nazmKuch Alfaaz

जब मैं ने कहा था तुम से के मुझे तुम से मोहब्बत नहीं और एक गहरी साँस ली थी तुम ने वो कोई बयान नहीं बल्कि एक सवाल था जवाब थी वही गहरी साँस

Related Nazm

उस से मुहब्बत झीलें क्या हैं? उस की आँखें उम्दा क्या है? उस का चेहरा ख़ुश्बू क्या है? उस की साँसें ख़ुशियाँ क्या हैं? उस का होना तो ग़म क्या है? उस सेे जुदाई सावन क्या है? उस का रोना सर्दी क्या है? उस की उदासी गर्मी क्या है? उस का ग़ुस्सा और बहारें? उस का हँसना मीठा क्या है? उस की बातें कड़वा क्या है? मेरी बातें क्या पढ़ना है? उस का लिक्खा क्या सुनना है? उस की ग़ज़लें लब की ख़्वाहिश? उस का माथा ज़ख़्म की ख़्वाहिश? उस का छूना दुनिया क्या है? इक जंगल है और तुम क्या हो? पेड़ समझ लो और वो क्या है? इक राही है क्या सोचा है? उस से मुहब्बत क्या करते हो? उस से मुहब्बत मतलब पेशा? उस से मुहब्बत इस के अलावा? उस से मुहब्बत उस सेे मुहब्बत........

Varun Anand

475 likes

तुम्हें इक बात कहनी थी इजाज़त हो तो कह दूँ मैं ये भीगा भीगा सा मौसम ये तितली फूल और शबनम चमकते चाँद की बातें ये बूँदें और बरसातें ये काली रात का आँचल हवा में नाचते बादल धड़कते मौसमों का दिल महकती ख़ुश्बूओं का दिल ये सब जितने नज़ारे हैं कहो किस के इशारे हैं सभी बातें सुनी तुम ने फिर आँखें फेर लीं तुम ने मैं तब जा कर कहीं समझा कि तुम ने कुछ नहीं समझा मैं क़िस्सा मुख़्तसर कर के ज़रा नीची नज़र कर के ये कहता हूँ अभी तुम से मोहब्बत हो गई तुम से

Zubair Ali Tabish

117 likes

''चल आ एक ऐसी नज़्म कहूँ'' चल आ एक ऐसी नज़्म कहूँ जो लफ़्ज़ कहूँ वो हो जाए बस अश्क कहूँ तो एक आँसू तेरे गोरे गाल को धो जाए मैं आ लिक्खूँ तू आ जाए मैं बैठ लिक्खूँ तू आ बैठे मेरे शाने पर सर रक्खे तू मैं नींद कहूँ तू सो जाए मैं काग़ज़ पर तेरे होंठ लिक्खूँ तेरे होंठों पर मुस्कान आए मैं दिल लिक्खूँ तू दिल था में मैं गुम लिक्खूँ वो खो जाए तेरे हाथ बनाऊँ पेंसिल से फिर हाथ पे तेरे हाथ रखूँ कुछ उल्टा सीधा फ़र्ज़ करूँँ कुछ सीधा उल्टा हो जाए मैं आह लिखूँ तू हाए करे बेचैन लिखूँ बेचैन हो तू फिर बेचैन का बे काटूँ तुझे चैन ज़रा सा हो जाए अभी ऐन लिखूँ तू सोचे मुझे फिर शीन लिखूँ तेरी नींद उड़े जब क़ाफ़ लिखूँ तुझे कुछ कुछ हो मैं इश्क़ लिखूँ तुझे हो जाए

