथ था अपना

Kumar Vikas

5 likes

Similar Writers

View All ›

Our suggestions based on Kumar Vikas.

Similar Moods

View All ›

More moods that pair well with Kumar Vikas's ghazal.