nazmKuch Alfaaz

कितनी दिलकश होती हैं ख़ुश-फ़हमियाँ ख़त्म होने से पहले बड़े रंगीन होते हैं ख़्वाब बिखरने से पहले बहुत हसीन होते हैं फूल मुरझाने से पहले बेहद ख़ूब-सूरत होती है मोहब्बत बे-वफ़ाई से पहले हर आग़ाज़ पहुँचता है अंजाम को मिलन का पीछा करती है जुदाई दिन के पहलू में रहती है रात और ज़िंदगी का दामन था में साया सी चलती है मौत ज़िंदगी के उतार-चढ़ाओ दिल पर छोड़ जाते हैं नक़्श अगर इंसान का बस चलता क्या वो ख़ुशी के पल ही नहीं चुनता

Related Nazm

"क्यूँ है" तुम नहीं हो यहाँ पर फिर भी तुम्हारे होने का एहसास क्यूँ है कुछ है नहीं मेरे हाथ में फिर भी कुछ होने की ये आस क्यूँ है बड़ी हैरानी है मुझे की वो दूर होकर भी इतना पास क्यूँ है सबने कहा कि वो तो पराया है वो पराया होकर भी इतना ख़ास क्यूँ है जितना वो दूर है मुझ सेे वो उतना ही मुझ को रास क्यूँ है बैठा हूँ बिल्कुल एकांत में मैं फिर भी कानों में उस की आवाज़ क्यूँ है खुल के नहीं कहती वो कुछ भी उस की आँखों में इतने राज़ क्यूँ हैं बसी है दिल में वो मेरे ये मेरा दिल उस का आवास क्यूँ है उस को नहीं भुला सकता मैं ये उस के नाम की हर श्वास क्यूँ है पूरी काइ‌नात उस की याद दिलाती है ये तन-मन में उस का वास क्यूँ है वो मेरी हुई नहीं है अभी उस को खोने के डर से मन इतना बदहवा से क्यूँ है दूरियाँ लिखी हैं जैसे दरमियान मेरा नसीब मुझ सेे इतना नाराज़ क्यूँ है ऐसे शब्द कहाँ से लाऊँ की वो समझे जो गर ना समझा पाए तो फिर ऐसे अल्फ़ाज़ क्यूँ हैं रह तो रहा हूँ अपने निवास में उस के बिन लगता ये वनवास क्यूँ है गर मिल भी जाए संपत्ति सारी दुनिया की मगर वो साथ नहीं तो फिर ये भोगविलास क्यूँ है सोते ही उस के ख़्वाबों में और जागते ही उस के ख़यालों में कैसे भी उस का हो जाने की इतनी प्यास क्यूँ है जलती हैं ये नज़रें अब मेरी इन नैनों को हर वक़्त तेरी तलाश क्यूँ है हालात कह रहे हैं कि ये मुमकिन नहीं फिर भी तुम पुकारोगी एक दिन मुझे इतना विश्वास क्यूँ है अब भी नहीं समझी क्यूँ है तुम्हारी बहुत याद आती है तुम बिन रहा नहीं जाता बस बात कुछ यों है तुम सेे बेपनाह मोहब्बत थी है और रहेगी ये सत्य ज्यूँ का त्यों है क्यूँ है

Divya 'Kumar Sahab'

37 likes

तुम्हें इक बात कहनी थी इजाज़त हो तो कह दूँ मैं ये भीगा भीगा सा मौसम ये तितली फूल और शबनम चमकते चाँद की बातें ये बूँदें और बरसातें ये काली रात का आँचल हवा में नाचते बादल धड़कते मौसमों का दिल महकती ख़ुश्बूओं का दिल ये सब जितने नज़ारे हैं कहो किस के इशारे हैं सभी बातें सुनी तुम ने फिर आँखें फेर लीं तुम ने मैं तब जा कर कहीं समझा कि तुम ने कुछ नहीं समझा मैं क़िस्सा मुख़्तसर कर के ज़रा नीची नज़र कर के ये कहता हूँ अभी तुम से मोहब्बत हो गई तुम से

