ये मत कहो कि भीड़ में तन्हा खड़ा हूँ मैं टकरा के आबगीने से पत्थर हुआ हूँ मैं आँखों के जंगलों में मुझे मत करो तलाश दामन पे आँसुओं की तरह आ गया हूँ मैं यूँँ बे-रुख़ी के साथ न मुँह फेर के गुज़र ऐ साहब-ए-जमाल तिरा आइना हूँ मैं यूँँ बार बार मुझ को सदाएँ न दीजिए अब वो नहीं रहा हूँ कोई दूसरा हूँ मैं मेरी बुराइयों पे किसी की नज़र नहीं सब ये समझ रहे हैं बड़ा पारसा हूँ मैं वो बे-वफ़ा समझता है मुझ को उसे कहो आँखों में उस के ख़्वाब लिए फिर रहा हूँ मैं
Related Ghazal
तुम्हें बस ये बताना चाहता हूँ मैं तुम से क्या छुपाना चाहता हूँ कभी मुझ से भी कोई झूठ बोलो मैं हाँ में हाँ मिलाना चाहता हूँ ये जो खिड़की है नक़्शे में तुम्हारे यहाँ मैं दर बनाना चाहता हूँ अदाकारी बहुत दुख दे रही है मैं सच-मुच मुस्कुराना चाहता हूँ परों में तीर है पंजों में तिनके मैं ये चिड़िया उड़ाना चाहता हूँ लिए बैठा हूँ घुँघरू फूल मोती तिरा हँसना बनाना चाहता हूँ अमीरी इश्क़ की तुम को मुबारक मैं बस खाना-कमाना चाहता हूँ मैं सारे शहर की बैसाखियों को तिरे दर पर नचाना चाहता हूँ मुझे तुम सेे बिछड़ना ही पड़ेगा मैं तुम को याद आना चाहता हूँ
Fahmi Badayuni
249 likes
बैठे हैं चैन से कहीं जाना तो है नहीं हम बे-घरों का कोई ठिकाना तो है नहीं तुम भी हो बीते वक़्त के मानिंद हू-ब-हू तुम ने भी याद आना है आना तो है नहीं अहद-ए-वफ़ा से किस लिए ख़ाइफ़ हो मेरी जान कर लो कि तुम ने अहद निभाना तो है नहीं वो जो हमें अज़ीज़ है कैसा है कौन है क्यूँँ पूछते हो हम ने बताना तो है नहीं दुनिया हम अहल-ए-इश्क़ पे क्यूँँ फेंकती है जाल हम ने तिरे फ़रेब में आना तो है नहीं वो इश्क़ तो करेगा मगर देख भाल के 'फ़ारिस' वो तेरे जैसा दिवाना तो है नहीं
Rehman Faris
196 likes
ज़बाँ तो खोल नज़र तो मिला जवाब तो दे मैं कितनी बार लुटा हूँ मुझे हिसाब तो दे तेरे बदन की लिखावट में है उतार चढ़ाव मैं तुझे कैसे पढूँगा मुझे किताब तो दे तेरा सवाल है साक़ी कि ज़िंदगी क्या है? जवाब देता हूँ पहले मुझे शराब तो दे
Rahat Indori
190 likes
सितम ढाते हुए सोचा करोगे हमारे साथ तुम ऐसा करोगे? अँगूठी तो मुझे लौटा रहे हो अँगूठी के निशाँ का क्या करोगे? मैं तुम सेे अब झगड़ता भी नहीं हूँ तो क्या इस बात पर झगड़ा करोगे? मेरा दामन तुम्हीं था में हुए हो मेरा दामन तुम्हीं मैला करोगे बताओ वा'दा कर के आओगे ना? के पिछली बार के जैसा करोगे? वो दुल्हन बन के रुख़्सत हो गई है कहाँ तक कार का पीछा करोगे? मुझे बस यूँँ ही तुम सेे पूछना था अगर मैं मर गया तो क्या करोगे?