Amir Ameer

295 likes

"भली सी एक शक्ल थी" भले दिनों की बात है भली सी एक शक्ल थी न ये कि हुस्न-ए-ताम हो न देखने में आम सी न ये कि वो चले तो कहकशाँ सी रहगुज़र लगे मगर वो साथ हो तो फिर भला भला सफ़र लगे कोई भी रुत हो उस की छब फ़ज़ा का रंग-रूप थी वो गर्मियों की छाँव थी वो सर्दियों की धूप थी न मुद्दतों जुदा रहे न साथ सुब्ह-ओ-शाम हो न रिश्ता-ए-वफ़ा पे ज़िद न ये कि इज़्न-ए-आम हो न ऐसी ख़ुश-लिबासियाँ कि सादगी गिला करे न इतनी बे-तकल्लुफ़ी कि आइना हया करे न इख़्तिलात में वो रम कि बद-मज़ा हों ख़्वाहिशें न इस क़दर सुपुर्दगी कि ज़च करें नवाज़िशें न आशिक़ी जुनून की कि ज़िंदगी अज़ाब हो न इस क़दर कठोर-पन कि दोस्ती ख़राब हो कभी तो बात भी ख़फ़ी कभी सुकूत भी सुख़न कभी तो किश्त-ए-ज़ाफ़राँ कभी उदासियों का बन सुना है एक उम्र है मुआमलात-ए-दिल की भी विसाल-ए-जाँ-फ़ज़ा तो क्या फ़िराक़-ए-जाँ-गुसिल की भी सो एक रोज़ क्या हुआ वफ़ा पे बहस छिड़ गई मैं इश्क़ को अमर कहूँ वो मेरी ज़िद से चिड़ गई मैं इश्क़ का असीर था वो इश्क़ को क़फ़स कहे कि उम्र भर के साथ को वो बद-तर-अज़-हवस कहे शजर हजर नहीं कि हम हमेशा पा-ब-गिल रहें न ढोर हैं कि रस्सियाँ गले में मुस्तक़िल रहें मोहब्बतों की वुसअतें हमारे दस्त-ओ-पा में हैं बस एक दर से निस्बतें सगान-ए-बा-वफ़ा में हैं मैं कोई पेंटिंग नहीं कि इक फ़्रेम में रहूँ वही जो मन का मीत हो उसी के प्रेम में रहूँ तुम्हारी सोच जो भी हो मैं उस मिज़ाज की नहीं मुझे वफ़ा से बैर है ये बात आज की नहीं न उस को मुझ पे मान था न मुझ को उस पे ज़ोम ही जो अहद ही कोई न हो तो क्या ग़म-ए-शिकस्तगी सो अपना अपना रास्ता हँसी-ख़ुशी बदल दिया वो अपनी राह चल पड़ी मैं अपनी राह चल दिया भली सी एक शक्ल थी भली सी उस की दोस्ती अब उस की याद रात दिन नहीं, मगर कभी कभी

Ahmad Faraz

111 likes

मुझ से पहली सी मोहब्बत मिरी महबूब न माँग मुझ से पहली सी मोहब्बत मिरी महबूब न माँग मैं ने समझा था कि तू है तो दरख़्शाँ है हयात तेरा ग़म है तो ग़म-ए-दहर का झगड़ा क्या है तेरी सूरत से है आलम में बहारों को सबात तेरी आँखों के सिवा दुनिया में रक्खा क्या है तू जो मिल जाए तो तक़दीर निगूँ हो जाए यूँँ न था मैं ने फ़क़त चाहा था यूँँ हो जाए और भी दुख हैं ज़माने में मोहब्बत के सिवा राहतें और भी हैं वस्ल की राहत के सिवा अन-गिनत सदियों के तारीक बहीमाना तिलिस्म रेशम ओ अतलस ओ कमख़ाब में बुनवाए हुए जा-ब-जा बिकते हुए कूचा-ओ-बाज़ार में जिस्म ख़ाक में लुथड़े हुए ख़ून में नहलाए हुए जिस्म निकले हुए अमराज़ के तन्नूरों से पीप बहती हुई गलते हुए नासूरों से लौट जाती है उधर को भी नज़र क्या कीजे अब भी दिलकश है तिरा हुस्न मगर क्या कीजे और भी दुख हैं ज़माने में मोहब्बत के सिवा राहतें और भी हैं वस्ल की राहत के सिवा मुझ से पहली सी मोहब्बत मिरी महबूब न माँग