Zubair Ali Tabish

117 likes

तुम्हारा फ़ोन आया है अजब सी ऊब शामिल हो गई है रोज़ जीने में पलों को दिन में, दिन को काट कर जीना महीने में महज़ मायूसियाँ जगती हैं अब कैसी भी आहट पर हज़ारों उलझनों के घोंसले लटके हैं चौखट पर अचानक सब की सब ये चुप्पियाँ इक साथ पिघली हैं उम्मीदें सब सिमट कर हाथ बन जाने को मचली हैं मेरे कमरे के सन्नाटे ने अँगड़ाई सी तोड़ी है मेरी ख़ामोशियों ने एक नग़्मा गुनगुनाया है तुम्हारा फ़ोन आया है, तुम्हारा फ़ोन आया है सती का चैतरा दिख जाए जैसे रूप-बाड़ी में कि जैसे छठ के मौक़े' पर जगह मिल जाए गाड़ी में मेरी आवाज़ से जागे तुम्हारे बाम-ओ-दर जैसे ये नामुमकिन सी हसरत है, ख़याली है, मगर जैसे बड़ी नाकामियों के बा'द हिम्मत की लहर जैसे बड़ी बेचैनियों के बा'द राहत का पहर जैसे बड़ी गुमनामियों के बा'द शोहरत की मेहर जैसे सुब्ह और शाम को साधे हुए इक दोपहर जैसे बड़े उनवान को बाँधे हुए छोटी बहर जैसे नई दुल्हन के शरमाते हुए शाम-ओ-सहर जैसे हथेली पर रची मेहँदी अचानक मुस्कुराई है मेरी आँखों में आँसू का सितारा जगमगाया है तुम्हारा फ़ोन आया है, तुम्हारा फ़ोन आया है

Kumar Vishwas

81 likes

"दोस्त के नाम ख़त" तुम ने हाल पूछा है हालत-ए-मोहब्बत में हाल का बताना क्या! दिल सिसक रहा हो तो ज़ख़्म का छुपाना क्या! तुम जो पूछ बैठे हो कुछ तो अब बताना है बात एक बहाना है तुम ने हाल पूछा है इक दिया जलाता हूँ ठीक है बताता हूँ रोज़ उस की यादों में दूर तक चले जाना जो भी था कहा उस ने अपने साथ दोहराना साँस जब रुके तो फिर अपनी मरती आँखों में उस की शक्ल ले आना और ज़िन्दगी पाना रोज़ ऐसे होता है कुछ पुराने मैसेज हैं जिन में उस की बातें हैं कुछ तबील सुब्हे हैं कुछ क़दीम रातें हैं मैं ने उस की बातों में ज़िन्दगी गुज़ारी है ज़िन्दगी मिटाने का हौसला नहीं मुझ में एक एक लफ़्ज़ उस का साँस में पिरोया है, रूह में समोया है उस के जितने मैसेज है रोज़ खोल लेता हूँ उस सेे कह नहीं पाता ख़ुद से बोल लेता हूँ उस के पेज पर जा कर रोज़ देखता हूँ मैं आज कितने लोगों ने उस की पैरवी की है और सोचता हूँ मैं ये नसीब वाले हैं उस को देख सकते हैं उस सेे बात करते हैं ये इजाज़तों वाले मुझ सेे कितने बेहतर हैं मैं तो दाग़ था कोई जो मिटा दिया उस ने गर मिटा दिया उस ने ठीक ही किया उस ने, तुम ने हाल पूछा था लो बता दिया मैं ने जो भी कुछ बताया है उस को मत बता देना पढ़ के रो पड़ो तो फिर इन तमाम लफ़्ज़ों को बस गले लगा लेना, वो मेरी मोहब्बत है और सदा रहेगी वो जब नहीं रहूँगा तो एक दिन कहेगी वो तुम अली फ़क़त तुम थे जिस ने मुझ को चाहा था जिस ने मेरे माथे को चूम कर बताया था तुम दुआ का चेहरा हो तुम हया का पहरा हो मैं तो तब नहीं हूँगा पर मेरी सभी नज़्में उस की बात सुन लेंगी तुम भी मुस्कुरा देना फिर बहुत मोहब्बत से उस को सब बता देना उस के नर्म हाथों में मेरा ख़त थमा देना लो ये ख़त तुम्हारा है और उस की जानिब से वो जो बस तुम्हारा था आज भी तुम्हारा है

Ali Zaryoun

70 likes

मैं पल-दो-पल का शाइ'र हूँ, पल-दो-पल मेरी कहानी है पल-दो-पल मेरी हस्ती है, पल-दो-पल मेरी जवानी है मुझ से पहले कितने शाइ'र आए और आ कर चले गए कुछ आहें भर कर लौट गए, कुछ नग़ में गा कर चले गए वे भी एक पल का क़िस्सा थे, मैं भी एक पल का क़िस्सा हूँ कल तुम से जुदा हो जाऊँगा गो आज तुम्हारा हिस्सा हूँ मैं पल-दो-पल का शाइ'र हूँ, पल-दो-पल मेरी कहानी है पल-दो-पल मेरी हस्ती है, पल-दो-पल मेरी जवानी है कल और आएँगे नग़मों की खिलती कलियाँ चुनने वाले मुझ सेे बेहतर कहने वाले, तुम सेे बेहतर सुनने वाले कल कोई मुझ को याद करे, क्यूँ कोई मुझ को याद करे मसरुफ़ ज़माना मेरे लिए, क्यूँ वक़्त अपना बर्बाद करे मैं पल-दो-पल का शाइ'र हूँ, पल-दो-पल मेरी कहानी है पल-दो-पल मेरी हस्ती है, पल-दो-पल मेरी जवानी है मैं हर इक पल का शाइ'र हूँ हर इक पल मेरी कहानी है हर इक पल मेरी हस्ती है हर इक पल मेरी जवानी है रिश्तों का रूप बदलता है, बुनियादें ख़त्म नहीं होतीं ख़्वाबों और उमँगों की मियादें ख़त्म नहीं होतीं इक फूल में तेरा रूप बसा, इक फूल में मेरी जवानी है इक चेहरा तेरी निशानी है, इक चेहरा मेरी निशानी है मैं हर इक पल का शाइ'र हूँ हर इक पल मेरी कहानी है हर इक पल मेरी हस्ती है हर इक पल मेरी जवानी है तुझ को मुझ को जीवन अमृत अब इन हाथों से पीना है इन की धड़कन में बसना है, इन की साँसों में जीना है तू अपनी अदाएं बक्ष इन्हें, मैं अपनी वफ़ाएँ देता हूँ जो अपने लिए सोचीं थी कभी, वो सारी दुआएँ देता हूँ मैं हर इक पल का शाइ'र हूँ हर इक पल मेरी कहानी है हर इक पल मेरी हस्ती है हर इक पल मेरी जवानी है

