nazmKuch Alfaaz

वक़्त और ना-वक़्त के मा-बैन कितना फ़ासला कितना ख़ला कितनी घनेरी ख़ामुशी है जानने की कोशिशों में आँख की और दिल की उजली आँख की बीनाइयाँ कम पड़ गई हैं सोचता हूँ सोच का कोई परिंदा भेज कर इस हद्द-ए-ला-हद का कोई अंदाज़ा कर लूँ ख़ुद से कहता हूँ तुझे मालूम है ये काम सोचों के परिंदों का नहीं तख़्ईल का है जो परिंदा ग़ैब की इस झील का है जिस में सब ना-दीदगाँ के अक्स बनते रक़्स करते हैं इन्ही ना-दीदगाँ में वक़्त और ना-वक़्त के मा-बैन का वो फ़ासला और वो ख़ला और वो घनेरी ख़ामुशी भी हो तो क्या मालूम बहते अक्स उन के ताइर-ए-तख़्ईल के शहपर से लिपटे साथ आ जाएँ ये गहरे भेद मेरे हाथ आ जाएँ

Related Nazm

"हम मिलेंगे कहीं" हम मिलेंगे कहीं अजनबी शहर की ख़्वाब होती हुई शाहराओं पे और शाहराओं पे फैली हुई धूप में एक दिन हम कहीं साथ होगे वक़्त की आँधियों से अटी साहतों पर से मिट्टी हटाते हुए एक ही जैसे आँसू बहाते हुए हम मिलेंगे घने जंगलो की हरी घास पर और किसी शाख़-ए-नाज़ुक पर पड़ते हुए बोझ की दास्तानों में खो जाएँगे हम सनोबर के पेड़ों की नोकीले पत्तों से सदियों से सोए हुए देवताओं की आँखें चभो जाएँगे हम मिलेंगे कहीं बर्फ़ के बाजुओं में घिरे पर्वतों पर बाँझ क़ब्रो में लेटे हुए कोह पेमाओं की याद में नज़्म कहते हुए जो पहाड़ों की औलाद थे, और उन्हें वक़्त आने पर माँ बाप ने अपनी आग़ोश में ले लिया हम मिलेंगे कही शाह सुलेमान के उर्स में हौज़ की सीढियों पर वज़ू करने वालो के शफ़्फ़ाफ़ चेहरों के आगे संगेमरमर से आरस्ता फ़र्श पर पैर रखते हुए आह भरते हुए और दरख़्तों को मन्नत के धागो से आज़ाद करते हुए हम मिलेंगे हम मिलेंगे कहीं नार मेंडी के साहिल पे आते हुए अपने गुम गश्तरश्तो की ख़ाक-ए-सफ़र से अटी वर्दियों के निशाँ देख कर मराकिस से पलटे हुए एक जर्नेल की आख़िरी बात पर मुस्कुराते हुए इक जहाँ जंग की चोट खाते हुए हम मिलेंगे हम मिलेंगे कहीं रूस की दास्ताओं की झूठी कहानी पे आँखों में हैरत सजाए हुए, शाम लेबनान बेरूत की नरगिसी चश्मूरों की आमद के नोहू पे हँसते हुए, ख़ूनी कज़ियो से मफ़लूह जलबानियाँ के पहाड़ी इलाक़ों में मेहमान बन कर मिलेंगे हम मिलेंगे एक मुर्दा ज़माने की ख़ुश रंग तहज़ीब में ज़स्ब होने के इमकान में इक पुरानी इमारत के पहलू में उजड़े हुए लाँन में और अपने असीरों की राह देखते पाँच सदियों से वीरान ज़िंदान में हम मिलेंगे तमन्नाओं की छतरियों के तले, ख़्वाहिशों की हवाओं के बेबाक बोसो से छलनी बदन सौंपने के लिए रास्तों को हम मिलेंगे ज़मीं से नमूदार होते हुए आठवें बर्रे आज़म में उड़ते हुए कालीन पर हम मिलेंगे किसी बार में अपनी बकाया बची उम्र की पायमाली के जाम हाथ में लेंगे और एक ही घूंट में हम ये सैयाल अंदर उतारेंगे और होश आने तलक गीत गायेंगे बचपन के क़िस्से सुनाता हुआ गीत जो आज भी हम को अज़बर है बेड़ी बे बेड़ी तू ठिलदी तपईये पते पार क्या है पते पार क्या है? हम मिलेंगे बाग़ में, गाँव में, धूप में, छाँव में, रेत में, दश्त में, शहर में, मस्जिदों में, कलीसो में, मंदिर में, मेहराब में, चर्च में, मूसलाधार बारिश में, बाज़ार में, ख़्वाब में, आग में, गहरे पानी में, गलियों में, जंगल में और आसमानों में कोनो मकाँ से परे गैर आबद सैयाराए आरज़ू में सदियों से ख़ाली पड़ी बेंच पर जहाँ मौत भी हम से दस्तो गरेबाँ होगी, तो बस एक दो दिन की मेहमान होगी

