nazmKuch Alfaaz

बे-सबब तो न थीं तिरी यादें तेरी यादों से क्या नहीं सीखा ज़ब्त का हौसला बढ़ा लेना आँसुओं को कहीं छुपा लेना काँपती डोलती सदाओं को चुप की चादर से ढाँप कर रखना बे-सबब भी कभी कभी हँसना जब भी हो बात कोई तल्ख़ी की मौज़ू-ए-गुफ़्तुगू बदल देना बे-सबब तो नहीं तिरी यादें तेरी यादों से क्या नहीं सीखा

Wasi Shah4 Likes

Related Nazm

''चल आ एक ऐसी नज़्म कहूँ'' चल आ एक ऐसी नज़्म कहूँ जो लफ़्ज़ कहूँ वो हो जाए बस अश्क कहूँ तो एक आँसू तेरे गोरे गाल को धो जाए मैं आ लिक्खूँ तू आ जाए मैं बैठ लिक्खूँ तू आ बैठे मेरे शाने पर सर रक्खे तू मैं नींद कहूँ तू सो जाए मैं काग़ज़ पर तेरे होंठ लिक्खूँ तेरे होंठों पर मुस्कान आए मैं दिल लिक्खूँ तू दिल था में मैं गुम लिक्खूँ वो खो जाए तेरे हाथ बनाऊँ पेंसिल से फिर हाथ पे तेरे हाथ रखूँ कुछ उल्टा सीधा फ़र्ज़ करूँँ कुछ सीधा उल्टा हो जाए मैं आह लिखूँ तू हाए करे बेचैन लिखूँ बेचैन हो तू फिर बेचैन का बे काटूँ तुझे चैन ज़रा सा हो जाए अभी ऐन लिखूँ तू सोचे मुझे फिर शीन लिखूँ तेरी नींद उड़े जब क़ाफ़ लिखूँ तुझे कुछ कुछ हो मैं इश्क़ लिखूँ तुझे हो जाए

Amir Ameer

295 likes

"अजीब" कितना अजीब हूँ मैं अक्सर उदास रहता हूँ तन्हाई से बातें करता हूँ महफ़िल में ऊब जाता हूँ चाँद को छूना चाहता हूँ सूरज कि तरह जलता हूँ फूलों से नफरत करता हूँ काँटों को पसंद करता हूँ पेड़ के नीचे सोता हूँ रेत पर घर करता हूँ भूलने की कोशिश करता हूँ बात भी तिरी करता हूँ शायद बहुत अजीब हूँ मैं ख़ुद से सवाल करता हूँ

ALI ZUHRI

10 likes

"मेरी दास्ताँ" वो दिन भी कितने अजीब थे जब हम दोनों क़रीब थे शबब-ए-हिज़्र न तू, न मैं सब अपने-अपने नसीब थे तू ही मेरी दुनिया थी मैं ही तेरा जहान था मुझे तेरे होने का ग़ुरूर था तुझे मेरे होने पर गुमान था तेरे साथ बिताए थे वो दिन वो राते कितनी हसीन थी उस कमरे में थी जन्नत सारी एक बिस्तर पर ही जमीन थी तेरी गोद में सर रख कर मैं गज़ले अपनी सुनाता था तू सुन कर शा'इरी सो जाती थी, मैं तेरी ख़ुशबू में खो जाता था मेरी कामयाबी की ख़बरें सुन मुझ सेे ज़्यादा झूमा करती थी वो बेवजह बातों-बातों में मेरा माथा चूमा करती थी मेरी हर परेशानी में वो मेरी हमदर्द थी,हम सेाया थी उस से बढ़कर कुछ न था बस वही एक सर्माया थी मुलाक़ात न हो तो कहती थी मैं कैसे आज सो पाऊंगी मुझे गले लगा कर कहती थी मैं तुम सेे जुदा ना हो पाऊंगी इक आईना थी वो मेरा उस सेे कुछ भी नहीं छुपा था हर चीज जानती थी मेरी मेरा सब कुछ उसे पता था यार वही चेहरे हैं अपने वही एहसास दिल में है फिर क्यूँ दूरियाँ बढ़ सी गई क्यूँ रिश्ते आज मुश्किल में है कई सवाल हैं दिल में एक-एक कर के सब सुनोगी क्या? मैं शुरू करता हूँ शुरू से अब सबका जवाब दोगी क्या क्यूँ लौटा दी अंगुठी मुझे? क्यूँ बदल गए सब इरादे तेरे? क्या हुआ तेरी सब क़समों का? अब कहाँ गए सब वादे तेरे? तेरे इन मेहंदी वाले हाथों में किसी ओर का अब नाम हैं इक हादसा हैं मेरे लिए ये माना तेरे लिए ईनाम हैं अपने हिज्र की वो पहली रात तब ख़याल तो मेरा आया होगा आई होगी सब यादें पुरानी मेरी बातों ने भी रुलाया होगा जैसे मुझ में कोई चीख रहा हैं मेरी रूह-रूह तक सो रही हैं मैं अपनी दास्तां लिख रहा हूँ और मेरी शा'इरी रो रही हैं बस यही इल्तिजा हैं ख़ुदा से कोई इतना भी प्यारा न बने कई सूरतें हो सामने नज़र के पर कोई हमारा ना बने

