nazmKuch Alfaaz

पसंद आएगा आहंग अक्स पैकर निकालोगे जो भी मअ'नी वो सब तुम्हारे हैं मेरा क्या मैं तो हूँ लफ़्ज़

Related Nazm

"बातें" मैं और मेरी क़लम अक्सर बात करते हैं ये चाँद सूरज क्या लगते हैं ये दोनों उस की आँखें हैं तो फिर ये तारे क्या हैं सब तारे उस की बाली हैं तो बादल क्या लगते हैं फिर ये बादल उस की ज़ुल्फ़ें हैं तो इंद्रधनुष क्या लगता है ये इंद्रधनुष है नथ उस की ये मौसम क्या लगते हैं फिर सब मौसम उस के नखरे हैं तो फिर हवा क्या लगती है हवा तो उस का आँचल है ये नदियाँ तो फिर रह गईं ये नदियाँ उस का कंगन हैं तो फिर समुंदर क्या हुआ ये समुंदर पायल है उस की फिर प्रकृति क्या लगती है ये प्रकृति उस की साड़ी है ये पूरी धरती रह गई ये धरती उस की गोद है इन सब में फिर तुम क्या हो मुझ को उस का दिल समझ लो तुम्हारा दिल फिर क्या हुआ उस के दिल में फूल समझ लो उस के दिल में उगता है उस के दिल में खिलता है उस में ही फिर मिलता है रोज़ सुब्ह से रात तक देखने मुझ को आता है साथ वो हर पल चलता है कंगन पायल खनकाता है छटक कर अपनी ज़ुल्फ़ें वो जल मुझ पर बरसाता है नथ पहनता है वो ख़ुद काजल वो मुझे लगाता है गोद में रख कर सिर मेरा आँचल से लाड़ लड़ाता है बात नहीं करता है वो पर रोज़ मिलने आता है उस का मेरा जो भी है बहुत पुराना नाता है पास वो हर-पल रहता है पर याद बहुत वो आता है बस याद बहुत वो आता है मैं और मेरी क़लम अक्सर ये बात करते हैं

Divya 'Kumar Sahab'

27 likes

"चार ज़िंदगी" सब को मिला है चार ज़िंदगी का सफ़र माँ का पेट और दुनिया का घर छोटी सी क़ब्र और मैदान-ए-हश्र पहली ज़िंदगी का तसव्वुर अगर माँ का पेट तुम को आएगा नज़र नौ महीने जिस ने किया था सब्र तुम ने दिया क्या उस का अज्र दूसरी ज़िंदगी दुनिया का घर जिस में बसाया तुम ने शहर थी चार दिन की ज़िंदगी मगर उस पर लगा दी पूरी उम्र मिली जब मौत की सब को ख़बर पछताने लगे फिर हुआ ये असर अहल-ओ-अयाल भी रोए इधर हुआ तैयार जनाज़ा उधर तीसरी ज़िंदगी जिस का पेट क़ब्र होंगे सब दूर तुझे दफ़न कर आएँगे फ़रिश्ते फ़ौरन क़ब्र पर लगेगा सवालों का एक अंबर देना जवाब तब ख़ुद के बल पर जब पहुँचेगी दुनिया उस मोड़ पर क़यामत तक है क़ब्र का सफ़र चौथी ज़िंदगी मैदान-ए-हश्र जिधर मिलेगा नेकी-बदी का अज्र सामने होगा पुल-सिरात सफ़र तेज़ी से गुज़रेगा वो ही उसपर जो पढ़ता नमाज़ मग़रिब से अस्र जिस ने किया बैतुल्लाह का सफ़र जिस ने बनाया नबी को रहबर जन्नत में होंगे महल और शजर और दोज़ख़ में होंगे आग के अंबर न मालूम कितनी है बाक़ी उम्र आएगी मौत कभी भी ‘ज़फ़र' जितनी है बाक़ी लगा दीं पर सब को मिला है चार ज़िंदगी का सफ़र

ZafarAli Memon

14 likes

"पहला इश्क़" तअर्रुफ़ हुआ था अभी ही उन से वक़्त कहाँ ज़्यादा गुज़रा है बातें होती थी बहुत ही उन से वक़्त कहाँ ज़्यादा सुधरा है अंकों में दिलचस्पी मुझे उर्दू का थोड़ा-सा ज्ञान था वो अंग्रेज़ी से वाक़िफ़ बहुत लेकिन शून्य सा अभिमान था पसंद उन की आँखों में काजल और उन पर वो चश्मा था उन्हें पसंद मेरी घनी दाढ़ी और आँखों में सुरमा था कभी ये ला दो तो कभी वो ला दो मैं ने की हर ख़्वाहिश पूरी लेकिन महरम बनाने की मेरी ख़्वाहिश रह गई अधूरी कहा था उन्होंने पहले ही मुझ से रख दो अपने माँ-बाप को अर्ज़ी पर ज़फ़र डरता खोने से उन को और कहा जैसी रब की मर्ज़ी न जाने कौन सा लज़ीज़ वक़्त था की इश्क़ की रसोई को हम ने पकाया अगर अलाहिदा करना ही था मक़्सद तो फिर क्यूँँ हम दोनों को मिलाया