Tehzeeb Hafi

236 likes

राइगानी मैं कमरे में पिछले इकत्तीस दिनों से फ़क़त इस हक़ीक़त का नुक़सान गिनने की कोशिश में उलझा हुआ हूँ कि तू जा चुकी है तुझे राइगानी का रत्ती बराबर अंदाज़ा नहीं है तुझे याद है वो ज़माना जो कैम्पस की पगडंडियों पे टहलते हुए कट गया था तुझे याद है कि जब क़दम चल रहे थे कि एक पैर तेरा था और एक मेरा क़दम वो जो धरती पे आवाज़ देते कि जैसे हो रागा कोई मुतरीबों का क़दम जैसे के सा पा गा मा पा गा सा रे वो तबले की तिरखट पे तक धिन धिनक धिन तिनक धिन धना धिन बहम चल रहे थे, क़दम चल रहे थे क़दम जो मुसलसल अगर चल रहे थे तो कितने गवइयों के घर चल रहे थे मगर जिस घड़ी तू ने उस राह को मेरे तन्हा क़दम के हवाले किया उन सुरों की कहानी वहीं रुक गई कितनी फनकारियाँ कितनी बारीकियाँ कितनी कलियाँ बिलावल गवईयों के होंठों पे आने से पहले फ़ना हो गए कितने नुसरत फ़तह कितने मेहँदी हसन मुन्तज़िर रह गए कि हमारे क़दम फिर से उठने लगें तुझ को मालूम है जिस घड़ी मेरी आवाज़ सुन के तू इक ज़ाविये पे पलट के मुड़ी थी वहाँ से, रिलेटिविटी का जनाज़ा उठा था कि उस ज़ाविये की कशिश में ही यूनान के फ़लसफ़े सब ज़मानों की तरतीब बर्बाद कर के तुझे देखने आ गए थे कि तेरे झुकाव की तमसील पे अपनी सीधी लकीरों को ख़म दे सकें अपनी अकड़ी हुई गर्दनों को लिए अपने वक़्तों में पलटें, जियोमैट्री को जन्म दे सकें अब भी कुछ फलसफ़ी अपने फीके ज़मानों से भागे हुए हैं मेरे रास्तों पे आँखें बिछाए हुए अपनी दानिस्त में यूँँ खड़े हैं कि जैसे वो दानिश का मम्बा यहीं पे कहीं है मगर मुड़ के तकने को तू ही नहीं है तो कैसे फ्लोरेन्स की तंग गलियों से कोई डिवेन्ची उठे कैसे हस्पानिया में पिकासु बने उन की आँखों को तू जो मुयस्सर नहीं है ये सब तेरे मेरे इकट्ठे ना होने की क़ीमत अदा कर रहे हैं कि तेरे ना होने से हर इक ज़मा में हर एक फ़न में हर एक दास्ताँ में कोई एक चेहरा भी ताज़ा नहीं है तुझे राइगानी का रत्ती बराबर अंदाज़ा नहीं है

Sohaib Mugheera Siddiqi

73 likes

"मरियम" मैं आईनों से गुरेज़ करते हुए पहाड़ों की कोख में साँस लेने वाली उदास झीलों में अपने चेहरे का अक्स देखूँ तो सोचता हूँ कि मुझ में ऐसा भी क्या है मरियम तुम्हारी बे-साख़्ता मोहब्बत ज़मीं पे फैले हुए समुंदर की वुसअतों से भी मावरा है मोहब्बतों के समंदरों में बस एक बहिरा-ए-हिज्र है जो बुरा है मरियम ख़ला-नवर्दों को जो सितारे मुआवज़े में मिले थे वो उन की रौशनी में ये सोचते हैं कि वक़्त ही तो ख़ुदा है मरियम और इस तअल्लुक़ की गठरियों में रुकी हुई सआतों से हटकर मेरे लिए और क्या है मरियम अभी बहुत वक़्त है कि हम वक़्त दे ज़रा इक दूसरे को मगर हम इक साथ रह कर भी ख़ुश न रह सके तो मुआ'फ़ करना कि मैं ने बचपन ही दुख की दहलीज़ पर गुज़ारा मैं उन चराग़ों का दुख हूँ जिन की लवे शब-ए-इंतज़ार में बुझ गई मगर उन सेे उठने वाला धुआँ ज़मान-ओ-मकाँ में फैला हुआ है अब तक मैं कोहसारों और उन के जिस्मों से बहने वाली उन आबशारों का दुख हूँ जिन को ज़मीं के चेहरों पर रेंगते रेंगते ज़माने गुज़र गए हैं जो लोग दिल से उतर गए हैं किताबें आँखों पे रख के सोए थे मर गए हैं मैं उन का दुख हूँ जो जिस्म ख़ुद-लज़्जती से उकता के आईनों की तसल्लिओं में पले बढ़े हैं मैं उन का दुख हूँ मैं घर से भागे हुओ का दुख हूँ मैं रात जागे हुओ का दुख हूँ मैं साहिलों से बँधी हुई कश्तियों का दुख हूँ मैं लापता लड़कियों का दुख हूँ खुली हुए खिड़कियों का दुख हूँ मिटी हुई तख़्तियों का दुख हूँ थके हुए बादलों का दुख हूँ जले हुए जंगलों का दुख हूँ जो खुल कर बरसी नहीं है, मैं उस घटा का दुख हूँ ज़मीं का दुख हूँ ख़ुदा का दुख हूँ बला का दुख हूँ जो शाख सावन में फूटती है वो शाख तुम हो जो पींग बारिश के बा'द बन बन के टूटती है वो पींग तुम हो तुम्हारे होंठों से सआतों ने समाअतों का सबक़ लिया है तुम्हारी ही शाख-ए-संदली से समंदरों ने नमक लिया है तुम्हारा मेरा मुआमला ही जुदा है मरियम तुम्हें तो सब कुछ पता है मरियम