"Nadeem khan' Kaavish"

16 likes

उस दिन हमें अलग होना था उस दिन उस के सारे आँसू गंगा जल में बदल रहे थे उस दिन उस के होंठ गुलाबी नीलकमल में बदल रहे थे उस दिन आँखों के सपने काले बादल में बदल रहे थे उस दिन हम दोनों के निर्णय अंतिम पल में बदल रहे थे उस दिन कुछ पाने की आशा नहीं मगर सब कुछ खोना था उस दिन हमें अलग होना था उस दिन उस की दो आँखों में अनबोये बबूल उग आए उस दिन आँखें पछतातीं थीं क्यूँ सपने फिजूल उग आए उस दिन दोनों के चेहरों पर चारों तरफ़ शूल उग आए उस दिन जहाँ गिरे थे आँसू फौरन वहाँ फूल उग आए उस दिन पता चला था हम को फूल नहीं आँसू बोना था उस दिन हमें अलग होना था उस दिन दोनों हर दुविधा को कर स्वीकार लिपट कर रोए उस दिन दोनों जग से छुप कर नदिया पार लिपट कर रोए उस दिन हर-पल ख़ुश रहने वाले त्योहार लिपट कर रोए उस दिन दोनों पहले पहले अंतिम बार लिपट कर रोए उस दिन की यादों को सारे जीवन दोनों को ढोना था उस दिन हमें अलग होना था

Gyan Prakash Akul

9 likes

सदाक़त-ए-इश्क़ इश्क़ की तुम हक़ीक़त समझ लो इस को ग़म से गुज़रना पड़ेगा उन की यादों में मसरूफ़ हो तुम उन की यादों में रहना पड़ेगा दर्द-ए-दिल अपना तुझ को सुनाऊँ जी तो करता है तुझ को सुनाऊँ तेरी आँखों से कह देंगी आँसू अब मुझे भी निकलना पड़ेगा अपने भी रूठ जाएँगे तेरे रिश्ते भी छूट जाएँगे तेरे लोग तुझ को कहेंगे निकम्मा ऐसा लम्हा भी सहना पड़ेगा तू भरोसा भी करता है जिस पे बे-वजह होगा नाराज़ तुझ से होता अक्सर यहाँ ऐसा आशिक़ इश्क़ से हाँ मुकरना पड़ेगा वो तुझे भूल जाएँगे ऐसे जाने ज़िंदा रहेगा तू कैसे मशवरा बस यही देगा 'दानिश' अलविदा तुझ को कहना पड़ेगा