Faiz Ahmad Faiz

73 likes

More from Geetanjali Rai

मैं ने पूछा था सितारों से और उस पीले गुलाब की पंखुड़ियों से भी उन का सब का मानना था कि वो हवा का झोंका सच कह रहा था कि तुम आओगे फिर मैं ने बाक़ी सब से भी पूछा वो नीम का दरख़्त उस में रहने वाली वो चिड़िया उस के साथ खेलने वाली नर्म धूप और टहनियों में छुपने वाला चाँद एक एक कर सब से बात की मैं ने और सब कहते हैं तुम आओगे सिवाए तुम्हारे

Geetanjali Rai

0 likes

सुब्हों जैसे लोग बहुत अच्छे लगते हैं ना लगता है कि बहुत अलग हैं बाक़ी लोगों से लेकिन उम्मीदों के बाइ'से वो लोग भी अक्सर एक अर्से बा'द किसी आम दिन की तरह ढल के ना-उम्मीदी की लंबी रात बन जाते हैं इन से बेहतर तो वो लोग होते हैं जो ख़ामोश शामों की तरह उम्मीदें नहीं मगर सुकून ज़रूर देते हैं तुम आए तो थे एक ख़ामोश शाम की तरह लेकिन उस रात के बा'द मैं ने तुम में एक सुब्ह देखनी शुरूअ' कर दी थी जाने क्यूँँ शायद आज भी तुम एक ख़ामोश शाम ही हो ये तो मैं हूँ जो तुम में अपनी सुब्ह ढूँढ़ने की नाकाम कोशिश में है क्यूँँकि सुब्हों जैसे लोग बहुत अच्छे लगते हैं ना

Geetanjali Rai

0 likes

मेरे लिए तुम्हारा प्यार बिल्कुल वैसा था जैसे चाय के आख़िरी घूँट में दूसरे कप की तलब दूसरा कप जिस की क़िस्मत में अक्सर लिखा होता है मेज़ के किनारे पड़े पड़े ठंडा होना ख़ैर यही फ़र्क़ है इंसान और चाय में कि इंसान को पहली मोहब्बत में ही दूसरे कप वाली बे-रुख़ी मिल जाती कभी

Geetanjali Rai

0 likes

मैं कैसे भूलूँ वो रातें एक रस्ता चाँद बनाता था जो ख़्वाबों तक ले जाता था हम घंटों करते थे बातें मैं कैसे भूलूँ वो रातें नन्हे तारों के साथ कभी जब आँख-मिचौली करते थे कुछ हँसते थे कुछ चिढ़ते थे कुछ बातें भोली करते थे देखीं थीं हम ने साथ कई नन्हे तारों की बारातें मैं कैसे भूलूँ वो रातें

Geetanjali Rai

0 likes

अरे आओ बे-फ़िक्र हो के आओ मेरी ज़िंदगी में घबराओ नहीं कोई टूट-फूट नहीं होगी तुम से आओ तो दर-अस्ल यहाँ कुछ बाक़ी ही नहीं टूटने को हाँ कुछ पुराने ख़्वाबों की किर्चें हैं तुम्हारे आने तक साफ़ हो जाएँगी उस के बा'द जो होगा सब तुम्हारा ही होगा जाते वक़्त जो कुछ सलामत बचे ले जाना ख़्वाबों की किर्चें गर रह गईं तुम्हारे बा'द तो समेट के रख देना मेरे होंठों पे मुस्कुराहटों में बाँध के

Geetanjali Rai

0 likes

Similar Writers

View All ›

Our suggestions based on Geetanjali Rai.

Similar Moods

View All ›

More moods that pair well with Geetanjali Rai's nazm.