Zubair Ali Tabish
140 likes
यही अपनी कहानी थी, मियाँ पहले बहुत पहले वो लड़की जाँ हमारी थी, मियाँ पहले बहुत पहले वहम मुझ को ये भाता है,अभी मेरी दिवानी है मगर मेरी दिवानी थी, मियाँ पहले बहुत पहले रक़ीब आ कर बताते हैं यहाँ तिल है, वहाँ तिल है हमें ये जानकारी थी मियाँ पहले, बहुत पहले अदब से माँग कर माफ़ी भरी महफ़िल ये कहता हूँ वो लड़की ख़ानदानी थी, मियाँ पहले बहुत पहले
Anand Raj Singh
526 likes
More from Azm Shakri
जितना तेरा हुक्म था उतनी सँवारी ज़िंदगी अपनी मर्ज़ी से कहाँ हम ने गुज़ारी ज़िंदगी मेरे अंदर इक नया ग़म रोज़ रख जाता है कौन रफ़्ता रफ़्ता हो रही है और भारी ज़िंदगी रूह की तस्कीन के सारे दरीचे खुल गए दर्द के पहलू में जब आई हमारी ज़िंदगी सिर्फ़ थी ख़ाना-बदोशी या मोहब्बत का जुनूँ हिजरतें करता रहा इक शख़्स सारी ज़िंदगी एक लफ़्ज़-ए-कुन कहा आबाद सन्नाटे हुए आसमानों से ज़मीनों पर उतारी ज़िंदगी
Azm Shakri
9 likes
ख़ून आँसू बन गया आँखों में भर जाने के बा'द आप आए तो मगर तूफ़ाँ गुज़र जाने के बा'द चाँद का दुख बाँटने निकले हैं अब अहल-ए-वफ़ा रौशनी का सारा शीराज़ा बिखर जाने के बा'द होश क्या आया मुसलसल जल रहा हूँ हिज्र में इक सुनहरी रात का नश्शा उतर जाने के बा'द ज़ख़्म जो तुम ने दिया वो इस लिए रक्खा हरा ज़िंदगी में क्या बचेगा ज़ख़्म भर जाने के बा'द शाम होते ही चराग़ों से तुम्हारी गुफ़्तुगू हम बहुत मसरूफ़ हो जाते हैं घर जाने के बा'द ज़िंदगी के नाम पर हम उमर भर जीते रहे ज़िंदगी को हम ने पाया भी तो मर जाने के बा'द
Azm Shakri
12 likes
दिल में हसरत कोई बची ही नहीं आग ऐसी लगी बुझी ही नहीं उस ने जब ख़ुद को बे-नक़ाब किया फिर किसी की नज़र उठी ही नहीं जैसा इस बार खुल के रोए हम ऐसी बारिश कभी हुई ही नहीं ज़िंदगी को गले लगाते क्या ज़िंदगी उम्र-भर मिली ही नहीं मुंतज़िर कब से चाँद छत पर है कोई खिड़की अभी खुली ही नहीं मैं जिसे अपनी ज़िंदगी समझा सच तो ये है वो मेरी थी ही नहीं
Azm Shakri
4 likes
ज़िंदगी यूँँ भी गुज़ारी जा रही है जैसे कोई जंग हारी जा रही है जिस जगह पहले के ज़ख़्मों के निशाँ में फिर वहीं पर चोट मारी जा रही है वक़्त-ए-रुख़्सत आब-दीदा आप क्यूँँ हैं जिस्म से तो जाँ हमारी जा रही है बोल कर ता'रीफ़ में कुछ लफ़्ज़ उस की शख़्सियत अपनी निखारी जा रही है धूप के दस्ताने हाथों में पहन कर बर्फ़ की चादर उतारी जा रही है
Azm Shakri
6 likes
चाहता ये हूँ कि बेनाम-ओ-निशाँ हो जाऊँ शाम की तरह जलूँ और धुआँ हो जाऊँ पहले दहलीज़ पे रौशन करूँँ आँखों के चराग़ और फिर ख़ुद किसी पर्दे में निहाँ हो जाऊँ तोड़ कर फेंक दूँ ये फ़िरक़ा-परस्ती के महल और पेशानी पे सज्दे का निशाँ हो जाऊँ दिल से फिर दर्द महकने की सदाएँ उट्ठें काश ऐसा हो मैं तेरी रग-ए-जाँ हो जाऊँ बस तिरे ज़िक्र में कट जाएँ मिरे रोज़-ओ-शब नूर की शाख़ पे चिड़ियों की ज़बाँ हो जाऊँ ख़ाक जिस कूचे की मलते हैं फ़रिश्ते आ कर मैं उसी ख़ाक के ज़र्रों में निहाँ हो जाऊँ मेरी आवारा-मिज़ाजी को सुकूँ मिल जाए दर्द बन कर तिरे सीने में रवाँ हो जाऊँ
Azm Shakri
5 likes
Similar Writers
Our suggestions based on Azm Shakri.
Similar Moods
More moods that pair well with Azm Shakri's ghazal.







