“शाख़” एक ज़र्द सी शाख़ राख कर जा रहा हूँ तेरे लिए जब इस शाख़ पर फूल खिल जाएँगे और ज़िंदगी की रेखा सब्ज़-रंग होगी तब मैं नहीं रहूँगा मगर तुम्हें ये महसूस होगा कि ये मेरी ही ख़ुश्बू है मेरा ही है ये रंग-ए-बहार मिट्टी बग़ैर पानी बग़ैर ज़िंदा रहेगी ये शाख़ ये कभी हुआ करती थी मेरी रूह के शजर की आँख आँखों को दिखाई दे ऐसी बारिश की ज़रूरत नहीं इसे इस की इक उम्र गुज़र चुकी है धूप में उड़ाते हुए ख़ाक ये शाख़ किसी शाही फूलों की नहीं है बिल्कुल मगर इतनी भी बेकार नहीं की इस पे कोई फूल ही न आए हर एक चीज़ के लिए चाहिए होता है एक वक़्त और बस इसी चीज़ की कमी थी हम दोनों की ज़िंदगी में फ़क़त अपनी सारी हयात बीत गई बादलों की परछाइयाँ गिन ने में किसी ने अगर पूछा तुम से तो बेशक कहना कभी कभी ऐसे बेकार काम भी करने ज़रूरी हैं अपने ही रूह के छाले कभी सिलने में कभी छिलने में सच कहूँ तो हरी-भरी ही शाख़ देनी थी तुम्हें मगर ये पता न था की ख़्वाहिशों से ज़्यादा साँसे कम पड़ जाएगी मगर ठीक है अब जो हुआ सो हुआ,अब तो तुम्हें, बहार और पतझड़ की बहुत अच्छे से समझ आएगी इस शाख़ की पोरों में अपनी कुछ परछाइयाँ रख दी हैं मैं ने जैसे सुकूत-ए-ज़िंदगी में दिल की कुछ बे-ताबियाँ रख दी हैं मैं ने कहीं ऐसा न हो कि मैं दूर ख़ुद अपने आप से हो जाऊँ मेरी हस्ती के हंगामों में कुछ तन्हाइयाँ रख दी हैं मैं ने मेरे शाहकार मेरे अफ़्कार हो जाएँ न फ़र्सूदा ज़माने में इस लिए निगाहों में तुम्हारी कुछ गहराइयाँ रख दी हैं मैं ने मेरा हर इज़्तिराब-ए-दिल निशाँ मंज़िल का बन जाए तमन्नाओं में तेरी हिज्र की अंगड़ाइयाँ रख दी हैं मैं ने किसी भी ग़ैर की जा़निब नज़र नहीं उठेगी मेरी मेरी निगाहों में तुम्हारी सब रानाइयाँ रख दी हैं मैं ने
Related Nazm
तुम्हें इक बात कहनी थी इजाज़त हो तो कह दूँ मैं ये भीगा भीगा सा मौसम ये तितली फूल और शबनम चमकते चाँद की बातें ये बूँदें और बरसातें ये काली रात का आँचल हवा में नाचते बादल धड़कते मौसमों का दिल महकती ख़ुश्बूओं का दिल ये सब जितने नज़ारे हैं कहो किस के इशारे हैं सभी बातें सुनी तुम ने फिर आँखें फेर लीं तुम ने मैं तब जा कर कहीं समझा कि तुम ने कुछ नहीं समझा मैं क़िस्सा मुख़्तसर कर के ज़रा नीची नज़र कर के ये कहता हूँ अभी तुम से मोहब्बत हो गई तुम से
Zubair Ali Tabish
117 likes
वो लोग बहुत ख़ुश-क़िस्मत थे जो इश्क़ को काम समझते थे या काम से आशिक़ी करते थे हम जीते-जी मसरूफ़ रहे कुछ इश्क़ किया कुछ काम किया काम इश्क़ के आड़े आता रहा और इश्क़ से काम उलझता रहा फिर आख़िर तंग आ कर हम ने दोनों को अधूरा छोड़ दिया
Faiz Ahmad Faiz
160 likes
मैं सिगरेट तो नहीं पीता मगर हर आने वाले से पूछ लेता हूँ कि "माचिस है?" बहुत कुछ है जिसे मैं फूँक देना चाहता हूँ.