Danish Balliavi

12 likes

More from Wasi Shah

मुझे हर काम से पहले सहरस शाम से पहले यही इक काम करना है तुम्हारा नाम लेना है तुम्हीं को याद करना है कि जब भी दर्द पीना है कि जब भी ज़ख़्म सीना है ग़म-ए-दुनिया से घबरा कर मुझे जब जाम लेना है तुम्हारा नाम लेना है तुम्हीं को याद करना है तुम्हारी याद है दिल में कि इक सय्याद है दिल में कोई बर्बाद है दिल में उसे आबाद करना है तुम्हारा नाम लेना है तुम्हीं को याद करना है

Wasi Shah

3 likes

ख़्वाब और ख़ुशबू दोनों ही आज़ादा रूहें दोनों क़ैद नहीं हो सकते मेरे ख़्वाब तुम्हारी ख़ुशबू

Wasi Shah

2 likes

जब रात की नागिन डसती है नस नस में ज़हर उतरता है जब चाँद की किरनें तेज़ी से उस दिल को चीर के आती हैं जब आँख के अंदर ही आँसू सब जज़्बों पर छा जाते हो तब याद बहुत तुम आते हो जब दर्द की झानजर बजती है जब रक़्स ग़मों का होता है ख़्वाबों की ताल पे सारे दुख वहशत के साज़ बजाते हैं गाते हैं ख़्वाहिश की लय में मस्ती में झूमते जाते हैं सब जज़्बों पर छा जाते हो तब याद बहुत तुम आते हो

Wasi Shah

4 likes

कल हमेशा की तरह उस ने कहा ये फ़ोन पर मैं बहुत मसरूफ़ हूँ मुझ को बहुत से काम हैं इस लिए तुम आओ मिलने मैं तो आ सकती नहीं हर रिवायत तोड़ कर इस बार मैं ने कह दिया तुम जो हो मसरूफ़ तो मैं भी बहुत मसरूफ़ हूँ तुम जो हो मशहूर तो मैं भी बहुत मारूफ़ हूँ तुम अगर ग़मगीन हो मैं भी बहुत रंजूर हूँ तुम थकन से चूर तो मैं भी थकन से चूर हूँ जान-ए-मन है वक़्त मेरा भी बहुत ही क़ीमती कुछ पुराने दोस्तों ने मिलने आना है अभी मैं भी अब फ़ारिग़ नहीं मुझ को भी लाखों काम हैं वर्ना कहने को तो सब लम्हे तुम्हारे नाम हैं मेरी आँखें भी बहुत बोझल हैं सोना है मुझे रतजगों के बा'द अब नींदों में खोना है मुझे मैं लहू अपनी अनाओं का बहा सकता नहीं तुम नहीं आतीं तो मिलने मैं भी आ सकता नहीं उस को ये कह के 'वसी' मैं ने रिसीवर रख दिया और फिर अपनी अना के पाँव पे सर रख दिया

Wasi Shah

2 likes

काश मैं तेरे हसीं हाथ का कंगन होता तू बड़े प्यार से चाव से बड़े मान के साथ अपनी नाज़ुक सी कलाई में चढ़ाती मुझ को और बे-ताबी से फ़ुर्क़त के ख़िज़ाँ लम्हों में तू किसी सोच में डूबी जो घुमाती मुझ को मैं तिरे हाथ की ख़ुश्बू से महक सा जाता जब कभी मूड में आ कर मुझे चूमा करती तेरे होंटों की में हिद्दत से दहक सा जाता रात को जब भी तू नींदों के सफ़र पर जाती मरमरीं हाथ का इक तकिया बनाया करती मैं तिरे कान से लग कर कई बातें करता तेरी ज़ुल्फ़ों को तिरे गाल को चूमा करता जब भी तू बंद-ए-क़बा खोलने लगती जानाँ अपनी आँखों को तिरे हुस्न से ख़ीरा करता मुझ को बेताब सा रखता तिरी चाहत का नशा मैं तिरी रूह के गुलशन में महकता रहता मैं तिरे जिस्म के आँगन में खनकता होता कुछ नहीं तो यही बे-नाम सा बंधन होता काश मैं तेरे हसीं हाथ का कंगन होता

Wasi Shah

8 likes

Similar Writers

View All ›

Our suggestions based on Wasi Shah.

Similar Moods

View All ›

More moods that pair well with Wasi Shah's nazm.