Tehzeeb Hafi

158 likes

"इश्क़ " ये इतना किस ने लिखा है इश्क़ पर किस ने उकेरा है अपने महबूब को काग़ज़ पर कितना दर्द भरा था उस के सीने में क़लम भी रो रही थी उस के हाथों में उसे पढ़ा नहीं जिया जाना चाहिए इश्क़ लिखा नहीं , किया जाना चाहिए वे लोग भी क्या ख़ूब थे मौन मोहब्बत को भी कहानियों में लिख गए मुकम्मल न हो सका इश्क़ फिर भी प्यार के अफ़साने दे गए क़लम ही उन का सहारा रही थी उन के अपने ज़ख़्म भी तो बे-वफ़ा हो गए इश्क़ भी क्या ख़ूब चीज़ है उन्हें बर्बाद कर के भी आबाद कर रखा है

Pritam sihag

6 likes

"अजीब" कितना अजीब हूँ मैं अक्सर उदास रहता हूँ तन्हाई से बातें करता हूँ महफ़िल में ऊब जाता हूँ चाँद को छूना चाहता हूँ सूरज कि तरह जलता हूँ फूलों से नफरत करता हूँ काँटों को पसंद करता हूँ पेड़ के नीचे सोता हूँ रेत पर घर करता हूँ भूलने की कोशिश करता हूँ बात भी तिरी करता हूँ शायद बहुत अजीब हूँ मैं ख़ुद से सवाल करता हूँ

ALI ZUHRI

10 likes

More from Daniyal Tareer

चीख़ना है मुझे इस ज़मीं पर नहीं आसमाँ में नहीं इन वजूदों की ला में ख़ला में मुझे चीख़ना है अना की अना में मगर किस सज़ा में कि जीवन बिताया है इस कर्बला में मुझे चीख़ना है ख़ला में जहाँ अपनी चीख़ें मैं ख़ुद ही सुनूँ फ़ैसला ख़ुद करूँँ इन वजूदों को क्या मैं जि यूँँ या मरूँ

Daniyal Tareer

0 likes

हर्फ़ों की तरतीब उलट कर कान को नाक बना सकता हूँ नाक को कान बना सकता हूँ शे'र को एक इशारे पर मैं बंदर नाच नचा सकता हूँ बंदर को जंगल का राज दिला सकता हूँ सच को झूट बना सकता हूँ झूट को सच बना सकता हूँ

Daniyal Tareer

0 likes

कहाँ पर लफ़्ज़ लिख कर फ़ासला देना कहाँ कॉमा लगाना है कहाँ क़ौसैन में लिखना कहाँ पैरा बनाना है कहाँ एहसास को लिखना है बस उस के अलिफ़ जितना कहाँ एहसास कहाँ एहसास को पूरा दिखाना है तरीक़ा ही नहीं आता तुम्हें तो नज़्म लिखने का सलीक़ा ही नहीं आता

Daniyal Tareer

0 likes

नज़्म कहोगे कह लोगे क्या? देखो इतना सहल नहीं है बनती बात बिगड़ जाती है अक्सर नज़्म अकड़ जाती है चलते चलते ला को मरकज़ मान के घूमने लग जाती है लड़ते लड़ते लफ़्ज़ों के हाथों को चूमने लग जाती है सीधे रस्ते पर मुड़ती है मोड़ पे सीधा चल पड़ती है हर्फ़ को बर्फ़ बना देती है बर्फ़ में आग लगा देती है चुप का क़ुफ़्ल लगा कर गूँगी हो जाती है धीमा धीमा बोलते यक-दम ग़ुर्राती है नज़्म कहोगे कह लोगे क्या देखो इतनी सहल नहीं है बनती बात बिगड़ जाती है राह में साँस उखड़ जाती है

Daniyal Tareer

0 likes

हवा ने साँस लिया था अभी कहानी में फ़लक की आँख में शो'ले अभी दहकते थे थकन की गोंद ने चिपका रखे थे जिस्म से पर शफ़क़ के लोथड़े बिखरे हुए थे पानी में नमाज़-ए-अस्र अदा होनी थी हुई कि नहीं परिंद झील पर उतरे मगर वज़ू न किया

Daniyal Tareer

0 likes

Similar Writers

View All ›

Our suggestions based on Daniyal Tareer.

Similar Moods

View All ›

More moods that pair well with Daniyal Tareer's nazm.