Gulzar
107 likes
"दोस्त के नाम ख़त" तुम ने हाल पूछा है हालत-ए-मोहब्बत में हाल का बताना क्या! दिल सिसक रहा हो तो ज़ख़्म का छुपाना क्या! तुम जो पूछ बैठे हो कुछ तो अब बताना है बात एक बहाना है तुम ने हाल पूछा है इक दिया जलाता हूँ ठीक है बताता हूँ रोज़ उस की यादों में दूर तक चले जाना जो भी था कहा उस ने अपने साथ दोहराना साँस जब रुके तो फिर अपनी मरती आँखों में उस की शक्ल ले आना और ज़िन्दगी पाना रोज़ ऐसे होता है कुछ पुराने मैसेज हैं जिन में उस की बातें हैं कुछ तबील सुब्हे हैं कुछ क़दीम रातें हैं मैं ने उस की बातों में ज़िन्दगी गुज़ारी है ज़िन्दगी मिटाने का हौसला नहीं मुझ में एक एक लफ़्ज़ उस का साँस में पिरोया है, रूह में समोया है उस के जितने मैसेज है रोज़ खोल लेता हूँ उस सेे कह नहीं पाता ख़ुद से बोल लेता हूँ उस के पेज पर जा कर रोज़ देखता हूँ मैं आज कितने लोगों ने उस की पैरवी की है और सोचता हूँ मैं ये नसीब वाले हैं उस को देख सकते हैं उस सेे बात करते हैं ये इजाज़तों वाले मुझ सेे कितने बेहतर हैं मैं तो दाग़ था कोई जो मिटा दिया उस ने गर मिटा दिया उस ने ठीक ही किया उस ने, तुम ने हाल पूछा था लो बता दिया मैं ने जो भी कुछ बताया है उस को मत बता देना पढ़ के रो पड़ो तो फिर इन तमाम लफ़्ज़ों को बस गले लगा लेना, वो मेरी मोहब्बत है और सदा रहेगी वो जब नहीं रहूँगा तो एक दिन कहेगी वो तुम अली फ़क़त तुम थे जिस ने मुझ को चाहा था जिस ने मेरे माथे को चूम कर बताया था तुम दुआ का चेहरा हो तुम हया का पहरा हो मैं तो तब नहीं हूँगा पर मेरी सभी नज़्में उस की बात सुन लेंगी तुम भी मुस्कुरा देना फिर बहुत मोहब्बत से उस को सब बता देना उस के नर्म हाथों में मेरा ख़त थमा देना लो ये ख़त तुम्हारा है और उस की जानिब से वो जो बस तुम्हारा था आज भी तुम्हारा है
Ali Zaryoun
70 likes
''चल आ एक ऐसी नज़्म कहूँ'' चल आ एक ऐसी नज़्म कहूँ जो लफ़्ज़ कहूँ वो हो जाए बस अश्क कहूँ तो एक आँसू तेरे गोरे गाल को धो जाए मैं आ लिक्खूँ तू आ जाए मैं बैठ लिक्खूँ तू आ बैठे मेरे शाने पर सर रक्खे तू मैं नींद कहूँ तू सो जाए मैं काग़ज़ पर तेरे होंठ लिक्खूँ तेरे होंठों पर मुस्कान आए मैं दिल लिक्खूँ तू दिल था में मैं गुम लिक्खूँ वो खो जाए तेरे हाथ बनाऊँ पेंसिल से फिर हाथ पे तेरे हाथ रखूँ कुछ उल्टा सीधा फ़र्ज़ करूँँ कुछ सीधा उल्टा हो जाए मैं आह लिखूँ तू हाए करे बेचैन लिखूँ बेचैन हो तू फिर बेचैन का बे काटूँ तुझे चैन ज़रा सा हो जाए अभी ऐन लिखूँ तू सोचे मुझे फिर शीन लिखूँ तेरी नींद उड़े जब क़ाफ़ लिखूँ तुझे कुछ कुछ हो मैं इश्क़ लिखूँ तुझे हो जाए
Amir Ameer
295 likes
More from Shivang Tiwari
"सिगरेट की राख" धुएँ का बादल जो हर पल उठता है जैसे जीवन की हर साँस जलती है सुलगती सिगरेट जैसे एक उम्मीद जो धीरे-धीरे राख बनकर बिख़रती है हर कश में कुछ खो जाता है जैसे सपने किसी कोने में दब जाते हैं हाथों में थमी ये पतली सी चीज़ जैसे ज़िन्दगी की एक छोटी सी ख़्वाहिश जलते हैं होंठ जलते हैं ख़्वाब हर धुएँ में दिखता है दिल का अज़ाब मगर क्या मिला इस आग में सिर्फ़ राख और कुछ सूनी यादें सिगरेट बुझती है पर जलना जारी है जैसे दिल के कोने में कोई दर्द भारी है मगर कौन समझे इस धुएँ की सच्चाई जो दिखता है वो सिर्फ़ पल भर की रिहाई ये सिगरेट बस एक आदत नहीं जैसे ज़िन्दगी की कोई छुपी हुई बेबसी है हर सुलगता कश एक चीख सुनाता है जो शायद किसी ने कभी समझा ही नहीं