Sahir Ludhianvi

52 likes

More from Elizabeth Kurian Mona

याद एक बे-रंग बे-महक मुरझाया हुआ गुलाब जिस के काँटों की चुभन बाक़ी रहती है सदा याद-ए-माज़ी की बनाई हुई एक धुँदली तस्वीर मेल नहीं खाता जिस से हाल का चेहरा फिर भी लगी है दिल की दीवार पर याद टूटा-फूटा एक ऐसा खिलौना जिस से इंसान दिल बहलाना चाहे बे-कार होने के बावजूद उसे फेंकना नहीं चाहे याद एक सराब ज़ीस्त के रेगिस्तान में जो और भी बढ़ा दे थके हारे मुसाफ़िर की प्यास

Elizabeth Kurian Mona

0 likes

चेहरे बे-शुमार चेहरे नज़र आते हैं ज़िंदगी की राहों पर नाक नक़्श नहीं हो बहुत मुख़्तलिफ़ उन में से एक ही चेहरा सब से हसीन लगता है क्यूँँ जब हक़ीक़त में ऐसा है नहीं क्या सच ही कहा गया है कि ख़ूब-सूरती देखने वालों की आँखों में बस्ती है या फिर इश्क़ करने वाले हुस्न को सही पहचानते हैं रूह की नज़रों से

Elizabeth Kurian Mona

0 likes

मैं उस सिगरेट का टुकड़ा हूँ जिसे तुम ने पिया था अपनी ख़ुशी के लिए और अब अपने जूते से मसल देना चाहते हो ताकि उस की चिंगारी आग न लगा दे तुम्हारे लकड़ी-नुमा वजूद को महफ़ूज़ रहने की तुम्हारी ख़्वाहिश तुम्हारे जज़्बात को सुन कर देती है किसी दूसरे की तड़प तुम पर कोई असर नहीं करती सिगरेट के बचे टुकड़े को आसानी से फेंक सकते हो मगर इस धुएँ का क्या करोगे जो तुम्हारे दिल में भर गया है

Elizabeth Kurian Mona

0 likes

लाश को दफ़नाना आसान काम नहीं है मरने वाले के अहबाब को लगता है कि वो अभी तक ज़िंदा है और किसी भी वक़्त उठ कर उन्हें गले लगा सकता है यही सोच कर वो इस लाश के दामन को छोड़ना नहीं चाहते कोई मो'जिज़ा होने पर ही लाश में जान आ सकती है चाहे वो मौत इंसान की हो या किसी रिश्ते की

Elizabeth Kurian Mona

0 likes

ज़िंदगी के नाटक में एक अदाकारा हूँ मैं ये होगा अलमिया या रज़मिया कौन बता सकता है जब पर्दा उठता है मुझे अपना किरदार अदा करना होता है कुछ सोचे-समझे बग़ैर दूसरे अदाकारों के इशारों पर बोलने पड़ते हैं अपने मुकाल में मेरे किरदार हैं बे-शुमार मुख़्तलिफ़ जज़्बात लिए मदद करने के लिए मुझे पस-ए-पर्दा कोई नहीं है क्या मैं ने अपना किरदार सहीह निभाया जो कहना था सही कहा सही ढंग से क्या मैं ना-कामयाब थी क्या सामईन की तालियाँ और नक़्क़ादों की दाद मैं ने हासिल की या फिर सब की नज़रों में गिर गई इन सवालात का वक़्त ही जवाब देगा पर्दा गिरने के बा'द

Elizabeth Kurian Mona

0 likes

Similar Writers

View All ›

Our suggestions based on Elizabeth Kurian Mona.

Similar Moods

View All ›

More moods that pair well with Elizabeth Kurian Mona's nazm.