ZafarAli Memon

14 likes

"तैयब" वो अक्सर मुझ सेे कहती थी सुनो जब हम बड़े होंगे हम अपना घर बसाएँगे तो अपने बेटे को हम प्यार से तैयब बुलाएँगे अभी कुछ दिन ही बीते थे कि तैयब आ गया इक दिन ये तैयब वो नहीं था जो मेरे ख़्वाबों का हिस्सा था ये तैयब वो था जो उस की यादों में रहता था नहीं समझे हो जो अब भी सुनो तुम को मैं समझाऊँ मैं अपनी पहली मोहब्बत का दूजा इश्क़ था प्यारे सुना है अब वो कहती है सुनो तैयब सुनो तैयब कहो तो अपने बेटे को आनंद पुकारें अब

Anand Raj Singh

7 likes

"रो तो रहे हैं" नहीं आँखों में नमी तो क्या? रो तो रहे हैं ग़म तुझ सेे कहा नहीं तो क्या? रो तो रहे हैं सितम तू इतने भी न ढा अब ख़ुदा मुझ पर नस हाथ की नहीं भी काटी तो क्या? रो तो रहे हैं कहें क्या किसी से दर्द अपना छुपाएँ कहाँ यार ये दर्द अपना तसल्ली तो ज़माना देगा नहीं कहेगा अपने ही पास रख तू दर्द अपना ज़ालिम इन लोगों को लगता है मुझे ग़म नहीं है कोई ये क्या जाने, सब एक से बढ़कर एक हैं कम नहीं है कोई वैसे न सही, ऐसे ही सही, रो तो रहे हैं आँसू न सही, शा'इरी ही सही, रो तो रहे हैं इतना दिल करता है अब अश्क बहाने का, है करारी वजह न सही, यूँँ ही सही, रो तो रहे हैं मन भारी इतना कभी कभी हो जाता है जीना मुश्किल बेहद कभी कभी हो जाता है ज़ख़्म मुझे न होने नसीब, होता नहीं यूँँ तो और 'गर हो भी तो बस कभी कभी हो जाता है आँखों से रोना, ज़रूरी तो नहीं 'आकर्ष' काम तो दिल ही कर सारा देता है भीगे तकिए पसंद हैं तो नहीं मगर टपकना आँसुओं का सहारा देता है पास किस के बैठें, किसे हाल-ए-दिल बताऍं करें ऐतिबार किस का, किसे मलाल-ए-दिल बताऍं ख़ुद-कुशी कर नहीं पा रहे तो क्या? रो तो रहे हैं कहीं मरने नहीं जा रहे तो क्या? रो तो रहे हैं इतने ढेर ग़म हैं के हिसाब ख़ुदा भी करने वाला नहीं सो हम दरगाह नहीं जा रहे तो क्या? रो तो रहे हैं

Aakarsh Goyal 'Mehtaab'

6 likes

More from Aadil Raza Mansoori

जहाँ से हुआ था शुरूअ' सफ़र देखा वहाँ कोई नहीं था सामने था मुंतज़िर सहरा सफ़र का और साए ख़ार-दार देखते रुकते ठीक वैसे ही जो मेरे आगे के पाएदानों पर खड़े सायों ने सोचा चाहा और किया मैं जो उन का पेश-रौ हूँ

Aadil Raza Mansoori

0 likes

नहीं मिटती किसी की भूक रोटी से नहीं करते किसी के दर्द का दरमाँ आँसू कहीं होता असर दी हुई दु'आओं का नहीं उठता कोई इंक़लाब लहू से नहीं उगता कोई सब्ज़ा पसीने से फलता ही नहीं कोई भी काम बाँधा ही नहीं गया प्रेम सूत हमारी 'उम्रें गुज़र चुकी हैं

Aadil Raza Mansoori

0 likes

सिमट आए हैं सातों समुंदर एक क़तरे में जिस में सिमट आए थे सातों आसमान वो क़तरा अब टपकना चाहता है पलकों से मुझे ये फ़िक्र ज़मीं के बत्न को इतनी क़ुव्वत कौन बख़्शेगा

Aadil Raza Mansoori

0 likes

इक पत्ती के टूटने गिरने की आवाज़ से सिहर उठा है सहेमता पेड़ बे-तअल्लुक़ शाख़ पर बैठी है चिड़िया नाक के नीचे पड़ा है घोंसला बिखरा हुआ जिस के गिरने और बिखरने की सदास बे-ख़बर है पेड़ मुद्दतों से वो हमारी ही तरह हैं साथ साथ

Aadil Raza Mansoori

0 likes

बजा है कि बारिशों से पहले भी उदास था जंगल और अब भी है जब हो चुकी है बारिश लगता है ठहर गया है मौसम अंदर का हो गई है जामिद समाअ'त और बसारत देखते सुनते हुए भी जो नज़र आता नहीं है बदलाओ

Aadil Raza Mansoori

0 likes

Similar Writers

View All ›

Our suggestions based on Aadil Raza Mansoori.

Similar Moods

View All ›

More moods that pair well with Aadil Raza Mansoori's nazm.