Shivang Tiwari
2 likes
"सफ़र" ऐ मेरी जान मैं खोने को चला हूँ ख़ुद को फिर मिलूँगा कभी इस दिल ने इजाज़त दी तो फिर मिलूँगा कभी ये दर्द भुला पाया तो फिर मिलूँगा मैं ख़ुद को ढूँढ़ कर ले आया तो पर ये हालात बताते हैं सफ़र लम्बा है लौटते वक़्त है मुमकिन कि कफ़न में आऊँ तुझ सेे मिलने मैं किसी और बदन में आऊँ
Shivang Tiwari
3 likes
“है एक ऐसी भी लड़की” वो इश्क़ है वो वफ़ा है वो आयत है, इबादत है वो दुआ है, वो आमीन है वो सच है, वो यक़ीन है वो मेरी धूप है, छाँव है आसमाँ है, ज़मीन है है एक ऐसी भी लड़की जो सच में औला-तरीन है वो थोड़ी सी पागल है थोड़ी थोड़ी ज़हीन है, उस की हरकतों में अल्हड़पन, जिस का नक़्श आ'ला जिस का चर्बा हसीन है, हर भौंरा दिवाना उस का जो बर्ग-ए-गुल पे नशीन है, है एक ऐसी भी लड़की जो सच में औला-तरीन है। वो इस क़दर माहेरीन है वही मेरी दामन भी है वही मेरी आस्तीन है, वो इमली सी खट्टी है शहद सी मीठी है, कभी वो चटपटी सी कभी वो नमकीन है, वो एक उम्दा परवाज़ है एक आ'ला शाहीन है, है एक ऐसी भी लड़की जो सच में औला-तरीन है। वो मेरी दुनिया है, जहान है मेरी पगड़ी है, ज़बीन है, मेरा क़लमा है, ईमान है वो एक तशरीह-ए-दीन है, वो बर्ग-ए-गुल है, काँटा है वो मतीन है, वो महीन है, वो नील-कँवल है, गुलाब है, एक गुलदस्ता रंगीन है, मैं अब क्या क्या लिखूँ सर से पाँव तक वो हसीन है, है एक ऐसी भी लड़की जो सच में औला-तरीन है।
Shivang Tiwari
5 likes
"आख़िरी मोहब्बत" तू आख़िरी मोहब्बत है मेरी तेरे बा'द कोई ख़्वाहिश नहीं वक़्त थम जाए बस इस लम्हे में और कोई दरकार नहीं तेरे बिना सब सूना है तेरे साथ सब पूरा ख़्वाबों में तेरी परछाईं हक़ीक़त में तू मंज़िल मेरे दिल की हर इक धड़कन तेरे नाम की हाज़िरी है पहली मोहब्बत में थे ख़्वाब बहुत आख़िरी में सच्चाई है पहली में थी मासूमियत शायद आख़िरी में गहराई है तू वो किताब है जिस के हर पन्ने पे मैं बिखरा हूँ जिस में ख़ुद को बार-बार ढूँढा तू वो पन्ना है जो मुड़ा नहीं कभी तू आख़िरी मोहब्बत है अब और कुछ माँगा नहीं मैं ने तेरी हँसी में है एक सुकून तेरे आँसुओं में मेरी दुआ तेरे नाम में खोया हुआ तेरे प्यार में पाया ख़ुदा तू आख़िरी मोहब्बत है मेरी तेरे बा'द कोई ख़्वाहिश नहीं जिस दिन भी ख़त्म हो जाएँ साँसें तू मेरे साथ हो यही आरज़ू है मेरी
Shivang Tiwari
2 likes
“मोहब्बत” न कोई फ़साना है न कोई कहानी है मेरी मैं कोई राजा तो नहीं,पर एक रानी है मेरी ज़्यादा लंबी नहीं एक मुख़्तसर सी कहानी है मेरी एक वो हसीना जिस में था रूह कब्ज़ करने का हुनर उस के क़ब्ज़े में हम आ गए बस यहीं परेशानी है मेरी फिर उस सेे आख़िर में हम को इश्क़ हो गया शायद यही हम से एक जु़र्म हो गया ये सब करने के बा'द बस एक तजुर्बा हाथ आया जो कहते हैं मोहब्बत में कुछ नहीं उन को देने के लिए एक जवाब हाथ आया भाव बढ़ जाते हैं इज़हार-ए-मोहब्बत से इन के ये तजुर्बा भी हम को ये काम करने के बा'द आया किसी दीवार पे लिखा था मोहब्बत जु़र्म है मैं ने उस को उतारा और फाड़ आया आख़िर मुझे इस सेे तजुर्बा जो हाथ आया
Shivang Tiwari
5 likes
Similar Writers
Our suggestions based on Shivang Tiwari.
Similar Moods
More moods that pair well with Shivang Tiwari's nazm.







